बेयरस्टो आउट
इंग्लैंड को बड़ा झटका. 36 रन बनाकर खेल रहे जॉनी बेरयस्टो को फ़र्ग्युसन ने किया बोल्ड. बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेट से जा टकराई गेंद. 20 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर 73.3. इंग्लैंड के खेमे में पसरी मायूसी.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
क्रिकेट विश्वकप के फ़ाइनल मुक़ाबले में मेज़बान इंग्लैंड ने सुपरओवर तक खिंचे मैच में न्यूज़ीलैंड को हराया.
इंग्लैंड को बड़ा झटका. 36 रन बनाकर खेल रहे जॉनी बेरयस्टो को फ़र्ग्युसन ने किया बोल्ड. बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेट से जा टकराई गेंद. 20 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर 73.3. इंग्लैंड के खेमे में पसरी मायूसी.
जो रूट के रूप में गिरा इंग्लैंड का दूसरा विकेट, सात रन के स्कोर पर ग्रैंडहोम की गेंद पर विकेटकीपर लैथम को थमाया कैच.
15 ओवर बाद इंग्लैंड का स्कोर 56/1. जॉनी बेयरस्टो 31 और जो रूट 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.
छह ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुक़सान पर 28 रन है. वहीं न्यूज़ीलैंड का स्कोर छह ओवरों बाद बिना किसी नुक़सान के 28 रन था. 242 के लक्ष्य का पीछा कर रहा है इंग्लैंड.
शानदार फ़ॉर्म में चल रहे जेसन रॉय 17 रन बनाकर आउट. हेनरी की गेंद पर विकेटकीपर लैथम को कैच थमाकर पेवेलियन लौटे रॉय. 6 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28/1
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफ़ाइनल में जेसन रॉय को अंपायर कुमार धर्मसेना ने ऑस्ट्रेलिया की ज़ोरदार अपील के बाद कैच आउट क़रार दिया था जबकि रिव्यू में दिख रहा था कि गेंद ने बल्ले को छुआ तक नहीं था. रॉय इस फ़ैसले से काफ़ी नाख़ुश थे. मगर आज धर्मसेना और रॉय को इस तरह देखा गया.
पहले ओवर की पहली ही गेंद में बोल्ट की गेंद रॉय के पैड्स पर लगी, ज़बरदस्त अपील मगर अंपायर ने नॉटआउट कहा. विलियम्सन ने रिव्यू लिया. डीआरएस के मुताबिक़ इनसाइड एज नहीं लगा था, मिडल स्टंप के पास गेंद पिच हुई थी मगर लेग स्टंप्स को छूते हुए निकल रही थी. ग्राउंड अंपायर का फ़ैसला बरकरार रहा. रॉय आउट होने से बचे और साथ ही न्यूज़ीलैंड का रिव्यू भी बचा रहा. एक ओवर के बाद इंग्लैंड 1 रन, बिना किसी नुक़सान के.
आख़िरी ओवर फेंक कर रहे आर्चर ने तीसरी गेंद पर हेनरी (4) को किया बोल्ड. इस तरह 50 ओवरों में न्यूज़ीलैंड ने आठ विकेट खोकर बनाए 241 रन.
232 के स्कोर पर न्यूज़ीलैंड का सातवां विकेट गिरा. टॉम लैथम 47 रनों की अहम पारी खेलकर पवेलियन लौटे, मिड ऑफ़ पर देम्स विंस ने लपका कैच.
न्यूज़ीलैंड का छठा विकेट गिरा. कॉलिन डि ग्रैंडहोम 16 रन बनाकर आउट. वोक्स की गेंद पर जेम्स विंस ने किया कैच.
44 ओवरों के बाद न्यूज़ीलैंड 204/5
इंग्लैंड के गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन का मानना है कि अगर न्यूज़ीलैंड को मुक़ाबले लायक लक्ष्य देना है तो लैथम को पारी के आख़िर तक जमे रहना होगा और बाक़ी खिलाड़ियों को तेज़ खेलने देना होगा.
प्लंकेट ने हासिल किया तीसरा विकेट. जो रूट को कैच थमाकर पेवेलियन लौटे 19 रन बनाकर खेल रहे नीशम. 39 ओवरों के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर- 173/5.
35 ओवरों के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर 152/4.
इंग्लैंड का मध्यक्रम भी लड़खड़ाया, रॉस टेलर 31 गेंदों पर 14 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू. मार्क वुड को मिली क़ामयाबी.
माइकल वॉन का मानना है कि अगर न्यूज़ीलैंड 250 से ज़्यादा रन बना लेता है तो इंग्लैंड के लिए लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो सकता है.
प्लंकेट को दूसरी सफलता और न्यूज़ीलैंड को तीसरा झटका. 55 रनों पर बोल्ड हुए हेनरी निकोलस। 27 ओवरों के बाद न्यूज़ीलैंड 118/3.
प्लंकेट ने इंग्लैंड के लिए लिया अहम विकेट. न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन आउट, बैट का बाहरी किनारा लेकर कीपर के ग्लव्स में समाई बॉल. अंपायर धर्मसेना पर अपील का प्रभाव नहीं हुआ तो इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने रिव्यू लिया. अल्ट्रा एज में बाहरी किनारा लगने की पुष्टि हुई. इस तरह से 53 गेंदों में 30 रन बनाकर पेेवेलियन लौटे विलियमसन.
विलियमसन और निकोलस ने संभाला मोर्चा. 22 ओवरों के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर 102/1.