You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बांग्लादेश की एक फ़ैक्टरी में लगी आग, 52 लोगों की मौत
बांग्लादेश के रूपगंज में एक फ़ैक्टरी में आग लगने से कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई है. बांग्लादेश की फ़ायर सर्विस ने ये जानकारी दी है.
गुरुवार की शाम रूपगंज के एक फूड एंड बेवरेज फ़ैक्टरी की इमारत में आग लग गई.
फ़ायर सर्विस की डिप्टी डायरेक्टर देबाशीष वर्धन ने बीबीसी को बताया, "कम से कम 52 शव बरामद हुए हैं."
उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है.
देबीशीष वर्धन ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
रूपगंज पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि फ़ैक्टरी में काम करने वाले लोगों के परिजन बड़ी संख्या में वहाँ इकट्ठा हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)