You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

#INDvsWI: भारत ने वेस्ट इंडीज़ को 125 रनों से हराया

269 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज़ की टीम 143 रनों पर ऑल आउट हो गई.

लाइव कवरेज

  1. भारत ने वेस्ट इंडीज़ को 125 रनों से हराया

    वेस्ट इंडीज़ के अंतिम विकेट के रूप में ओशेन थॉमस आउट हुए. मोहम्मद शमी ने उन्हें आउट किया. वेस्ट इंडीज़ की पारी 143 रनों पर ढेर हुई.

  2. वेस्ट इंडीज़ के नौ विकेट गिरे

    युज़वेंद्र चहल ने शेल्डन कोट्रेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को 9वीं सफलता दिलाई. जीत से एक कदम दूर भारत

  3. वेस्ट इंडीज का आठवां विकेट गिरा

    हेटमेयर 18 रन बनाकर आउट. वेस्ट इंडीज़ का स्कोर 28 ओवर में 112 रन.

  4. वेस्ट इंडीज़ के सात विकेट गिरे

    ब्रेथवेट के बाद एलेन भी आउट. स्कोर सात विकेट पर 26 ओवर में 107 रन

  5. वेस्ट इंडीज़ को पाँचवां झटका

    वेस्ट इंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर 6 रन बनाकर आउट. स्कोर पाँच विकेट पर 98 रन और 24 ओवर.

  6. वेस्ट इंडीज़ को चौथा झटका

    निकोलस पूरन 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वेस्ट इंडीज़ का स्कोर 21 ओवर में चार विकेट के नुक़सान पर 84 रन.

  7. वेस्ट इंडीज़ को तीसरा झटका

    सुनील अंबरिस 31 रन बनाकर आउट. वेस्ट इंडीज़ का स्कोर तीन विकेट के नुक़सान पर 18 ओवर में 71 रन.

  8. वेस्ट इंडीज़ का स्कोर 15 ओवर में 50 रन

    वेस्ट इंडीज़ ने दो विकेट के नुक़सान पर 15 ओवर में बनाए 50 रन. 19 रन पर अंबरिस और 14 रन बनाकर पूरन खेल रहे हैं.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, वेस्ट इंडीज़ का स्कोर 13 ओवर में 42 रन

    वेस्ट इंडीज़ ने दो विकेट के नुक़सान पर 13 ओवर में 42 रन बना लिए हैं. 269 का है लक्ष्य.

  10. वेस्ट इंडीज़ का स्कोर 10 ओवर में 29 रन

    पूरन चार रन और अंबरिस 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  11. वेस्ट इंडीज़ को दूसरा झटका

    शाई होप पाँच रन बनाकर आउट. वेस्ट इंडीज़ का स्कोर 8 ओवर में 21 रन.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, क्रिस गेल हुए आउट

    वेस्ट इंडीज़ को पहला झटका, क्रिस गेल 6 रन बनाकर हुए आउट. पाँच ओवर में 10 रन पर एक विकेट.

  13. वेस्ट इंड़ीज की बल्लेबाज़ी शुरू

    वेस्ट इंडीज़ की तरफ़ से क्रिस गेल और सुनील अंबरिस आए ओपनिंग करने. मोहम्मद शमी ने की भारतीय गेंदबाज़ी की शुरुआत.

  14. 50 ओवर में सात विकेट पर 268 रन

    भारत ने 50 ओवर में सात विकेट के नुक़सान पर 268 रन बनाए. सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले हैं विराट कोहली (72), धोनी(56) और केएल राहुल (48)

  15. भारत ने वेस्ट इंडीज़ को दिया 269 का टारगेट

    भारत ने वेस्ट इंडीज़ को जीत के लिए 269 का टारगेट दिया है. सबसे ज़्यादा रन कप्तान विराट कोहली ने 72 रन बनाए. कोहली के बाद धोनी ने 56 रन बनाए.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत की टीम पूरी तरह लाचार

    मैनचेस्टर में पिछले तीन मैचों में हाई स्कोर रहा लेकिन आज भारत की पूरी बल्लेबाज़ी संघर्ष करती दिखी. भारत का स्कोर 45 ओवर बाद 218 रन.

  17. 42 ओवर का खेल ख़त्म, भारत का स्कोर 200

    भारत ने 42 ओवर खेलने के बाद पाँच विकेट के नुक़सान पर 200 रन बनाए हैं.

  18. भारत को पाँचवां झटका, विराट कोहली 72 रन बनाकर आउट

    भारत की टीम वेस्ट इंडीज़ के सामने बिखर गई है. पाँच विकेट के नुक़सान पर भारत का स्कोर है 180 रन. 38 ओवर का खेल ख़त्म हो चुका है.

  19. 32 ओवर में 154 पर भारत

    32 ओवर का खेल ख़त्म हो गया है लेकिन भारत के बल्लेबाज़ अब भी रंग में नहीं आ पाए हैं. विजय शंकर और केदार जाधव तो सस्ते में आउट हो गए. विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी एक-एक रन के लिए जूझते दिख रहे हैं.

  20. भारत को चौथा झटका

    भारत को चौथा झटका. केदार जाधव सात रन बनाकर आउट गए हैं. वेस्ट इंडीज़ की पैनी गेंदबाज़ी के सामने टीम इंडिया लाचार दिख रही है.