आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: सेमी फ़ाइनल की ऑडियो कमेंट्री बीबीसी हिन्दी पर

महिला वर्ल्ड कप का पहला सेमी फ़ाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ में खेला जाएगा

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, महिला वर्ल्ड कप का पहला सेमी फ़ाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ में खेला जाएगा
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट

इस समय महिलाओं का टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जा रहा है. इस प्रतियोगिता की ख़िताबी दौड़ अब आख़िरी स्टेज पर आ गई है.

लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के निराशा की बात रही कि उनकी टीम सेमी फ़ाइनल में नहीं पहुँच पाई.

भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की मौजूदा चैम्पियन है, लेकिन टीम अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है.

इस प्रतियोगिता में अब शुरू हो रही है फ़ाइनल में पहुँचने की जंग और फिर ख़िताब जीतने की होड़.

तो सेमी फ़ाइनल और फ़ाइनल के रोमांच को ख़ास तरीक़े से आप तक पहुँचाने के लिए बीबीसी हिन्दी ने की है अनोखी पहल.

पूरे मैच की कमेंट्री सुनिए हिन्दी में बीबीसी हिन्दी की वेबसाइट और यू-ट्यूब चैनल पर.

आज (30 जून) पहला सेमी फ़ाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज़ के बीच खेला जा रहा है. दो जून को दूसरा सेमी फ़ाइनल मुक़ाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा. फ़ाइनल मुकाबला पांच जूलाई को खेला जाएगा. इन तीनों मैचों के कंमेंट्री आप बीबीसी हिन्दी पर सुन सकेंगे.

मैच के पल-पल का हाल बीबीसी हिन्दी के सौजन्य से आप तक पहुँचेगा.