ओपनर रोहित शर्मा ने ओल्ड ट्रैफर्ड में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शतक बनाया है. उन्होंने 85 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.
राहुल के वनडे करियर की ये 24वें सेंचुरी है.
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ रोहित का यह दूसरा वनडे शतक है. इससे
पहले रोहित ने बीते वर्ष एशिया कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 111 रनों की
नाबाद पारी खेली थी.
रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप में यह तीसरा शतक है. इससे पहले
उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ नाबाद 122 रनों की पारी
खेली थी. रोहित ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 2015 के
टूर्नामेंट में बनाया था. तब उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में 137 रनों की मैच
जिताऊ पारी खेली थी.
इसके साथ ही रोहित ऐसे 16वें बल्लेबाज़ बन गये
हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में कम से कम 3 शतक बनाये हैं. इसी वर्ल्ड कप में
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 117 रनों की पारी खेलकर शिखर धवन पहले ही इस क्लब में जुड़ चुके
हैं.