You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
रोहित का दोहरा शतक, रहाणे का शतक
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण रोकना पड़ा.
खेल रोके जाने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में दो विकेट पर नौ रन बना लिया था. दक्षिण अफ्रीका की ओर से हम्जा 0 और डुप्लेसी 1 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
इससे पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने नौ विकेट पर 497 रन पर टीम की पारी घोषित कर दी.
भारत की ओर रोहित शर्मा ने 212 रनों की पारी खेली जबकि अजिंक्य रहाणे ने 115 रन बनाए थे.
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल ख़त्म होने तक दो विकेट पर नौ रन बना लिए हैं. डीन एल्गर अपना खाता नहीं खोल पाए और क्विंटन डि कॉक महज चार बना पाए.
भारत की ओर से मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने दक्षिण अफ्रीका के एक-एक विकेट चटकाए हैं.
भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 28 चौक्के और छह छक्कों की मदद से दोहरा शतक जमाया. उन्होंने 212 रन बनाए.
भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शतक जमाया और उन्होंने 115 रन बनाए. यह रहाणे का 11वां शतक था. रविन्द्र जडेजा ने 51 रन की शानदार पारी खेली. उमेश यादव ने तेज़-तर्रार पारी खेली और उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों पर 31 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने पांच छक्के लगाए.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे अधिक जॉर्ज लिंडे ने चार और कगिसो रबाडा ने तीन विकेट झटके.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सिरीज़ का तीसरा और आख़िरी मैच रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) मैदान पर खेला जा रहा है.
ख़राब रोशनी के कारण पहले दिन भी खेल रोकना पड़ा था.
यह भी पढ़ेंः
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)