वर्ल्ड कप 2019: रोहित की रौद्र बैटिंग से दक्षिण अफ्रीका पस्त, भारत जीता

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप में शानदार आगाज़ किया है. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया. रोहित ने शानदार शतक जड़ा.

लाइव कवरेज

  1. मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के ओपनर

    दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप में तीसरा मैच खेल रही है.

    पहले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. भारत के ख़िलाफ पारी की शुरुआत के लिए हाशिम अमला और क्विंटन डि कॉक मैदान पर उतरे हैं. भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे हैं.

    वर्ल्ड कप ट्रॉफी

    इमेज स्रोत, Reuters

  2. भारतीय टीम में दो तेज़ गेंदबाज़, शमी एकादश में नहीं

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

    दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह

    भारतीय टीम के फैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर जुटे समर्थक
  4. भुवनेश्वर कुमार

    इंग्लैंड के विकेटों पर भुवनेश्वर कुमार की स्विंग बेहद कारगर और मारक साबित हो सकती है. भुवनेश्वर का दावा तीन तेज़ गेंदबाज़ों के कोटे में अहम माना जा रहा है.

    29 साल के भुवनेश्वर को 105 वनडे मैचों का अनुभव है. उन्होंने 118 विकेट लिए हैं. भुवनेश्वर उन गेंदबाज़ों में शामिल हैं, जिन पर निचले क्रम में बल्लेबाज़ी पर कुछ भरोसा किया जा सकता है.

    भुवनेश्वर कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

  5. महेंद्र सिंह धोनी

    37 साल के धोनी इकलौते कप्तान रहे हैं, जिन्होंने अपने नेतृत्व में आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट टीम को जिताए हैं. 341 वनडे मैचों का अनुभव रखने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ धोनी 50.72 की औसत से 10,500 रन बना चुके हैं. उनके नाम 10 शतक और 71 अर्धशतक दर्ज हैं.

    धोनी का ये चौथा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट है.

    वेस्ट इंडीज़ में 2006-07 में खेले गए अपने पहले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में धोनी को कुछ दिखाने का ख़ास मौका नहीं मिला था. धोनी तीन मैचों में सिर्फ़ 29 रन ही बना सके थे.

    लेकिन इसके चार साल बाद 2011 में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को विश्व चैंपियन बनाया था. धोनी ने टूर्नामेंट में 9 मैचों में 48.20 की औसत से 241 रन बनाए थे.

    2015 के वर्ल्ड कप में भी धोनी का बल्ला खूब चला था. धोनी ने 8 मैचों में 59.25 की औसत से 237 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं.

    महेंद्र सिंह धोनी

    इमेज स्रोत, Getty Images

  6. विराट कोहली (कप्तान)

    आईसीसी की बल्लेबाज़ों की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज़ विराट कोहली को 227 वनडे मैचों का अनुभव है. 30 साल के कोहली वनडे मैचों में 41 शतक और 49 अर्धशतक जड़ चुके हैं और उनके नाम 10843 रन हैं.

    विराट कोहली का ये तीसरा वर्ल्ड कप होगा. 2011 के वर्ल्ड कप में कोहली ने 9 मैचों में 282 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक शामिल है.

    2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में कोहली ने 5 मैचों में 176 रन बनाए थे और उनका औसत रहा था 58.66 का.

    2015 वर्ल्ड कप में कोहली ने 8 मैचों में 50.83 की औसत से 305 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक शामिल है.

    2017 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में कोहली ने 5 मैचों में 258 रन बनाए और उनका औसत रहा था 129 का.

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

  7. शिखर धवन

    33 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ धवन टीम में साथियों के बीच गब्बर नाम से लोकप्रिय हैं. 128 वनडे मैचों का अनुभव रखने वाले धवन 16 शतक जड़ चुके हैं और 44.62 की औसत से कुल मिलाकर 5355 रन बना चुके हैं.

    धवन का आईसीसी टूर्नामेंटों में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. धवन ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में 5 मैचों में एक शतक के साथ 363 रन बनाए थे और उनका औसत रहा था 90.75. भारत इस टूर्नामेंट का विजेता रहा था.

    2015 वर्ल्ड कप में धवन में 8 मैचों में 412 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड की मेजबानी में हुए इस टूर्नामेंट में धवन का औसत 91.75 का रहा था.

    इंग्लैंड में खेली गई 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भी धवन ने 5 मैचों में 67.60 की औसत से 338 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.

    शिखर धवन

    इमेज स्रोत, Getty Images

  8. इन पर है भारत का दारोमदार, रोहित शर्मा (उप कप्तान)

    32 साल के होने जा रहे दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ में किसी भी दिन अकेले दम पर टीम को जिताने की क्षमता है. 206 वनडे मैचों का अनुभव रखने वाले रोहित वनडे इतिहास में सबसे ज़्यादा तीन दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ हैं. तकरीबन 88 का स्ट्राइक रेट रखने वाले रोहित का औसत है 47.39 का. उनके नाम 22 सेंचुरियां और 41 हाफ़ सेंचुरियां दर्ज हैं और वो अब तक 8010 रन बना चुके हैं.

    रोहित ने साल 2015 में पिछले वर्ल्ड कप में आठ मैचों में 47.14 की औसत से 330 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 91.66 का रहा था और इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और दो हाफ़ सेंचुरियां बनाई थी.

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रोहित शर्मा