टीएमसी के बागी सांसद जिस पार्टी में जा रहे हैं, उसके बारे में जानिए

टीएमसी के बागी सांसद जिस पार्टी में जा रहे हैं, उसके बारे में जानिए
प्रकाशित

तृणमूल कांग्रेस के कई बाग़ी सांसदों ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाक़ात की है.

इस मुलाक़ात के बाद टीएमसी सांसदों ने अपने गुट का नेशनलिस्ट सिटिज़ंस पार्टी ऑफ़ इंडिया (एनसीपीआई) के साथ विलय करने की घोषणा की है.

काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार को ओम बिरला से मुलाक़ात करने के बाद पत्रकारों से कहा, ''हमने संसद में अलग से बैठने की मांग की और हम नेशनलिस्ट सिटिज़ंस पार्टी के साथ विलय कर रहे हैं."

"हमारे साथ 20 सांसद हैं जो तृणमूल के 28 सांसदों के दो- तिहाई से ज़्यादा हैं. हम एआईटीसी से अलग होकर एनडीए के साथ काम करेंगे.''

इन डिवेलपमेंट्स के बाद से नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी के बारे में अचानक उत्सुकता काफी बढ़ गई है. लोग जानना चाहते हैं कि आख़िर ये कौन सी पार्टी है और इसकी राजनीतिक ताक़त क्या है.

एनसीपीआई के बारे में विस्तार से बता रहीं हैं, बीबीसी बांग्ला की संवाददाता मयूरी सोम.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)