You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अलक़ायदा ने दी भारतीय सेना पर हमले की धमकी: प्रेस रिव्यू
आतंकी संगठन अलक़ायदा ने भारतीय सेना पर हमले की धमकी दी है.
अलक़ायदा के प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कश्मीरी मुजाहिदीनों को भारतीय सेना पर हमला करने को कहा है. इस ख़बर दैनिक हिंदुस्तान अख़बार ने पहले पन्ने पर प्रकाशित किया है.
हालांकि अख़बार इसी ख़बर में आगे लिखता है कि इस वीडियो के जारी होने के बावजूद बुधवार यानी 10 जुलाई को हज़ारों कश्मीरी युवा सेना की भर्ती में शामिल हुए.
बजट में पेश किये गए सभी आंकड़े पूरी तरह से सही: निर्मला सीतारमण
विपक्ष के आरोपों के जवाब में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि उनके बजट में प्रस्तुत सभी आंकड़े पूरी तरह व्यवहारिक और तार्किक हैं. उन्होंने कहा कि सरकार सूझबूझ के साथ व्यय को तर्कसंगत रखते हुए राजकोष को मज़बूत बनाने की ओर आगे बढ़ रही है.
इस ख़बर को इंडियन एक्सप्रेस अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
चार आईएएस अधिकारियों समेत सपा नेता के यहां छापेमारी
उत्तर प्रदेश खनन घोटाले मामले में सीबीआई ने बुधवार को दो और एफ़आईआऱ दर्ज की. इस मामले में अब समाजवादी पार्टी में पूर्व मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के ख़िलाफ़ भी केस दर्ज किया गया है. गायत्री प्रजापति के अलावा इस मामले में चार आईएएस अधिकारियों का नाम भी है.
सीबीआई ने प्रदेश में 12 ठीकानों पर छापेमारी की. इस ख़बर को भी इंडियन एक्सप्रेस ने प्रकाशित किया है.
दुति चंद ने रचा इतिहास
अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में 100 मीटर रेस को सबसे पहले पूरा करके भारत की दुति चंद ने इतिहास रचा है. भारतीय एथलीट दुति चंद ने 100 मीटर रेस में गोल्ड जीता है.
समर यूनिवर्सिटी गेम्स में उन्होंने यह कामयाबी 11.32 सेकंड में ही हासिल कर ली. उनकी कामयाबी पर खेल मंत्री किरन रिजीजू ने उन्हें बधाई दी है.
इस ख़बर को नवभारत टाइम्स ने प्रकाशित किया है.
अमेठी पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की पैतृक सीट अमेठी हारने के बाद यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे राहुल गांधी पहली बार अमेठी पहुंचे. नवभारत टाइम्स अख़बार के मुताबिक़ जिस राहुल के वहां पहुंचने पर माहौल काफी गंभीर और भावुक हो गया था. राहुल ने कहा कि अब वो वायनाड से सांसद हैं और इसलिए उनका ज़्यादा ध्यान वहां ही होगा लेकिन अमेठी से उनका पारीवारिक रिश्ता है.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया हालांकि वोटों का अंतर बहुत बड़ा नहीं था लेकिन यह जीत अपने आप में बहुत बड़ी थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)