वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल: WTC फ़ाइनल: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, क्रीज़ पर टिके कोहली और रहाणे

न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और भारतीय कप्तान विराट कोहली

इमेज स्रोत, REUTERS/MARTIN HUNTER

इमेज कैप्शन, न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और भारतीय कप्तान विराट कोहली
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरा दिन का खेल आज खेला जा रहा है.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत अब तक तीन विकेट खोकर 141 रन बना चुका है और क्रीज़ पर कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे टिके हुए हैं.

इससे पहले शुभमन गिल 28 रनों पर, रोहित शर्मा 34 रनों पर और चेतेश्वर पुजारा 8 रन बना कर आउट हो गए थे.

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की साझेदारी ने भारतीय पारी को अच्छी स्थिति में ला दिया है. दोनों ने 50 रनों की साझेदारी कर ली है.

इससे पहले ख़राब रोशनी के कारण थोड़ी देर के लिए मैच रोक दिया गया था लेकिन अब इसके फिर से शुरू हो गया है.

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

मैच के दौरान भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने कोविड-19 के कारण नहीं रहे मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह को सांकेतिक श्रद्धांजलि देने के लिए बाँह पर काली पट्टी बाँध रखी है.

छोड़िए X पोस्ट, 3
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 3

इससे पहले शुक्रवार को पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था. पहले दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी थी. यहाँ तक कि टॉस भी नहीं हो सका था.

भारत की टीम: विराट कोहली (कैप्टन), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

न्यूज़ीलैंड की टीम: केन विलियमसन (कैप्टन), बीजे वॉल्टिंग (विकेटकीपर), टॉम लाथम, डेवन कॉन्वे, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइली जैमिसन, नील वेग्नर, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट.

मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहाँ क्लिक करें.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)