You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम, हज़ारों की भीड़, देखिए फ़ोटो
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के भारत दौरे की चर्चा वहाँ के मीडिया में भी ख़ूब हो रही है.
द ऑस्ट्रेलियन ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज़ की मौजूदगी और वहाँ आई हज़ारों की भीड़ का ज़िक्र प्रमुखता से किया है.
द ऑस्ट्रेलियन ने लिखा है, ''दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में रिकॉर्ड भीड़ ऐतिहासिक है. बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सिरीज़ का यह आख़िरी मैच है.''
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टेडियम की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा है, ''ऑस्ट्रेलिया और भारत में क्रिकेट को लेकर पैशन एक जैसा है. यह अच्छा है कि अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट मैच का गवाह मेरे मित्र एंथोनी अल्बनीज़ भी बनेंगे. मैं इस बात को लेकर निश्चिंत हूं कि यह मैच काफ़ी रोमांचक होगा.''
ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथोनी अल्बनीज़ ने स्टेडियम से पीएम मोदी के साथ एक सेल्फ़ी पोस्ट करते हुए लिखा है, ''भारत के साथ 75 साल की दोस्ती का जश्न मनाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ. दो क्रिकेट प्रेमी देश ऑस्ट्रेलिया और इंडिया में दोस्ती भरी प्रतिद्वंद्विता है.''
देखिए इस स्टेडियम की तस्वीरें-
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)