इस्लाम छोड़ने की 'सज़ा भुगतती' एक महिला

इमेज स्रोत, AFP

प्रकाशित

अफ्रीकी देश सूडान में इस्लाम धर्म छोड़ने के कारण मरियम इब्राहिम फांसी की सज़ा मिली, लेकिन इस मामले का विश्व भर में विरोध होने पर सोमवार को उन्हें रिहा कर दिया गया.

अब ख़बर है कि उन्हें फिर गिरफ़्तार कर लिया गया है.

सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि जब मरियम, उनके पति डेनियल वानी और उनके दो बच्चे देश छोड़ कर अमरीका जा रहे थे तो उन्हें लगभग 40 सुरक्षा एजेंटों ने हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया.

मरियम की फांसी की सज़ा एक अपीली अदालत में निरस्त होने के बाद उन्हें सोमवार को रिहा किया गया था.

मरियम को फ़रवरी में गिरफ़्तार किया गया था और उन्होंने अपनी एक बेटी को जेल में ही जन्म दिया. 27 वर्षीय इब्राहिम एक मुस्लिम पिता की संतान हैं लेकिन 2011 में उनकी शादी एक ईसाई परिवार में हुई.

रिहाई के बाद मरियम और उनके पति वानी ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी कानूनी टीम भी ख़ुश थी

इमेज स्रोत, BBC World Service

इमेज कैप्शन, रिहाई के बाद मरियम और उनके पति वानी ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी कानूनी टीम भी ख़ुश थी

सूडान एक मुस्लिम बहुल आबादी वाला देश है जहां 1980 के दशक से इस्लामी कानून लागू हैं.

हालांकि इब्राहिम की परवरिश एक ऑर्थोडॉक्स ईसाई के रूप में हुई लेकिन अधिकारी उन्हें एक मुस्लिम मानते हैं क्योंकि उनके पिता मुस्लिम हैं.

इब्राहिम के पति वानी के पास अमरीकी नागरिकता है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>