भारतीय टीम की दमदार शुरुआत
के.एल. राहुल और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को दमदार शुरुआत दी है.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
लीड्स में भारत ने अपना आख़िरी लीग मुक़ाबला श्रीलंका से खेला.
के.एल. राहुल और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को दमदार शुरुआत दी है.
श्रीलंका के 265 रनों के लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 5 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुक़सान पर 39 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 20 और के.एल. राहुल 18 रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हुए हैं.
श्रीलंका के 265 रनों का लक्ष्य पाने उतरी भारतीय टीम ने 1 ओवर में बिना किसी विकेट के नुक़सान पर 2 रन बनाए. के.एल. राहुल और रोहित शर्मा एक-एक रन बनाकर क्रीज़ पर.
एक समय श्रीलंका का स्कोर 55-4 था लेकिन एंजेलो मैथ्यूज़ की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने 264-7 का स्कोर खड़ा किया.
50 ओवर में श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट के नुक़सान पर 264 रन बनाए. भारत को जीत के लिए 265 रन चाहिए.
50वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने थिसारा परेरा को 2 रन पर आउट किया. हार्दिक पांड्या ने कैच लिया.
श्रीलंका को संकट से उबारने वाले एंजेलो मैथ्यूज़ 113 रन बनाकर आउट. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने कैच लिया.
एक समय 55-4 रही श्रीलंका ने 250 रन पूरे कर लिए हैं. 48 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुक़सान पर 252 रन हुआ.
एंजेलो मैथ्यूज़ ने 115 गेंदों पर शतक बनाया है.
श्रीलंका ने 45 ओवरों में पांच विकेट के नुक़सान पर 233 रन बनाए. एंजेलो मैथ्यूज़ ने 104 और धनंजय डिसिल्वा ने 14 रन बनाए.
लीड्स में हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड के बाहर भारतीय क्रिकेट टीम की टी-शर्ट ख़रीदने के लिए लंबी लाइनें लगी हैं.
115 गेंदों में 9 चौकों और दो छक्कों की मदद से एंजेलो मैथ्यूज़ ने अपना शतक पूरा किया.
40 ओवरों में श्रीलंकाई टीम ने 5 विकेट के नुक़सान पर 200 रन बना लिए हैं. क्रीज़ पर एंजेलो मैथ्यूज़ 85 रन बनाकर और धनंजय डी सिल्वा 6 रन बनाकर जमे हुए हैं.
एंजेलो मैथ्यूज़ और लाहिरु तिरिमने ने 124 रनों की पार्टनरशिप की. तिरिमने को कैच आउट कराकर कुलदीप यादव ने इस जोड़ी को तोड़ा.
एंजेलो मैथ्यूज़ के बाद अर्धशतक बनाने वाले लाहिरु तिरिमने (53) कुलदीप यादव की गेंद पर कैच आउट. रविंद्र जडेजा ने लिया कैच.
श्रीलंका ने 35 ओवरों में चार विकेट के नुक़सान पर 159 रन बना लिए हैं. लाहिरु तिरिमने 47 रन और एंजेलो मैथ्यूज़ 57 रन बनाकर क्रीज़ पर जम चुके हैं.
श्रीलंकाई टीम को लगातार झटकों के बाद बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज़ टीम को उबारने में लगे हैं. उन्होंने 76 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
हेडिंग्ले स्टेडियम में जहां भारत और श्रीलंका के बीच मैच जारी है. वहीं, स्टेडियम के बाहर भारतीय प्रशंसकों का यह जश्न देखने को मिला. यह वीडियो बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव ने भेजा है.
श्रीलंकाई टीम ने 30 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं.