You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
हॉन्ग कॉन्ग चुनाव : ज़िला परिषद चुनाव में रिकार्ड मतदान
हॉन्ग कॉन्ग के ज़िला परिषद चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पहुंच रहे हैं.
लंच टाइम तक, मतदाताओं की संख्या 2015 के चुनाव में डाले गए कुल मतों की संख्या से अधिक हो गई थी.
इस चुनाव को हॉन्ग कॉन्ग की नेता और चीफ़ एग्ज़िक्यूटिव कैरी लैम के लिए एक शक्ति परीक्षण के तौर पर देखा जा रहा है.
लोकतंत्र समर्थक विरोध समूहों को उम्मीद है कि पांच महीने की अशांति और सरकार विरोध के बाद हो रहे मतदान से चीनी सरकार को एक संदेश मिलेगा.
अगर चुनाव के दौरान हिंसा होती है तो अधिकारियों द्वारा मतदान बंद कराए जाने की आशंका के कारण रविवार को मतदान केन्द्रों पर लंबी कतारें देखी गई.
चुनाव के दौरान, लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन समूहों ने लोगों से व्यवधान पैदा नहीं करने का आग्रह किया था. अभी तक किसी भी समस्या की सूचना नहीं मिली है.
हॉन्ग कॉन्ग की कुल 74 लाख की आबादी में से रिकार्ड 41 लाख लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है.
हॉन्ग कॉन्ग के ज़िला परिषद के चुनाव में 400 से अधिक पार्षद चुने जाते हैं.
लोकतंत्र समर्थक प्रचारकों को उम्मीद है कि वे परिषद में अपने प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाने में सफल होंगे, जिनका पारंपरिक रूप से शहर के मुख्य एग्जीक्यूटिव को चुनने में कुछ प्रभाव रहता है.
बीजिंग समर्थक उम्मीदवार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच लगातार झड़प पर निराशा व्यक्त करते हुए मतदाताओं से उन्हें समर्थन देने का आग्रह कर रहे हैं.
क्या हो रहा है?
स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 07:30 (23:30 GMT) पर मतदान शुरू हुआ.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2015 में पिछले चुनावों में इसी तरह के चुनावों के दौरान 754,705 (24.18%) की तुलना में 16:30 बजे तक दो लाख दस हज़ार से अधिक लोगों ने (सभी पंजीकृत मतदाताओं में से 52.14%) मतदान किया.
अंतिम बार के मतदान में कुल 14 लाख 67 हजार लोगों ने मतदान किया था. उस चुनाव में मतदान करने के लिए केवल 31 लाख लोग पंजीकृत थे.
ज़िला परिषद की 452 सीटों के लिए 1,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं जो पहली बार चुनाव मैदान में हैं. ग्रामीण जिलों के प्रतिनिधियों को 27 सीटें आवंटित की गई हैं.
इस समय इन सीटों पर बीजिंग समर्थक दलों का बहुमत है.
कुछ मतदान केन्द्रों के बाहर और सड़कों पर पुलिस को देखा गया लेकिन पत्रकारों का कहना है कि वे लो-प्रोफाइल हैं.
कैरी लैम ने मतदान के बाद कहा, "बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करते हुए, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है... आज चुनाव के लिए हमें अपेक्षाकृत शांत और शांतिपूर्ण माहौल मिला है."
22:30 बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी. संभावना है कि आधी रात से पहले परिणाम आने लगेगी.
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये चुनाव?
ज़िला परिषदों में वास्तव में बहुत कम ताकत होती है. इसलिए आमतौर पर यह चुनाव बहुत ही स्थानीय स्तर पर होता है.
लेकिन यह चुनाव अलग है.
जून में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू होने के बाद यह पहला चुनाव है. इसलिए यह एक तरह से लिटमस टेस्ट की तरह है जो यह दर्शाएगा कि वर्तमान सरकार को कितना समर्थन है.
ये भी पढ़ें:
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)