फ़्लाइंग सिख कहे जाने वाले मिल्खा सिंह का निधन

वीडियो कैप्शन, फ़्लाइंग सिख कहे जाने वाले मिल्खा सिंह का निधन
प्रकाशित

91 साल के मिल्खा सिंह का निधन 18 जून,2021 को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में कोविड संक्रमण से ठीक होने के बाद की मुश्किलों के चलते हो गया. वे भारत के सबसे मशहूर एथलीट रहे हैं.

1960 के रोम ओलंपिक में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद मिल्खा सिंह भारत के लिए पदक नहीं जीत पाए और उन्हें चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा. साल 2018 में मिल्खा सिंह ने बीबीसी के साथ ख़ास बातचीत में अपने जीवन और खेल से जुड़े अनुभव साझा किए थे. देखिए वह इंटरव्यू.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)