आईपीएलः अर्शदीप की तेज़ी के आगे सूर्या, रोहित, ग्रीन की पारियां नाकाम

इमेज स्रोत, Getty Images
पंजाब किंग्स ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हरा दिया.
एक वक़्त लग रहा था कि 215 रनों का पीछा कर रही मुंबई इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी, लेकिन पंजाब के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने ग़ज़ब की गेंदबाज़ी की.
अर्शदीप ने अपने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिनमें से दो विकेट उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में हासिल किए.
मुंबई की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट पर 201 रन ही बना सकी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
सूर्यकुमार की बेहतरीन पारी काम ना आई
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म में वापसी की और ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया.
सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जमाए. सूर्यकुमार को अर्शदीप सिंह ने आउट किया.
पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार की इस पारी ने मुंबई इंडियंस के खेमे में राहत की सांस ज़रूर दी होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
ग्रीन और रोहित ने मुंबई को संभाला
215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम का स्कोर जब आठ रन था तब ईशान किशन आउट हो गए.
ईशान किशन को अर्शदीप सिंह ने 1 रन निजी स्कोर पर आउट किया.
हालांकि इसके बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों ना केवल विकेट बचाया बल्कि तेज़ी से रन भी बटोरे,
रोहित और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 गेदों में 76 रनों की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा 27 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद ग्रीन और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी हुई, ग्रीन ने कुल 43 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली.

इमेज स्रोत, Getty Images
पंजाब की तूफ़ान
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 214 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
पंजाब के लिए कप्तान सैम करन (29 गेंदों पर 55 रन) और हरप्रीत भाटिया (28 गेंदों में 41 रन) शानदार पारियां खेलीं.
दोनों ने मिलकर पांचवे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की और टीम को मज़बूत स्कोर की तरफ बढ़ाया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
इसके अलावा पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 26 रन, अथर्व तायडे ने 29 रनों की पारी खेली.
आखिर में बल्लेबाज़ी करने आए जितेश शर्मा ने भी ताबड़तोड़ सात गेंदों में 25 रन बनाए.
मुंबई की तरफ से पियूष चावला ने दो विकेट चटकाए, वहीं अर्जुन तेंदुलकर के एक ही ओवर में 31 रन भी बने,
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्रामऔरयूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)