You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए
नमस्कार!
आशा है कि आप स्वस्थ होंगे और आपके आस-पास सब अच्छा होगा.
हमें मालूम है कि हफ़्ते भर आपके पास वक़्त की कुछ कमी रही होगी.
इस वजह से आप देश दुनिया की अहम ख़बरों को देख या पढ़ नहीं पाए होंगे.
इसी के चलते हम लाए हैं आपके लिए बीते हफ़्ते की कुछ अहम ख़बरें. शायद इन ख़बरों में से कुछ पर आपकी नज़र नहीं गई होगी.
अगर आपने ये पांच ख़बरें पढ़ लीं तो समझिए कि आपको बीते हफ़्ते की ख़ास खबरें पता चल गईं.
ट्रांसजेंडर दंपत्ति ने दिया बच्चे को जन्म
केरल में ट्रांसजेंडर जोड़ी ज़िया और ज़हद आठ फ़रवरी को बच्चे के माता-पिता बन गए हैं.
ये बच्चा डॉक्टरों की बताई तारीख़ से एक महीना पहले हुआ है.
ज़िया ने बीबीसी हिंदी को बताया, "ज़हद और बेबी दोनों स्वस्थ हैं."
ज़िया ने बच्चे का जेंडर बताने से मना कर दिया.
इस जोड़ी और बच्चे की पूरी कहानी क्या है? यहां पढ़िए.
ChatGPT: दुनिया बदलने का ख़्वाब देखने वाला शख़्स
सैम ऑल्टमैन- दुनिया भर में चर्चित चैटजीपीटी के संस्थापक हैं.
कहानी 2015 से शुरू होती है, जब सैम ने अपनी कंपनी 'ओपेन-एआई' की स्थापना की और फिर बारी आई चैटजीपीटी जैसे तेज़ तर्रार वर्चुअल रोबोट की.
हमने सोचा क्यों न चैटजीपीटी से ही उसके संस्थापक सैम ऑल्टमैन के बारे में पूछा जाए. सवाल था- कौन हैं सैम ऑल्टमैन?
इस सवाल का जवाब जानने के लिए पूरी कहानी यहां पढ़िए.
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेम कहानी
''सिद्धार्थ शादी मुबारक हो. कितना 'क्यारा' फ़ैसला लिया है... मेरा मतलब प्यारा फ़ैसला लिया है और किसके आडवाणी पर लिया है... मतलब आपने ये किसकी एडवाइस (सलाह) पर लिया है?''
कुछ वक़्त पहले सलमान ख़ान ने बिग बॉस कार्यक्रम में सिद्धार्थ मल्होत्रा से शब्दों से खेलते हुए ये जब कहा तो वो पहले शर्माए. फिर सिद्धार्थ ने कहा, ''शादी कब, कहां, किसके साथ होगी... कौन कह सकता है?''
सिद्धार्थ की कही इस बात का जवाब अब सबको मिल गया है. सिद्धार्थ की जीवनसाथी का नाम कियारा आडवाणी है.
मगर इन दोनों की प्रेम कहानी कब शुरू हुई और पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की पूरी कहानी क्या है? यहां पढ़िए.
महिला टी20 विश्व कप: सभी अहम सवालों के जवाब
10 फ़रवरी 2023 से आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई.
दक्षिण अफ़्रीका की मेजबानी में ये आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण होगा.
संभव है कि इसे लेकर आपके मन में कुछ सवाल होंगे.
महिला टी20 विश्व कप से जुड़े हर अहम सवाल का जवाब यहां जानिए.
फिर हाज़िर है बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर
2022 के 'बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर' के दावेदारों के नामों की घोषणा कर दी गई है.
यह इस अवॉर्ड का चौथा साल है.
2022 के लिए दिए जाने वाले अवार्ड के पाँच दावेदारों की सूची में वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू, कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक और विनेश फोगाट, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और मुक्केबाज़ निख़त ज़रीन हैं.
अपनी पसंदीदा खिलाड़ी को वोट देने के लिए यहां क्लिक करें.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)