You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
क्रिकेट और फ़ुटबॉल दोनों में जलवा दिखाने वाली खिलाड़ी
क्रिकेट और फुटबॉल, ये दोनों ही हाई इंटेंसिटी वाले स्पोर्ट्स हैं, इनमें से किसी एक स्पोर्ट्स के टॉप लेवल तक पहुंचने में ही कई प्लेयर्स को सालों लग जाते हैं.
लेकिन ये प्लेयर इतनी खास हैं कि ये इन दोनों ही स्पोर्ट्स के टॉप लेवल तक पहुंची हैं और दोनों का ही वर्ल्ड कप खेला है.
जी हां, ये हैं ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन प्लेयर एलिस पेरी.
एलिस पेरी जब महज़ 16 साल की थीं, तब उनका नाम ऑस्ट्रेलिया की विमेंस क्रिकेट टीम में आ गया था.
लेकिन इसके 13 दिन बाद उनका नाम अपने देश की विमेंस फुटबॉल टीम में भी आ गया.
उन्होंने साल 2011 के फीफा वर्ल्ड कप में शिरकत की और क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार गोल भी दागा.
वहीं क्रिकेट की दुनिया में पेरी का जलवा और सिर चढ़कर बोला. वो दुनिया की नंबर वन ऑलराउंडर बनीं और अपनी टीम को वर्ल्ड कप जिताने में इम्पॉर्टेंट रोल निभाया.
2010 के विमेंस टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में तो पेरी की जैसे फुटबॉल स्किल्स ने ही ऑस्ट्रेलिया की जीत का रास्ता बनाया.
हुआ यूं कि फाइनल ओवर की लास्ट बॉल में न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर न्यूजीलैंड के धाकड़ बैटर सोफी डिवाइन थीं, और बॉल थी एलिस पेरी के हाथों में.
सोफी ने लास्ट बॉल पर पावरफुल स्ट्रेट ड्राइव लगाई, लेकिन तभी पेरी किसी फुटबॉलर के अंदाज़ में बाउंड्री का रुख कर रही बॉल को वहीं रोक दिया.
ऑस्ट्रेलिया ये वर्ल्ड कप जीत गई और एलिस पेरी ने क्रिकेट ग्राउंड में अपने फुटब़ॉल का जलवा दिखा दिया.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.