You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

वर्ल्ड कप 2019: रोहित की रौद्र बैटिंग से दक्षिण अफ्रीका पस्त, भारत जीता

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप में शानदार आगाज़ किया है. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया. रोहित ने शानदार शतक जड़ा.

लाइव कवरेज

  1. दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका

    दक्षिण अफ्रीका को पारी के आखिरी ओवर में आठवां झटका लगा है. क्रिस मॉरिस को भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया. मॉरिस ने 34 गेंदों पर 42 रन बनाए.

  2. दक्षिण अफ्रीका के 200 रन

    दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी के 46वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं.

    क्रिस मॉरिस और के रबाडा क्रीज़ पर हैं और आठवें विकेट के लिए 6.3 ओवर में 42 रन जोड़ चुके हैं.

    दक्षिण अफ्रीका ने सातवां विकेट 40वें ओवर में 158 रन के स्कोर पर गंवाया था. उस वक़्त 200 रन का स्कोर काफी दूर दिख रहा था लेकिन क्रिस मॉरिस ने भारतीय गेंदबाज़ों का भरोसे के साथ सामना किया और रबाडा के साथ अहम साझेदारी की.

    उन्होंने मैच के सबसे कामयाब गेंदबाज़ चहल की गेंद पर दो छक्के भी जमाए.

  3. बुमराह-कॉक पर सहवाग का दिलचस्प ट्वीट

    टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने जसप्रीत बुमराह और क्विंटन डि कॉक की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा, "23 दिन पहले डि कॉक के साथ कुछ दयाभाव, लेकिन आज किसी तरह की दया भाव नहीं. जसप्रीत बुमराह, बेहतरीन स्पैल."

  4. चहल का चौका

    भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल का रोज़ बोल में चमत्कार जारी है.

    उन्होंने अफ्रीकी बल्लेबाज़ फेलुकवायो को आउटकर मैच में अपना चौथा विकेट लिया. फेलुकवायो को उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप कराया.

    आउट होने के पहले अफ्रीकी बल्लेबाज़ ने 61 गेंदों पर 34 रन बनाए.

    दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका 40वें ओवर में 158 रन के स्कोर पर लगा.

  5. ओवल में न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश

    ओवल में टॉस न्यूज़ीलैंड ने जीता है और बांग्लादेश को पहले बल्लेबाज़ी करने की दावत दी है. बांग्लादेश ने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी.

    दोनों टीमों ने अपने 11 खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं किया है.

  6. मिलर पर भारी चहल

    युजवेंद्र चहल ने भारत को छठी कामयाबी दिलाई है.

    उन्होंने डेविड मिलर को आउट कर मैच में अपना तीसरा विकेट लिया. मिलर ने 40 गेंद पर 31 रन बनाए.

    चहल ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा.

    मिलर ने फेलुकवायो के साथ छठे विकेट के लिए 46 रन जोड़े.

    छठा विकेट गिरा तो अफ्रीका टीम का स्कोर था 35.3 ओवर में 135 रन.

  7. पारी संभालने में जुटे मिलर

    दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ डेविड मिलर पारी संभालने में जुटे हैं.

    वो अपने साथी बल्लेबाज़ फेलुकवायो के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 10 ओवरों में 38 रन जोड़ चुके हैं.

    दक्षिण अफ्रीका ने पांचवां विकेट गंवाया था तो उसका स्कोर था 23 ओवर में 89 रन.

    33 ओवरों के बाद अफ्रीकी टीम का स्कोर है 5 विकेट पर 127 रन

  8. ट्विटर पर छाए चहल

    युजवेंद्र चहल के शानदार प्रदर्शन पर भारतीय सोशल मीडिया झूम रहा है. लोग मज़ेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं.

    चहल अब तक दो विकेट ले चुके हैं. इनमें अफ्रीकी कप्तान डू प्लेसी का विकेट शामिल है जिन्हें चहल ने क्लीन बोल्ड किया.

  9. दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे

    दक्षिण अफ्रीका ने भारत के ख़िलाफ 25वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं.

    अफ्रीकी टीम 5 विकेट गंवा चुकी है.

    फिलहाल क्रीज पर डेविड मिलर और एंडिल फेलुकवायो मौजूद हैं.

  10. दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पैवेलियन लौटी

    भारतीय स्पिनरों के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ मुश्किल में दिख रहे हैं.

    भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया है.

    उन्होंने जेपी डुमिनी को एलबीडब्लू किया. डुमिनी सिर्फ तीन रन बना सके.

    फील्ड अंपायर के फ़ैसले पर उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन रिप्ले में गेंद सीधी विकेट पर टकराती दिखी और उन्हें पैवेलियन लौटना पड़ा.

