महाराष्ट्र के गवर्नर ने शिवाजी पर दिया बयान, कांग्रेस ने की आलोचना
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में लोगों से पसंदीदा नेताओं को लेकर अपनी बात कही है.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल and ब्रजेश मिश्र
तेलंगाना: टीआरएस विधायकों को खरीदने की कोशिश से जुड़े मामले में बीजेपी महासचिव को समन
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष
तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों को कथित तौर पर खरीदने की कोशिश के मामले में राज्य की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएल संतोष को समन किया है.
तेलंगाना राष्ट्र समिति के विधायकों को कथित तौर पर खरीदने की कोशिश के इस मामले में राज्य सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है.
एसआईटी ने इसी सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को समन किया है.
हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद इस एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके अलावा एक जज को भी इसका सदस्य बनाया गया है.
इस मामले में तेलंगाना हाई कोर्ट ने कहा है कि जांच रिपोर्ट 29 नवंबर तक सीलबंद लिफाफे में सौंपी जाए.
साइबराबाद पुलिस ने इस केस में 26 अक्टूबर को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.
इससे पहले छह नवंबर को तेलंगाना के बीजेपी विधायक इतेला राजेंद्र ने के चंद्रशेखर राव की सरकार पर ये आरोप लगाया था कि वो उनके विधायकों को खरीदकर विपक्ष को कमजोर कर रहे हैं.
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर क्या कहा?
वीडियो कैप्शन, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर क्या कहा?
छात्र राजनीति से कांग्रेस में पहुंचे कन्हैया कुमार विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात में थे.
उनका कहना है कि कुछ लोग भाजपा के साथ बने रहेंगे लेकिन बाकी परेशान हैं.
उनका ये भी कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा का चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है. यात्रा दक्षिण से उत्तर की ओर जा रही है इसलिए गुजरात बीच में नहीं आया.
7 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र
इमेज स्रोत, ANI
संसद का शीतकालीन
सात दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच होगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी
ने इस बात की जानकारी दी.
शीतकालीन सत्र कुल
17 दिन तक चलेगा.
ट्विटर पर
उन्होंने लिखा, "संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच होगा. इस दौरान 23
दिनों में 17 बैठकें होंगी. अमृत काल के बीच हो रहे इस सत्र में विधायी कामकाज और दूसरे मुद्दों पर चर्चा होगी.
रचनात्मक बहस की उम्मीद."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
संभावना जताई जा रही है कि शीतकालीन सत्र का पहला दिन स्थगित हो सकता है क्योंकि बीते दिनों में कई सदस्यों का निधन हुआ है. हाल ही में जिन सांसदों का निधन हुआ है उनमें समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हैं.
मानसून सत्र 18 जुलाई से आठ अगस्त तक चला था. इस दौरान सदन में 16 सत्र चले. इस सत्र में लोकसभा में छह बिल पेश किए गए थे.
राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार संसद के शीतकालीन सत्र में मौजूद नहीं रहेंगे. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की वजह से इस सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
शी जिनपिंग और जस्टिन ट्रूडो के बीच हुई ‘नोक-झोंक' का वीडियो वायरल
वीडियो कैप्शन, शी जिनपिंग और जस्टिन ट्रूडो के बीच हुई ‘नोक-झोंक' का वीडियो वायरल
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है जिसमें दोनों नेताओं के बीच नोक-झोंक होती दिख रही है.
दोनों नेताओं का ये वीडियो इंडोनेशिया के शहर बाली में जी20 सम्मेलन के आख़िरी दिन का है. बाली में चल रहे जी20 सम्मेलन में दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोक-झोंक को वहाँ मौजूद एक कैमरामैन ने क़ैद कर लिया.
मध्य प्रदेश: हिंदू पत्नी को धर्म बदलने के लिए 'मजबूर' करने पर गिरफ्तार
इमेज स्रोत, Getty Images
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख़्स को पत्नी
को कथित तौर पर धर्म बदलने के लिए ‘मजबूर’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, होम्योपैथी
के चौथे साल के 32 वर्षीय स्टूडेंट के खिलाफ इंदौर पुलिस ने जबरदस्ती करने और धोखाधड़ी
से धर्म बदलने के आरोप में केस दर्ज किया है.
खरजाना पुलिस स्टेशन ऑफिसर दिनेश वर्मा ने
बताया कि अभियुक्त मुसलमान है और उनकी हिंदू पत्नी ने आरोप लगाया कि एक निजी
अस्पताल में काम के दौरान वो दोनों करीब आए थे और 2015 में उससे शादी करके वो ‘फंस’ गई.
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि शादी के
तीन साल बाद जब उनको बेटी हुई उसके बाद से पति का रवैया बदल गया और वो बार-बार
धर्म बदलने के लिए दबाव डालने लगा.
महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित
करने का भी आरोप लगाया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन
चल रही है.
श्रद्धा मर्डर केस के अभियुक्त आफ़ताब के बारे में पड़ोसी क्या बोले?
वीडियो कैप्शन, श्रद्धा मर्डर केस के अभियुक्त आफ़ताब के बारे में पड़ोसी क्या बोले
दिल्ली का छतरपुर इलाका इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
वीडियो में दिख रहे इसी फ्लैट में आफ़ताब और श्रद्धा रहा करते थे. आफ़ताब पर पुलिस ने श्रद्धा की हत्या करने और शव के टुकड़े करने का आरोप लगाया है.
आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में अभियुक्त आफ़ताब पूनावाला की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुई. कोर्ट ने आफ़ताब की पांच दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है.
