दक्षिणी सूडान में सैकड़ों किशोर अगवा

sudan, militia, army

इमेज स्रोत, AFP

प्रकाशित

दक्षिणी सूडान से सैकड़ों छोटे लड़कों को अगवा कर लिया गया है.

बाल अधिकारों के लिए के काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनीसेफ़ का आरोप है कि यह अपहरण उन्हें सैन्य ट्रेनिंग देकर बाल सैनिक बनाने के लिए किया गया है.

यूनीसेफ़ का आरोप है कि सरकार के लिए काम कर रहे एक संगठन ने ये अपहरण किए हैं.

पिछले महिने भी लड़ाकू संगठनों ने 89 लड़कों को अगवा किया था.

sudan_militia-boys

इमेज स्रोत, AFP

12 साल तक के बच्चे बनाए जा रहे सैनिक

ये घटना वाओ शिल्लूक नाम के इलाके में घटी है.

घटना पर दक्षिणी सूडान में यूनीसेफ़ के प्रतिनिध जोनाथन विच ने आशंका जताई है कि दोनों ही गुटों के समर्थक बच्चों का अपहरण कर उन्हें सैनिक बना रहे हैं.

शिल्लूक नामक संगठन ने ये अपहरण किए हैं जिसे जॉनसल ओलोनी नामक व्यक्ति संचालित करते हैं.

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने इलाकों में 12 साल जितने छोटे बच्चों को बंधूक के साथ देखा है.

पिछले साल 12 हज़ार हुए थे अपहरण

संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि पिछले साल सूडान में लगभग 12 हज़ार लड़कों का अपहरण कर उन्हें बाल सैनिक बनाया गया था.

राष्ट्रपति सल्वा किया और पूर्व उप राष्ट्रपति रियेक मैचार एक—दूसरे के आमने सामने हैं.

दोनों के समर्थकों में आए दिन हिंसक वारदातें होती हैं जिसके चलते सूडान में गृहयुद्ध की स्थिति बन गई है.

गृहयुद्ध के चलते 15 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. साथ ही तकरीबन 25 लाख लोग भुखमरी के शिकार हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>