You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ट्विटर का नया फीचर वॉयस ट्वीट क्या है?
ट्विटर से लोगों को अक्सर ये शिकायत रहती है कि वहाँ खुद के विचार या भावनाएं ज़ाहिर करने की कुछ सीमाएं हैं.
अक्षरों की सीमा है... कभी-कभी 280 अक्षरों की पाबंदी अखरने लगती है तब टुकड़ों- टुकड़ों में अपनी बात कहनी होती है.
साथ ही यूजर्स की ये भी शिकायत थी कि जो बात वो कहना चाह रहे हैं, वो ठीक-ठीक शब्दों में बयां नहीं कर पाए. इन सबको देखते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक नया फीचर लॉन्च किया है.
इस फ़ीचर के इस्तेमाल से अब यूजर बिना टाइप किए अपना संदेश ट्वीट कर सकेंगे.ट्विटर ने वॉयस फीचर रोलआउट किया है.
यानी अब यूजर्स अपनी आवाज़ रिकॉर्ड कर उसे ट्वीट कर सकते हैं. यूजर टाइप करने के झंझट से बच जाएंगे और अपने विचार या भावनाओं को ऑडियो के ज़रिये रिकॉर्ड करके शेयर कर सकते हैं.
ये भी पढ़िए:-
क्या है ख़ासियत?
एक वॉयस ट्वीट में 140 सेकेंड का ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.
आपकी बात ख़त्म नहीं हुई है तो कोई बात नहीं, थ्रेड के रूप में एक नया वॉयस ट्वीट खुद ब खुद बन जाएगा.
जब आप ये कर चुके हों तो रिकॉर्डिंग खत्म करने का बटन दबाएं और कंपोजर स्कीन पर जाकर इसे ट्वीट कर दें.
लोगों को आपका ट्वीट उनकी टाइमलाइन पर दिखेगा, ठीक दूसरे ट्वीट की तरह.
ट्विटर के मुताबिक फिलहाल वॉयस ट्वीट प्रायोगिक रूप से लॉन्च किया गया है और सिर्फ़ आईओएस पर उपलब्ध है और वो भी अभी सभी यूजर्स के लिए नहीं है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में सभी आईओएस यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे.
एंड्रायड फ़ोन पर ये सुविधा कब शुरू होगी, इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)