सिराज और शार्दुल चमके, भारत के सामने 328 का लक्ष्य

मोहम्मद सिराज

इमेज स्रोत, Matt Roberts/Getty Images

इमेज कैप्शन, मोहम्मद सिराज
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ब्रिसबेन में चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन भी बारिश ने खेल में बाधा डाली और चौथे दिन के खेल को वक़्त से पहले ही ख़त्म करना पड़ा.

ब्रिसबेन के गाबा मैदान में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 294 रन पर सिमट गई.

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 328 रनों का लक्ष्य रखा है.

मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर की प्रभावशाली गेंदबाज़ी के कारण भारत ने 294 रन पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में आउट कर दिया.

जब बारिश के कारण खेल रोका गया, तब तक भारत ने बिना किसी नुक़सान के चार रन बना लिए थे.

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

इमेज स्रोत, Bradley Kanaris/Getty Images

रोहित शर्मा ने चार रन बनाए हैं और उनके साथ पिच पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने अभी अपना खाता भी नहीं खोला है.

अब सबकी नज़रें पाँचवें दिन के खेल पर होंगी, जब भारतीय बल्लेबाज़ों की असली परीक्षा होगी.

भारत अगर ये मैच ड्रॉ भी करा लेता है, तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी भारत के पास ही रहेगी,

पहली पारी

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

इमेज स्रोत, Bradley Kanaris/Getty Images

इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

भारत ने अपनी पहली पारी में 336 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 369 रन बनाए थे और उसे पहली पारी के आधार पर 33 रनों की बढ़त मिली थी.

चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ में दोनों टीमें एक-एक टेस्ट मैच जीत चुकी हैं, जबकि तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में पहली बार 5 विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट अपने नाम किए. वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने सबसे अधिक 55 रन बनाए, जबकि डेविड वॉर्नर ने 48 और मार्कस हैरिस ने 38 रन बनाए.

ये भी पढ़ें:

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)