ब्रेकिंग न्यूज़, भारत का तीसरा विकेट गिरा
भारत को तीसरा झटका, विजय शंकर 14 रन बनाकर हुए आउट.
You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
269 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज़ की टीम 143 रनों पर ऑल आउट हो गई.
भारत को तीसरा झटका, विजय शंकर 14 रन बनाकर हुए आउट.
विराट कोहली इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के 12वें खिलाड़ी हैं और भारत की तीसरे. सचिन कुल 34,357 रन बनाए हैं और राहुल द्रविड़ ने 24,208 रन. 30 साल के विराट कोहली लगातार बढ़िया खेल रहे हैं और भविष्य में नए कीर्तिमान बना सकते हैं.
विराट कोहली सबसे तेज़ गति से 20 हज़ार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली ने कुल 416 इनिंग्स (131 टेस्ट, 223 वनडे और 62 टी20) में 20 हज़ार रन बनाए हैं. तेंदुलकर और लारा दोनों खिलाड़ियों ने 453 इनिंग्स में 20 हज़ार रन बनाए थे जबकि रिकी पॉन्टिंग ने 468 इनिंग्स में.
भारत को दूसरा झटका. केएल राहुल 48 रन बनाकर हुए आउट.
20 ओवर का खेल ख़त्म हो गया है और भारत का स्कोर एक विकेट के नुक़सान पर 97 रन है. विराट कोहली 29 और केएल राहुल 48 पर खेल रहे हैं.
केएल राहुल 35 और कोहली 21 रन पर खेल रहे हैं.
भारत ने 11 ओवर ख़त्म होने पर 56 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 24 और विराट कोहली 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.
नौ ओवर में भारत का स्कोर 44 रन. विराट कोहली चार रन पर और केएल राहुल 20 पर खेल रहे हैं.
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारतीय प्रशंसक बड़ी संख्या में हैं मौजूद
सात ओवर ख़त्म हो गए हैं और भारत के 35 रन हो गए हैं. केएल राहुल 11 पर और कोहली 4 पर खेल रहे.
रोहित शर्मा के आउट होने पर कप्तान विराट कोहली आए बल्लेबाज़ी करने.
भारत को पहला झटका लगा है. रोहित शर्मा 23 गेंदों पर 18 रन बनाकर हुए आउट.
भारत ने पाँच ओवर में बनाए 17 रन. राहुल पाँच और रोहित 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.
भारत ने तीन ओवर में महज सात रन बनाए हैं.
ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और केएल राहुल.
मैचेस्टर में आज मौसम बिल्कुल साफ़ है. आसमान में बादल नहीं हैं. अच्छी धूप निकली हुई है. उम्मीद है कि 100 ओवर के खेल में मौसम बाधा नहीं बनेगा. पिच पर स्पिन गेंदबाज़ी को मदद मिल सकती है.
भारत के साथ वेस्ट इंडीज़ ने अपनी टीम में दो परिवर्तन किए हैं. एश्ली नर्स और एविन लुईस की जगह सुनील अंबरिस और फेबियन एलेन को शामिल किया गया है.
मैनचेस्टर में बड़े स्कोर की उम्मीद है. पिछले तीन मैचों में का स्कोर रहा है- 336, 397 और 291.
वेस्ट इंडीज़ का प्लेइंग 11- क्रिस गेल, सुनील अंबरिस, शाई होप (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर(कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, फेबियन एलेन, केमार रोच, शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस.