You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जब एक प्रधानमंत्री को कहा गया, इंतज़ार करें
ऐसा बहुत कम होता है और सुनने में ये अजीब भी लगता है. शिकागो में पढ़ रही आयरलैंड की एक छात्रा के साथ ऐसा ही कुछ हुआ.
डबलिन की एम्मा केली पढ़ाई के अलावा एक रेस्तरां में भी काम करती हैं.
बीते रविवार की रात उनके रेस्तरां में आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर अपने कुछ दोस्तों के साथ आए.
एम्मा अपने ही देश के प्रधानमंत्री को पहचान नहीं पाईं. उन्होंने लियो वराडकर और उनके दोस्तों को 20 मिनट तक इंतजार करने के लिए कहा.
आख़िर में लियो वराडकर और उनके दोस्तों के बैठने के लिए एम्मा ने एक छोटी टेबल की पेशकश की और साथ ही सवाल किया कि 'आप आयरलैंड से हो?'
तब एम्मा की एक दोस्त ने उन्हें लियो वराडकर की पहचान बताई और इसके बाद उन्होंने ट्वीटर पर इस मुलाकात के बारे में ट्वीट किया.
एम्मा ने अपने ट्वीट में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं भी क्या बेवकूफी कर रही थी?"
बीस बरस की एम्मा अपनी इस गुस्ताख़ी के लिए शर्मिंदा भी हो गईं.
जब उन्हें एहसास हुआ तो एम्मा ने लियो वराडकर और उनके दोस्तों को बैठने के लिए बड़ी टेबल दी और माफी भी मांगी.
एम्मा के ट्वीट का लियो वराडकर ने जवाब भी दिया, 'शुक्रिया एम्मा. रेस्तरां का खाना और सर्विस बहुत अच्छा था.'
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)