You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
फुटबॉलर रोनाल्डो ने पार्टनर जॉर्जिना से रचाई शादी
फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी पार्टनर और मॉडल-इन्फ्लुएंसर जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है. दोनों ने पुर्तगाल में एक सिविल सेरेमनी में शादी की.
रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों के हाथों में शादी की अंगूठियां नज़र आ रही हैं.
पुर्तगाली मीडिया के मुताबिक़, कपल ने 11 अगस्त को लिस्बन के पास समुद्र किनारे बसे शहर कास्काइस में शादी की. इस खास मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद थे.
रोनाल्डो और जॉर्जिना पिछले 10 साल से साथ हैं. दोनों की मुलाक़ात मैड्रिड के एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां उस समय जॉर्जिना काम करती थीं. उस वक्त रोनाल्डो स्पेन के मशहूर क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.