BBC Indian Sportswoman of the Year 2019: आज होगा विजेता का ऐलान

बीते कुछ दिनों से जारी भारतीय महिला खिलाड़ियों के प्रशंसकों का इंतज़ार आख़िरकार आज ख़त्म होने जा रहा है.
आज बीबीसी उस खिलाड़ी के नाम की घोषणा करेगा जिन्हें साल 2019 का बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड दिया जा रहा है.
इस अवॉर्ड के लिए दुती चंद, मानसी जोशी, मैरी कॉम, पीवी सिंधु और विनेश फोगाट को नामित किया गया था.
विजेता के नाम की घोषणा रविवार को दिल्ली के ताज होटल में आयोजित एक समारोह के दौरान की जाएगी.
खेल और युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.
साथ ही इस कार्यक्रम में बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टॉनी हॉल भी शामिल होंगे और खेल जगत की तमाम हस्तियां इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी.
आप इस कार्यक्रम से जुड़ी लाइव कवरेज़ बीबीसी की भारतीय भाषाओं की वेबसाइटों पर देख सकते हैं.
इसके साथ ही इस कार्यक्रम में एक महिला खिलाड़ी को खेल की दुनिया में उनके योगदान के लिए लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया जाएगा.
विजेता का चुनाव कैसे होगा?
बीबीसी की ओर से चुनी गई एक ज्यूरी ने भारतीय महिला खिलाड़ियों की एक लिस्ट बनाई थी. इस ज्यूरी में मशहूर खेल पत्रकार, विशेषज्ञ और लेखक शामिल थे.
इस ज्यूरी की ओर से बनाई गई लिस्ट में से जिस खिलाड़ी को ज्यूरी सदस्यों की ओर से सबसे ज़्यादा मत मिले, उन महिला खिलाड़ियों के नामों को जनता की ओर से मतदान के लिए खोला गया.
इसके बाद 3 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक इस सिलसिले में वोटिंग हुई.
कौन हैं दावेदार

1. दुती चंद
उम्र-23 साल, खेल- एथलेटिक्स
दुती चंद महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में वर्तमान भारतीय चैंपियन हैं.
साल 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की 100 मीटर दौड़ में क्वॉलिफाई करने के साथ ही, वो इस स्पर्धा में क्वॉलिफाई करने वाली तीसरी भारतीय महिला बनीं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त, 1
दुती चंद ने साल 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, ये इस स्पर्धा में साल 1998 के बाद जीता गया पहला पदक था.
अपने करियर में कई विवादों को मात देने वाली दुती चंद भारत की सबसे प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों में से एक हैं.

2. मानसी जोशी
उम्र:30 साल, खेल: पैरा-बैडमिंटन
मानसी जोशी ने स्विट्जरलैंड के बेसल में आयोजित साल 2019 के पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था.
अभी वो पैरा बैडमिंटन की टॉप रैंकिंग महिला खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने साल 2018 के जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल भी जीता था.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त, 2
साल 2011 में एक सड़क हादसे में मानसी ने अपना बायां पैर गंवा दिया था.
लेकिन ये हादसा उन्हें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में अपना नाम शुमार करवाने की चाहत से नहीं रोक सका.

3. मैरी कॉम
उम्र: 36 साल, खेल: बॉक्सिंग (फ़्लाईवेट कैटेगरी)
एमसी मैरी कॉम के नाम से मशहूर मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी में) अकेली ऐसी बॉक्सर हैं जिन्होंने आठ वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीते हैं.
उन्होंने अपने शुरुआती सात वर्ल्ड चैंपियनशप में लगातार मेडल जीता.
इसके अलावा वो दुनिया की अकेली ऐसी महिला हैं जो रिकॉर्ड छठी बार 'वर्ल्ड ऐमेचर बॉक्सिंग' चैंपियन बनी.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त, 3
इतना ही नहीं, मैरी कॉम ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की ऐसी एकमात्र महिला बॉक्सर हैं.
मैरी कॉम भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा की मनोनीत सदस्य भी हैं. उन्हें वर्ल्ड ओलंपियन्स एसोसिएशन ने 'OLY' की उपाधि से सम्मानित किया है.

4. पीवी सिंधु
उम्र: 24 साल, स्पोर्ट्स: बैडमिंटन
बीते वर्ष, पीवी सिंधु (पुसारला वेंकट सिंधु) बासेल, स्विट्जरलैंड में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं.
सिंधु ने अब तक कुल पांच वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक अपने नाम किए हैं. वह बैडमिंटन के एकल वर्ग में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भी हैं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त, 4
सितंबर 2012 में सिंधु ने 17 साल की उम्र में बीडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड रैंकिंग के शीर्ष 20 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई थी.
बीते चार सालों से वो दुनिया के शीर्ष-10 खिलाड़ियों में लगातार बनी हुई हैं.

5. विनेश फोगाट
उम्र: 25 साल, स्पोर्ट्स: फ़्रीस्टाइल रेसलिंग
जाने-माने अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के परिवार से ताल्लुक़ रखने वाली विनेश फोगाट, साल 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त, 5
फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में भी दो गोल्ड मेडल जीते हैं. साल 2019 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना पहला मेडल हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)