You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का निधन
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. 2011 में उन्हें सेना ने राष्ट्रपति के पद से अपदस्थ कर दिया था. मुबारक तीन दशक तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे थे.
मिस्र में प्रदर्शनकारियों की हत्या में उन्हें भी दोषी ठहराया गया था. हालांकि बाद में अदालत के फ़ैसले को बदल दिया गया था और मार्च 2017 में बाहर आ गए थे.
मिस्र के सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने मुबारक के निधन की पुष्टि की है. इससे पहले अल-वतन वेबसाइट ने सैन्य अस्पताल में मुबारक की मौत की ख़बर छापी थी. इसी साल जनवरी में मुबारक की सर्जरी हुई थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)