    अफ्रीकी टीम 23 ओवरों में पांच विकेट गंवा चुकी है और स्कोर है 89 रन

  11. रैना ने कहा, "कप लेकर घर आओ', सुरेश रैना ने ट्वीट किया कि इस वक़्त उनके दिल में हज़ारों भावनाएं उमड़ रही हैं.

    सुरेश रैना ने ट्वीट करके टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

    रैना ने लिखा, "जब मैं ये लिख रहा हूं तो मेरे दिल में हज़ारों भावनाएं उमड़ रही हैं और मेरे ज़हन में बहुत सी यादें घूम रही हैं. ये इतिहास दुहराने का वक़्त है. गुड लक टीम इंडिया, कप लेकर घर आइए."

  12. चहल का डबल धमाल

    भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल का जादू रोज़ बोल में खूब चल रहा है.

    उन्होंने एक ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया है.

    चहल के दूसरे शिकार बने हैं अफ्रीकी कप्तान डू प्लेसी. पारी संभालने की कोशिश में जुटे डू प्लेसी 54 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए.

    चहल ने अपने दूसरे ओवर में दोनों जमे हुए बल्लेबाज़ों को क्लीन बोल्ड कर दिया.

    अफ्रीकी टीम 20 ओवरों में चार विकेट गंवा चुकी है और उसका स्कोर है 80 रन.

  13. अफ्रीका को तीसरा झटका

    युजवेंद्र चहल ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका दिया है.

    चहल ने अपनी घूमती गेंद से डुसेन को आउट किया.

    डुसेन ने 37 गेंदों का सामना किया और 22 रन बनाए.

    उन्होंने चहल की गेंद को रिवर्स स्वीप करने का प्रयास किया और चकमा खा गए. डुसेन ने कप्तान डू प्लेसी के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े

  14. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने संभाला मोर्चा

    दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डू प्लेसी और डुसेन के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है.

    ये दोनों बल्लेबाज़ 12 ओवरों में 50 रन की साझेदारी कर चुके हैं.

  15. दक्षिण अफ्रीका के 50 रन

    दक्षिण अफ्रीका ने 15वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं.

    क्रीज पर कप्तान डू प्लेसी और रासी वेन डर डुसेन मौजूद हैं.

    अफ्रीकी टीम ओपनरों के विकेट गंवा चुकी है.

  16. मोदी ने दी टीम को शुभकामना

    वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रही भारतीय टीम का समर्थन करने बड़ी संख्या में समर्थक मैदान पर मौजूद हैं.

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं हैं. मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "खेल भी जीतो और दिल भी''

  17. भारत की सधी हुई गेंदबाज़ी

    दस ओवर में दक्षिण अफ़्रीका ने बनाए 34 रन. गिरने वाले दोनों विकेट बुमराह ने लिए हैं.

  18. दक्षिण अफ्रीका को बुमराह का दूसरा झटका

    जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ मुक़ाबले में अपने वनडे करियर के 50वें मैच का जश्न मनाते दिख रहे हैं.

    उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया.

    बुमराह का दूसरा शिकार बने डि कॉक. वो 17 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए.

    डि कॉक ने स्टंप से दूर जाती गेंद को कट किया और कप्तान विराट कोहली ने स्लिप में शानदार कैच पकड़ा.

  19. बुमराह ने भारत को पहली कामयाबी दिलाई

    बुमराह ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अफ्रीकी ओपनर हाशिम अमला को पैवेलियन भेजा. नौ गेंद तक क्रीज पर रुके अमला सिर्फ़ छह रन बना सके.

    अमला ने ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को खेला जो बल्ले का बाहरी किनारा लेकर रोहित शर्मा के हाथ में गई.

    अमला के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी बल्लेबाज़ी के लिए आए हैं.

    उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका जमाकर खाता खोला. हालांकि, वो ये शॉट खेलते समय ज़्यादा भरोसे में नहीं दिखे.

    बुमराह अपने शुरुआती दो ओवरों में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ों को परेशान करने में कामयाब रहे हैं.

  20. बुमराह की वनडे मैचों की हाफ सेंचुरी

    भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह अपने वनडे करियर का 50वां मैच खेल रहे हैं.

    वो भारत के लिए दूसरा ओवर डाल रहे हैं.

    पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ़ दो रन ख़र्च किए. दक्षिण अफ्रीका के दोनों ओपनरों ने एक-एक रन बनाया.

    बुमराह ने भी अपने पहले ओवर में सिर्फ़ दो रन दिए.

    इस ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर बुमराह अफ्रीकी बल्लेबाज़ डि कॉक को परेशान करने में कामयाब रहे.