You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

#INDvBAN बांग्लादेश को हराकर भारत सेमीफ़ाइनल में

बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफ़ाइनल में पहुंच भारत.

लाइव कवरेज

  1. राहुल 77 रन बनाकर आउट

    लोकेश राहुल ने 92 गेंद पर 77 रन बनाए, पारी में छह चौका एवं एक छक्का शामिल.

  2. नौ रन पर मिला था जीवनदान

    तमीम इक़बाल ने जब रोहित शर्मा का कैच छोड़ा तब रोहित शर्मा महज नौ रन पर खेल रहे थे.

  3. सोशल मीडिया पर छाए रोहित

  4. रोहित की धमाकेदार पारी

    रोहित शर्मा ने 92 गेंद पर 104 रन ठोके, पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए.

  5. शतक के बाद 104 रन पर आउट हुए रोहित

    रोहित शर्मा एक ही वर्ल्ड कप में चार शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज़ बने.

  6. 24वें ओवर में 150 रन

    रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के सामने बांग्लादेशी गेंदबाज़ों का दम निकला.

  7. सलामी जोड़ी की शतकीय साझेदारी

  8. राहुल का अर्धशतक

    वर्ल्ड कप 2019 में लोकेश राहुल का दूसरा अर्धशतक.

  9. रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा

    रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, अब तक चार चौके और तीन छक्का लगा चुके हैं.

  10. रोहित-राहुल का दम

  11. दस ओवर में 69 रन

    रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने दस ओवरों में 69 रन जोड़े.

  12. भारत की सधी शुरुआत

    लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने पहले छह ओवर में 30 रन जोड़े.

  13. , राहुल-रोहित की जोड़ी क्रीज पर उतरी

  14. टीम इंडिया में चार विकेटकीपर!

    चौंकिए नहीं बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भारतीय टीम में एक दो तीन नहीं बल्कि चार विकेटकीपर खेल रहे हैं. आपको इन चारों के नाम पता हैं- एमएस धोनी, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक. लोकेश राहुल भी आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए विकेटकीपिंग करते हैं.

  15. बांग्लादेशी टीम में भी दो बदलाव

    बांग्लादेशी टीम ने भी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, मेहदी हसन की जगह रुबेल हुसेन को शामिल किया गया है, महमदुल्लाह फ़िटनेस टेस्ट में पास नहीं हुए, साबिर रहमान टीम में शामिल.

  16. प्लेइंग इलेवन में बदलाव

    कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को मिला मौका, केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक टीम में शामिल.