एजबैस्टन का मैदान किसके साथ?
एजबैस्टन में खेले गए पिछले तीन मुक़ाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली है. मगर इस मैदान पर 2014 में खेले गए मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और वह भी भारत से.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
विश्व कप में अब तक अजेय रहे भारत की पहली हार, 338 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 306 रन ही बना पाई.
एजबैस्टन में खेले गए पिछले तीन मुक़ाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली है. मगर इस मैदान पर 2014 में खेले गए मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और वह भी भारत से.
भारत अगर इस मैच को जीत जाता है तो सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा.
ऋषभ पंत इंग्लैंड के ख़िलाफ़ विकेटकीपर के रूप में नहीं, बल्कि बल्लेबाज़ के रूप में मैदान में उतरेंगे. उन्हें अब तक चौथे नंबर पर उतरने वाले विजय शंकर की जगह टीम में शामिल किया गया है.
इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि अगर वो भी टॉस जीतते तो पहलेे बल्लेबाज़ी का ही फ़ैसला करते
भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अंतिम 11 में एक बदलाव किया है. विजय शंकर की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है.
ऋषभ पंत का विश्व कप में यह पहला मुक़ाबला होगा