इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराया

विश्व कप में अब तक अजेय रहे भारत की पहली हार, 338 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 306 रन ही बना पाई.

लाइव कवरेज

  1. प्रशंसकों में उत्साह

    एजबैस्टन स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों से बात की बीबीसी संवाददाता गगन सबरवाल ने.

  2. भारत को 338 का लक्ष्य

    इंग्लैंड ने 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 337 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा 111 रन बनाए जबकि भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए.

  3. स्टोक्स 79 पर आउट

    आख़िरी ओवर की चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स आउट. स्टोक्स ने 54 गेंदों पर चार छक्के और तीन चौके लगाकर 79 रन बनाए. बुमराह की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने लिया कैच.

  4. इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा

    मोहम्मद शमी को मिली पांचवीं सफलता. क्रिस वोक्स 7 रन के स्कोर पर आउट. रोहित शर्मा ने लपका कैच.

  5. 300 पार इंग्लैंड

    47वां ओवर भारत के लिए मिला-जुला रहा. मोहम्मद शमी ने इस ओवर में एक छक्का और दो चौके दिए मगर आख़िरी गेंद पर जोस बटलर (20) को आउट किया. 47 ओवर ख़त्म होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर रन 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन.

  6. बेन स्टोक्स ने भी लगाया अर्धशतक

    बेन स्टोक्स का अर्धशतक पूरा. इस वर्ल्डकप में उन्होंने लगातार तीसरे मैच में हाफ़ सेंचुरी बनाई है.

  7. शमी को तीसरी सफलता

    इंग्लैंड को जो रूट के रूप में लगा चौथा झटका, 44 रन बनाकर खेल रहे जो रूट ने मोहम्मद शमी की गेंद पर हार्दिक पांड्या को थमाया कैच.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. 40 ओवर बाद इंग्लैंड 245/3

    जो रूट 42 गेंदों पर 33 रन और बेन स्टोक्स 23 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  9. मोहम्मद शमी को दूसरी सफलता

    207 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका, इयोन मॉर्गन बने मोहम्मद शमी के दूसरे शिकार. नौ गेंदों पर सिर्फ़ एक रन बनाकर हुए आउट.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. शमी ने बेयरस्टो को पेवेलियन भेजा

    इंग्लैंड को दूसरा झटका, जॉनी बेयरस्टो 109 गेंदों पर 111 रन बनाकर आउट. मोहम्मद शमी की गेंद पर ऋषप पंत को थमाया कैच.

  11. 200 पार पहुंचा इंग्लैंड

    30 ओवर ख़त्म होने पर इंग्लैंड का स्कोर 202/1. जॉनी बेयरस्टो 113 और जो रूट 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  12. जॉनी बेयरस्टो ने जमाया शतक

    90 गेंदों पर आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से जॉनी बेयरस्टो ने लगाई सेंचुरी. 26 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 183/1.

    जॉनी बेयरस्टो

    इमेज स्रोत, Getty Images

  13. भारत को पहली सफलता, रॉय आउट

    कुलदीप यादव की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में जेसन रॉय आउट, लॉन्ग ऑन पर रविंद्र जडेजा ने पकड़ा शानदार कैच. के.एल. राहुल के घायल होने पर फील्डिंग करने मैदान में आए हैं रविंद्र जडेजा. जेसन रॉय ने 57 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर पेवेलियन लौटे.

  14. इंग्लैंड 150 पार

    बेयरस्टो की धमाकेदार बल्लेबाज़ी जारी, छठा छक्का लगाकर इंग्लैंड का स्कोर 150 पार पहुंचाया. 21वां ओवर ख़त्म होने पर इंग्लैंड का स्कोर 155 रन. बेयरस्टो 87 और रॉय 63 रन बनाकर खेल रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. रॉय का भी अर्धशतक

    जेसन रॉय ने 41 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक. अगली ही गेंद पर कुलदीप यादव को जड़ा छक्का. यह उनका दूसरा छक्का था, अब तक सात चौके भी लगा चुके हैं.

  16. इंग्लैंड 100 पार, बेयरस्टो ने जमाया अर्धशतक

    जॉनी बेयरस्टो ने चाहल की गेंद पर छक्का लगाकार हाफ़ सेंचुरी लगाई, इंग्लैंड का स्कोर 100 पार.

    जॉनी बेयरस्टो

    इमेज स्रोत, Getty Images

  17. 15 ओवर के बाद इंग्लैंड बिना किसी नुक़सान 97 पर

    जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की आक्रामक बल्लेबाज़ी जारी, दोनों अर्धशतक के क़रीब पहुंचे.

  18. भारत ने एक मौका गंवाया

    11वें ओवर की पांचवीं बॉल वाइड क़रार दी गई थी मगर रीप्ले में पता चला कि गेंद जेसन रॉय के ग्लव्स को छूकर महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स में समा गई थी. अगली ही गेंद पर रॉय ने छक्का और फिर चौका जड़ा. भारत ने रिव्यू लिया होता तो रॉय आउट होते.

  19. इंग्लैंड के 50 रन पूरे

    11वें ओवर में जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई. जेसन रॉय ने इस ओवर की सेकेंड लास्ट बॉल पर छक्का और आख़िरी गेंद पर चौका लगाकर टीम का स्कोर 60 पर पहुंचाया.

  20. पांच ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुक़सान के 28 रन

    मोहम्मद शमी को थोड़ा स्विंग मिल रहा है, दूसरी ओर जॉनी बेयरस्टो दो बार भाग्यशाली रहे. गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया मगर विकेट से बचते हुए बाउंड्री पर पहुंची.