18 रन से हार कर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत

बारिश से बाधित मुक़ाबले को भारत से जीत कर वर्ल्ड कप 2019 के फ़ाइनल में पहुंचा न्यूज़ीलैंड.

लाइव कवरेज

  1. बाद में बल्लेबाज़ी करते सेमीफ़ाइनल में भारत

    • वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में भारत छठी बार पहुंचा है. इसमें केवल 1983 का सेमीफ़ाइनल ऐसा था जब भारत बाद में बल्लेबाज़ी करने के बाद भी जीत हासिल करने में कामयाब रहा है.
    • 2003 और 2011 के वर्ल्ड कप में भारत सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रहे.
    • इसके अलावा 1996 और 2015 के वर्ल्ड कप में भारत सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में बाद में बल्लेबाज़ी करते हुए हार गया था.
  2. सेमीफ़ाइनल के लिए टीम इंडिया

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है. न्यूज़ीलैंड ने अपनी टीम में टिम साउदी की जगह फर्ग्यूसन को जगह मिली है. जबकि भारतीय टीम में कुलदीप यादव की जगह यजुवेंद्र चाहल को शामिल किया गया है.

  4. न्यूज़ीलैंड ने बल्लेबाज़ी चुनी

    न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला.