You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मुंबईः बांद्रा के MTNL बिल्डिंग की आग में फंसे सभी लोग निकाले गए
मुंबई के बांद्रा स्थित एमटीएनल (महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड) बिल्डिंग में आज दोपहर आग लग गई थी, जिसमें 100 से ज़्यादा लोग फंसे हुए थे.
मुंबई महानगरपालिका ने ट्वीट किया है कि इन सभी को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है.
आग बुझाने के क्रम में फायर ब्रिगेड के एक कर्मी के दम घुटने के बाद उसे अस्पताल में भर्तीय कराया गया है.
अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने के लिए रोबोट का भी इस्तेमाल किया.
शुरुआत में करीब 100 लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही थी. शाम साढ़े करीब 45लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.
शाम 5.45 बजे तक 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने की सूचना आई. रात 8.25 बजे मुंबई महानगरपालिका ने 100 से अधिक फंसे लोगों को बाहर सुरक्षित निकालने जाने की जानकारी दी. इन सभी को छत पर आने को कहा जा रहा था और वहां से क्रेन के जरिए इनलोगों को नीचे सुरक्षित लाया गया.
एक अधिकारी के मुताबिक़ अग्निशमन विभाग को अपराहन 03.08 बजे आग लगने की सूचना दी गई थी और आग पर क़ाबू पाने में क़रीब तीन घंटे लगे.
नौ मंज़िला इस इमारत के तीसरे और चौथे तल्ले पर आग लग गई थी, जिससे धुएं का ग़ुबार निकल रहा था.
आग बुझाने के लिए 14 अग्निशमन की गाड़ियां मौक़े पर मौजूद थे.
अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)