विश्वकप फ़ाइनलः इंग्लैंड ने रचा इतिहास, पहली बार जीता वर्ल्ड कप

क्रिकेट विश्वकप के फ़ाइनल मुक़ाबले में मेज़बान इंग्लैंड ने सुपरओवर तक खिंचे मैच में न्यूज़ीलैंड को हराया.

लाइव कवरेज

  1. टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले कप्तान

    केन विलियमसन बने विश्वकप 2019 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले कप्तान।

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. टूर्नामेंट में अपने बेस्ट स्कोर पर निकोलस

    विश्वकप 2019 में हेनरी निकोलस का बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर 28 रन था. ये रन उन्होंने भारत के ख़िलाफ खेले गए सेमीफ़ाइनल में बनाए थे. इस स्कोर को पार करने में वह क़ामयाब रहे हैं. यह टूर्नामेंट में उनकी चौथी पारी है.

    निकोलस

    इमेज स्रोत, Getty Images

  3. ड्रिंक्स ब्रेक तक न्यूज़ीलैंड 60 पार

    15 ओवरों के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुक़सान पर 63 रन. कप्तान केन विलियमसन अभी 29 गेंदों में नौ रन ही बना पाए हैं. दूसरे छोर पर हेनरी निकोलस 43 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.

    विलियमसन

    इमेज स्रोत, AFP

  4. धीमी शुरुआत

    10 ओवर के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुक़सान पर 33 रन.

  5. इस विश्वकप में कुछ ख़ास नहीं कर पाए गप्टिल

    इस वर्ल्ड कप में 10 पारियों में 20.7 की औसत से मात्र 186 रन बना पाए गप्टिल. पिछले विश्वकप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. 2015 में उन्होंने 68.4 की औसत से नौ पारियों में 547 रन बनाए थे.

    मार्टिन गप्टिल

    इमेज स्रोत, Getty Images

  6. न्यूज़ीलैंड को पहला झटका

    मार्टिन गप्टिल 18 गेंदों पर 19 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट, रिव्यू भी नहीं आया काम. वोक्स को मिला विकेट.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. दो मौक़ों पर बाल-बाल बचे न्यूज़ीलैंड के ओपनर

    हेनरी निकलस को वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू दिया गया मगर रिव्यू लेने पर पता चला कि गेंद विकेट्स को मिस कर रही थी. निकलस बचे, ग्राउंड अंपायर ने अपना फ़ैसला बदला. इससे पिछले ओवर में गपटिल के थाईपैड से लगी गेंद कीपर के दस्तानों में समा गई थी. इंग्लैंड के खिलाड़ियों की ज़ोरदार अपील का अंपायर पर असर नहीं हुआ था.

  8. फ़ैन ज़ोन

    लंदन में फ़ैन ज़ोन बनाए गए हैं जहां पर मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है. ऐसे ही एक फ़ैन ज़ोन में जुटे क्रिकेट फ़ैन।

    फ़ैन ज़ोन
    इमेज कैप्शन, बीबीसी स्पोर्ट्स की ऐमी लॉफ़्टहाउस की तस्वीर.
  9. महंगे टिकट

    बीबीसी स्पोर्ट्स के स्टीफ़न शेमिल्ट के मुताबिक़, स्टेडियम के बाहर इस समय टिकट का रेट 2000 पाउंड यानी लगभग 1 लाख 72 हज़ार रुपये है.

  10. टीमों में कोई बदलाव नहीं

    इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. दोनों टीमें सेमीफ़ाइनल वाले कॉम्बिनेशन के साथ ही उतर रही हैं मैदान में.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस

    न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.

  12. गेंदबाज़ों को मिल सकती है मदद

    बीबीसी संवाददाता जॉनाथन एगन्यू का कहना है कि गेंद में घुमाव देखने को मिल सकता है जिससे दोनों ओर कुछ विकेट जल्दी गिर सकते हैं.

  13. टॉस में देरी

    सुबह हुई बारिश के कारण टॉस तय समय से 15 मिनट की देरी पर यानी भारतीय समय के अनुसार पौने तीन बजे होगा.

  14. लॉर्ड्स में आज विश्व कप का पांचवां फ़ाइनल

    इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच लॉर्ड्स में आईसीसी विश्व कप 2019 का फ़ाइनल मैच खेला जाएगा. यह इस मैदान पर खेला जाने वाला पांचवां विश्व कप फ़ाइनल है. इससे पहले 1975, 1979, 1983 और 1999 के फ़ाइनल मुक़ाबले क्रिकेट का मक्का माने जाने वाले इसी मैदान में खेले गए थे.

    लॉर्ड्स

    इमेज स्रोत, Getty Images