पुलिस ने 10 दिन के रिमांड की मांग की थी. आफ़ताब दिल्ली में जहां रहता था, वहां उनके पड़ोसियों ने उनके बारे में काफी कुछ बताया है. देखिए ये रिपोर्ट.
पीएम मोदी का अरुणाचल दौरा, ईटानगर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट दोनयी पोलो एयरपोर्ट का राजधानी ईटानगर के होलोंगी में उद्घाटन करेंगे.
साल 2019 में पीएम मोदी ने इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बुनियाद रखी थी और तेज़ु एयरपोर्ट के नवीनीकरण कार्य के बाद उद्घाटन किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, होलोंगी में इस एयरपोर्ट का टर्मिनल 4100 स्क्वेयर मीटर में फैला है और प्रति घंटे 200 यात्रियों का प्रबंधन कर सकता है.
होलोंगी स्थित ये एयरपोर्ट अरुणाचल प्रदेश का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है और ये 690 एकड़ में फैला है. इसके लागत पर 640 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किया गया है.
COVER STORY: क़तर में फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप और विवादों का साया
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: क़तर में फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप और विवादों का साया
20 नवंबर से क़तर में फ़ीफ़ा फुटब़ॉल वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है.
ये पहला मौका है जब किसी अरब देश को फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेज़बानी मिली हो.
मेज़बानी मिलने के बाद से ही क़तर विवादों में रहा है.
इन विवाद की क्या रही हैं वजहें, इसी की बात आज कवर स्टोरी में.
ईरान में प्रदर्शनकारियों ने अयातुल्लाह खोमैनी के घर में लगाई आग
इमेज स्रोत, AFP
ईरान में प्रदर्शनकारियों
ने इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक अयातुल्लाह रुहोल्ला खोमैनी के पुश्तैनी घर को आग लगा दी. सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही
तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि खोमैन शहर में स्थित इस बिल्डिंग के एक हिस्से
में आग लगाई जा रही है.
समाचार एजेंसियों ने वीडियो की लोकेशन
की पुष्टि की है, हालांकि क्षेत्रीय प्रशासन ने किसी भी तरह के हमले से इनकार किया
है. कहा जाता है कि अयातुल्लाह खोमैनी इसी घर में पैदा हुए थे और अब इसे म्यूज़ियम में तब्दील कर
दिया गया है.
खोमैनी 1979 में ईरान की इस्लामिक
क्रांति के नेता थे, जिन्होंने देश में पश्चिमी देशों के लिए हमदर्दी रखने वाले
नेता शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी को पद से हटा
दिया था और इस्लामिक रिपब्लिक की शुरुआत की.
वो साल 1989 में अपने निधन तक ईरान के
सुप्रीम लीडर रहे. उनके निधन पर हर साल एक दिन राष्ट्रीय शोक मनाया जाता है.
खोमैन से सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो
में दर्जनों लोगों को जोश के साथ नारेबाज़ी करते देखा जा सकता है. एक एक्टिविस्ट
नेटवर्क का कहना है कि ये वीडियो गुरुवार शाम के हैं.
हालांकि खोमैन के प्रेस ऑफिस ने किसी भी तरह के हमले से इनकार किया है.
अर्ध सरकारी तसनीम
समाचार एजेंसी ने कहा कि कुछ लोग घर के बाहर जमा हुए थे और बाद में घर के वीडियो
शेयर करके बताया कि ‘‘घर पर्यटकों और खोमैनी के चाहने वालों के लिए
खुला हुआ है.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
एजेंसी ने कहा, "महान क्रांति के दिवंगत संस्थापक के घर के दरवाज़े आम जनता के लिए खुले हैं."
खौमैनी के पुश्तैनी घर पर हुआ हमला ईरान में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और घटनाओं में से एक है जो उनके उत्तराधिकारी अयातोल्लाह खामेनेई और उनकी सरकार के विरोध में हो रहे हैं.
ईरान में सुप्रीम लीडर की अगुवाई वाली सरकार के विरोध में प्रदर्शन करीब दो महीने पहले शुरू हुए थे जब हिजाब के नियमों का पालन न करने वाली महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी.
ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, हालिया संघर्षों में गुरुवार को पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है.
इस बीच कथित तौर पर सुरक्षाबलों के द्वारा मारे गए ईरानी युवाओं का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हुआ.
दक्षिण-पश्चिमी शहर इज़ेह में नौ साल के बच्चे के अंतिम संस्कार में जमा हुए लोगों ने खामेनेई के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की. परिवार का आरोप है कि सुरक्षाबलों ने उनके बच्चे को गोली मारी है. हालांकि प्रशासन इससे इनकार कर रहा है.
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव
पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
बीबीसी
हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये
लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 18 नवंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
आज की अहम ख़बरें-
उत्तराखंड के
चमोली में एक वाहन खाई में गिरा, अब तक सात शव बरामद. राहत-बचाव का काम जारी है.
उत्तर कोरिया के
सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने कहा कि देश पर मंडरा रहे खतरे का जवाब वो परमाणु
हथियारों से देंगे. अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को दी चेतावनी.
ईरान में
प्रदर्शनकारियों ने इस्लामिक रिपब्लिक के संस्थापक अयातुल्लाह रुहोल्ला खोमैनी के
पुश्तैनी घर को आग लगा दी.
एलन मस्क ने कहा
है कि ट्विटर पर नकारात्मक और नफ़रत वाले ट्वीट पर रोक लगेगी.
श्रद्धा मर्डर
केस में दिल्ली पुलिस ने पीड़िता के करीबी दोस्तों से पूछताछ कर रही है.