You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराया

विश्व कप में अब तक अजेय रहे भारत की पहली हार, 338 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 306 रन ही बना पाई.

लाइव कवरेज

  1. भारत के विजयरथ का पहिया थमा

    आईसीसी विश्वकप 2019 में रविवार को एजबैस्टन स्टेडियम में खेले गए मुक़ाबले में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे. भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 306 रन ही बना पाई. इस हार के साथ वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत का सिलसिला टूट गया है.

  2. इंग्लैंड ने भारत को 31 रन से हराया

    आख़िरी ओवर में 44 रनों की ज़रूरत थी. निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 306 रन ही बना पाई भारतीय टीम. महेंद्र सिंह धोनी 42 और केदार जाधव 12 रन बनाकर नाबाद रहे.

  3. 12 गेंदों में बन पाएंगे 51 रन?

    भारत का स्कोर 286/5. आख़िरी दो ओवरों में जीत के लिए भारत को चाहिए 51 रन.

  4. 30 गेंदों में चाहिए 71 रन

    भारत को मैच जीतने के लिए आख़िरी पांच ओवर्स में 71 रन बनाने होंगी यानी प्रति ओवर 14 रन. पांच विकेट हाथ में हैं, महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव क्रीज़ पर हैं. मैच रोमांचक हो गया है.

  5. हार्दिक पांड्या आउट

    भारत को पांचवां झटका, हार्दिक पांड्या 33 गेंदो में 45 रन बनाकर आउट.

  6. जीत के लिए भारत को बनाने होंगे प्रति ओवर 10 रन

    40 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 233/4. मौजूदा रन रेट 5.82 है और ज़रूरी रन रेट 10.5 है.

  7. भारत का चौथा विकेट गिरा, ऋषभ पंत आउट

    29 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत. लियाम प्लंकेट की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में स्क्वेयर लेग बाउंड्री पर वोक्स को कैच थमा बैठे.

  8. भारत का स्कोर 200 पार

    37 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 204/3. ऋषभ पंत 27 और हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  9. रोहित शर्मा आउट

    वोक्स ने 109 गेंदों पर 102 रन के स्कोर पर खेल रहे रोहित शर्मा को विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच करवाकर पेवेलियन भेजा. भारत का स्कोर 198/3.

  10. रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

    रोहित शर्मा ने 106 गेंदों में पूरी की सेंचुरी. वनडे में यह यह उनका 25वां शतक है.

  11. भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाते पाकिस्तानी क्रिकेट फैन

    मिलिए पाकिस्तान के उन क्रिकेट प्रशंसकों से जो भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए बर्मिंघम पहुंचे हैं.

  12. भारत को बड़ा झटका, विराट आउट

    विराट कोहली 76 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट. प्लंकेट की गेंद पर जेम्स विंस ने लपका कैच.

  13. स्टेडियम के बाहर जमा भारतीय समर्थक

    एजबैस्टन स्टेडियम के बाहर भी भारतीय प्रशंसक टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं.

  14. ज़रूरी रन रेट 9 के पास पहुंचा

    25 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 120/1. मैच जीतने के लिए भारत को 8.72 प्रति ओवर की दर से रन बनाने होंगे.

  15. विराट के बाद रोहित की भी हाफ़ सेंचुरी

    रोहित शर्मा ने राशिद की गेंद पर चौका जड़कर पूरी की हाफ़ सेंचुरी.

  16. भारत के 100 रन पूरे

    22 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 100/1. विराट कोहली 53 और रोहित शर्मा 47 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  17. विराट कोहली की हाफ़ सेंचुरी

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 59 गेंदों पर छह चौकों की मदद से पूरा किया अर्धशतक. 20 ओवरों बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुक़सान पर 83 रन.

  18. भारत के 50 रन पूरे

    14 ओवर के बाद भारत का स्कोर- एक विकेट के नुक़सान पर 51 रन.

  19. भारत की धीमी शुरुआत

    10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27/1. विरोट कोहली 17 (25) और रोहित शर्मा 11 (26) पर खेल रहे हैं.

  20. भारत को पहला झटका

    के.एल. राहुल शून्य पर आउट. वोक्स ने अपनी ही बॉल पर लपका कैच. तीसरा ओवर ख़त्म होने पर भारत का स्कोर 8/1.