BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए

इमेज स्रोत, Sirinate Kaewma / EyeEm
नमस्ते जी. कैसे हैं? उम्मीद है कि अच्छे ही होंगे.
आप अपनी व्यस्त ज़िंदगी से वक़्त निकालकर इस कहानी को पढ़ रहे हैं, आपका आभार.
हमें मालूम है कि बीता हफ़्ता आपके लिए काफ़ी व्यस्त रहा होगा. ऐसे में कई ज़रूरी चीज़ों को करते हुए आपसे कुछ ख़बरें छूटी होंगी.
ऐसे में हम लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें, जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.
ये पांच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हैं.

इमेज स्रोत, Getty Images
टोमेटो फ्लू बीमारी से जुड़े 8 सवालों के जवाब
पहली बार में लग सकता है कि ये टमाटर से होने वाली कोई बीमारी है लेकिन विडंबना ये है कि इस फ़्लू का मंडी से लेकर आपके फ्रिज में नज़र आने वाले टमाटर से कोई लेना देना नहीं है.
केरल के कोल्लम ज़िले में टोमेटो फ़्लू का पहला मामला सामने आया.
केरल के बाद सबसे अधिक मामले फ़िलहाल ओडिशा में रिपोर्ट हुए हैं, जहां कुल 26 बच्चों में इस फ़्लू की पुष्टि की गई है.
इस बीमारी से जुड़े कई ख़ास सवालों के जवाब यहां पढ़िए.

इमेज स्रोत, BIHAR AGRICULTURE UNIVERSITY SABOUR
मिथिला मखाना क्यों है ख़ास?
पिछले कुछ सालों में मखाना अब भारत के हर राज्य में लोगों के घरों का अभिन्न अंग बन गया है.
इसकी इसी प्रसिद्धि के बाद अब भारत सरकार भी जागी है. मिथिलांचल मखाना को जीआई टैग मिल गया है.
आज की कहानी भारत में मिलने वाले मखाने के खज़ाने की. दुनिया का 85-90 फ़ीसदी मखाना भारत में होता है. भारत का 90 फ़ीसदी मखाना बिहार में होता है.
हल्के से मखाने की भारी भरकम कहानी यहां पढ़िए.

इमेज स्रोत, ANI
विजय देवरकोंडा की कहानी
'मैं अपने संघर्ष के दिनों के बारे में सोचना ही नहीं चाहता, मुझे डर लगने लगता है. मेरी ज़िंदगी फ़िल्म की तरह है. मेरे सामने बहुत सारी दिक्कतें थीं. कभी-कभी मैं सोचता था कि मेरे पिताजी बड़े एक्टर या प्रोड्यूसर होते. ''
कुछ साल पहले विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू में यह बात कही थी.
विजय की हाल ही में एक फ़िल्म रिलीज़ हुई है. विजय की कहानी क्या है और इससे पहले उनका अब तक का फ़िल्मी करियर कैसा रहा है?
विजय देवरकोंडा के सफ़र पर एक नज़र. यहां क्लिक कीजिए.

इमेज स्रोत, PTI
दिल्ली के रॉबिनहुड की कहानी
उसे दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में 'रॉबिनहुड' के नाम से जाना जाता है. पुलिस को अपराध के 35 मामलों में उसकी तलाश थी. उस पर पुलिस की टीम पर गोली चलाने का भी आरोप है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे रविवार को गिरफ़्तार कर लिया. इस शातिर अपराधी का नाम है वसीम अकरम उर्फ़ लंबू.
पुलिस का कहना है कि पहले वो दिल्ली में 125 से ज़्यादा आपराधिक मामलों में लिप्त था.
वसीम अकरम उर्फ़ लंबू की कहानी यहां पढ़िए.

इमेज स्रोत, EPA
सम्राट के 189 साल पुराने दिल की कहानी
पुर्तगाल से आज़ादी के 200 साल पूरा होने के अवसर पर ब्राज़ील के पहले सम्राट डॉम पेड्रो प्रथम का सुरक्षित रखा हुआ दिल पुर्तगाल से ब्राज़ीलिया पहुंच गया है.
इस दिल को दवाओं के लेप के सहारे पिछले 189 सालों से सुरक्षित रखा गया है.
फार्मेल्डिहाइड से भरे सोने के एक फ्लास्क में रखे सम्राट डॉम पेड्रो प्रथम के इस दिल को एक सैन्य विमान के ज़रिए ब्राज़ील लाया गया. जनता के दर्शन के लिए पेश करने के पहले इस दिल का सैनिक सम्मान के साथ स्वागत किया जाएगा.
इस पूरी दिलचस्प कहानी को यहां पढ़िए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)




























