दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

प्रकाशित

शुक्रवार की शाम 7 बजे के आस पास दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

भारतीय मौसम विज्ञान के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 आंकी गई है जबकि भूकंप का केंद्र राजस्थान का अलवर ज़िला था.

इस भूकंप से फ़िलहाल किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है.

वैसे पिछले कुछ समय में दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में कई बार भूकंप महसूस किया गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)