'इस्लाम छोड़ा' तो देश छोड़ना पड़ा

इमेज स्रोत, lapo
अफ्रीकी देश सूडान की महिला इब्राहिम यहया मरियम इशाक को इस्लाम छोड़ने के लिए मौत की सज़ा के सुनाई गई थी लेकिन दुनिया भर में हुए विरोध के बाद उनकी इस सज़ा को माफ़ कर दिया गया. खारतोम के अमरीकी दूतावास में एक महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद मरियम इटली चली गई हैं.

इब्राहिम यहया मरियम को उनके परिवार के साथ इटली सरकार के विमान में भेजा गया. उनके साथ इटली के एक मंत्री लेपो पिस्टेली भी थे.
उनके पिता मुस्लिम हैं इसलिए सूडान के इस्लामी क़ानून के अनुसार मरियम भी मुस्लिम हैं और वो अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर सकती.
इब्राहिम यहया मरियम की मां इसाई हैं और उन्होंने ही इब्राहिम की परवरिश की है. उन्होंने कभी अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया.

इमेज स्रोत, AFP
इटली में विदेश मामलों के उप-मंत्री पिस्टेली ने अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर इब्राहिम और उनके बच्चों के साथ तस्वीर पोस्ट भी की है.
इब्राहिम यहया मरियम के पति डेनियल वानी अमरीकी नागरिक है और एक इसाई हैं. वे दक्षिणी सूडान से हैं.
उनकी बेटी माया मई महीने में जेल में ही पैदा हुई थी जिसके बाद उन्हें धर्म त्यागने के आरोप में फांसी की सज़ा सुनाई गई थी. इस मामले के सामने आने के बाद इसका विश्व भर में विरोध हुआ.

इमेज स्रोत,
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए विरोध के चलते और दबाव के बाद इब्राहिम यहया मरियम को माफ़ कर दिया गया और उन्हें जून में रिहा कर दिया गया.
उन्हें आने जाने के लिए दक्षिणी सूडान की तरफ से दस्तावेज़ दिए गए थे लेकिन जाली दस्तावेज़ होने के आरोप में उन्हें खारतोम एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था.
<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>



















