You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पुलिस ने सड़क किनारे क्यों रखीं क्षतिग्रस्त कार?
गुजरात के साबरकांठा में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस और NHAI ने एक अनोखी पहल शुरू की है.
चिलोड़ा और शामलाजी के बीच नेशनल हाईवे-48 पर तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण अक्सर गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं.
इसे देखते हुए, प्रांतिज तालुका के रसूलपुर गांव में दुर्घटना-संभावित क्षेत्र में क्षतिग्रस्त वाहन रखे गए हैं.
इस पहल का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने वाहन की गति नियंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है.
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज़ गति से गाड़ी न चलाएं, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल न करें.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.