You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
न्यूज़ीलैंड दौर के लिए टी-20 टीम का एलान, पर क्यों नहीं हुई वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा
रोहित शर्मा की न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी-20 मुक़ाबले के लिए टीम इंडिया में वापसी हो गई.
इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की भी टीम में वापसी हुई है.
इन दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़ के लिए आराम दिया गया था.
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 5 टी-20 मैचों की सिरीज़ के लिए चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है, वो इस तरह से है-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंदर जडेजा और शार्दुल ठाकुर.
श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़ के लिए टीम में शामिल संजू सैमसन अपनी जगह कायम नहीं रख पाए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या के अनफ़िट होने के चलते उनके नाम पर टी-20 सिरीज़ के लिए विचार नहीं किया गया.
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पांच टी-20 सिरीज़ का पहला मुक़ाबला 24 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा.
वैसे दिलचस्प यह है कि एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयनसमिति ने टी-20 के लिए टीम का एलान तो कर दिया लेकिन वनडे और टेस्ट टीम का एलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि पांड्या की फ़िटनेस भी इसकी एक वजह हो सकती है.
टी-20 सिरीज़ के बाद फरवरी महीने में भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ में भी हिस्सा लेगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)