अरविंद केजरीवाल ज़मानत मिलने के बाद भी जेल में रहेंगे, आगे का रास्ता क्या होगा

अरविंद केजरीवाल ज़मानत मिलने के बाद भी जेल में रहेंगे, आगे का रास्ता क्या होगा
प्रकाशित

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत दे दी है.

दो जजों की बेंच ने कहा कि इस मामले में कुछ सवाल हैं जिसे एक बड़ी बेंच द्वारा देखे जाने ज़रूरत है.

जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा, "अरविंद केजरीवाल 90 से अधिक दिनों से जेल में बंद हैं."

उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान जिन शर्तों पर वो रिहा किए गए थे, उन्हीं शर्तों पर उन्हें रिहा किया जाएगा.

बेंच ने कहा कि वो एक चुने हुए नेता हैं. हालांकि बेंच ने ये भी कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं, इस बारे में निर्देश नहीं दिया जा सकता.

जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा, "इस पर फै़सला लेने की ज़िम्मेदारी हम अरविंद केजरीवाल पर छोड़ते हैं."

रिपोर्ट: उमंग पोद्दार

वीडियो: दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)