IPL 2022: लखनऊ की बेहतरीन गेंदबाज़ी, लो स्कोर मैच में पंजाब को 20 रनों से हराया
पहले पंजाब के गेंदबाज़ों ने लखनऊ को 153 रन पर रोका. फिर लखनऊ ने की ज़ोरदार गेंदबाज़ी. पंजाब की टीम 154 के लक्ष्य के आगे 8 विकेट पर 133 रन ही बना सकी और 20 रनों से मैच हार गई.
लाइव कवरेज
भूमिका राय and चंदन शर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़, जिग्नेश मेवाणी को मिली ज़मानत, असम पुलिस ने किया था गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, Getty Images
गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी को ज़मानत मिल गई है. असम पुलिस ने पहले उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में गिरफ़्तार किया था. लेकिन उस मामले में उन्हें ज़मानत मिल गई थी
लेकिन असम पुलिस ने उन्हें महिला पुलिस पर हमला करने के मामले में फिर से गिरफ़्तार कर लिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शुक्रवार को असम के बारपेटा ज़िले की एक स्थानीय अदालत ने इस मामले में भी ज़मानत दे दी. जिग्नेश मेवाणी के वकील अंगसुमन बोरा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जिग्नेश मेवाणी 30 अप्रैल को जेल से छूट सकते हैं, क्योंकि कुछ औपचारिकाएँ बाक़ी हैं.
शाहीन बाग़ से बरामद ड्रग्स के पीछे दुबई, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय संगठन का हाथ: एनसीबी
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के शाहीन
बाग़ इलाक़े से ड्रग्स बरामद होने के बाद शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
(एनसीबी) ने कहा है इसमें एक अंतरराष्ट्रीय संगठन का हाथ है.
न्यूज़ एजेंसी
एएनआई से एनसीबी उत्तरी क्षेत्र के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने शुक्रवार को ये
जानकारी दी है.
उन्होंने बताया, "शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुबई, अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर भारत के
कई राज्यों में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय संगठन का इसमें हाथ है."
उन्होंने आगे
कहा- जाँच में हवाला से जुड़ी कुछ चीज़ों के होने का भी पता चला है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
क्या है मामला?
मालूम हो कि एनसीबी ने गुरुवार को बताया था कि जामिया नगर के शाहीन बाग़ से बुधवार को 50 किलो हेरोइन, 47 किलोग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ और 30 लाख रुपए बरामद किए गए थे.
माल बरामद होने के बाद एनसीबी डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया था कि शाहीन बाग़ के एक घर से कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है.
इस सिलसिले में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था. एनसीबी के अनुसार, बरामद हेरोइन अफ़ग़ानिस्तान से आया था.
ज्ञानेश्वर सिंह के अनुसार, 'नकदी हवाला के रास्ते से आया मालूम होता है. आशंका है कि इसके पीछे एक अंतरराष्ट्रीय संगठन का हाथ है. हम जल्द ही इसका पर्दाफ़ाश करेंगे.'
चीन ने अंतरिक्ष की कक्षा में भेजे दो नए सैटेलाइट
इमेज स्रोत, China Media Group
चीन ने सफलतापूर्वक दो सैटेलाइट लॉन्च किए हैं.
देश के
उत्तर-पश्चिम स्थित जियूक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर
11 मिनट (स्थानीय समयानुसार) ये दोनों सैटेलाइट लॉन्च किए गए.
सैटेलाइट सिवेई 01 और 02 को लॉन्ग मार्च-2c रॉकेट
कैरियर से इन्हें कक्षा में भेजा गया.
ये सैटेलाइट, उद्योगों को रिमोट सेंसिंग
डेटा सर्विस उपलब्ध कराएगा. इसके अलावा यह नज़र रखने, मैपिंग और पर्यावरण सुरक्षा के
लिहाज़ से भी मददगार साबित होगा.
साथ ही यह अर्बन सिक्योरिटी और डिजिटल रूरल
डेवलपमेंट में भी इन सैटेलाइट्स से मदद मिलेगी.
लॉन्ग मार्च रॉकेट सिरीज़ के तहत शुक्रवार को हुआ लॉन्च
417वां मिशन था.
पंजाब के पटियाला में दो गुटों में संघर्ष, विपक्ष ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को घेरा
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
पंजाब के पटियाला में काली मंदिर के निकट दो गुटों में संघर्ष की ख़बर है. क़ानून और व्यवस्था की स्थिति बहाल करने के लिए वहाँ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
पिछले दिनों भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख्स फ़ॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा था कि 29 अप्रैल को डीसी कार्यालय पर खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा.
लेकिन शिवसेना ने इसके विरोध में मार्च की घोषणा की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पटियाला में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब सिख संगठनों ने खालिस्तान ज़िंदाबाद का नारा लगाया, जबकि शिवसेना ने खालिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर पटियाला की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने बताया है कि उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात की है और इलाक़े में शांति बहाल कर दी गई है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- हम स्थिति पर क़रीबी नज़र रखे हुए हैं और राज्य में किसी को अशांति फैलाने की अनुमति नहीं देंगे. पंजाब में शांति और सद्भाव ही सबसे अहम है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लेकिन विपक्षी दलों ने पटियाला की घटना के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है. बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया है कि क्या केजरीवाल पटियाला में जो हुआ, उसके लिए भी केंद्र को ज़िम्मेदार ठहराएँगे? उन्होंने लिखा है- सीमावर्ती राज्य में पूर्ण अराजकता. राज्य में सबसे ख़राब तरह का तुष्टिकरण दिख रहा है. अराजकता वाले खुलेआम घूम रहे हैं. आप की सरकार राज्य की पुलिस का इस्तेमाल निजी दुश्मनी निकालने के लिए इस्तेमाल कर रही है, जबकि उन्हें राज्य में क़ानून और व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने भी पटियाला में क़ानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है. उन्होंने लिखा है कि पंजाब के सीएम को अरविंद केजरीवाल को ख़ुश करने की बजाए पंजाब को बेहतर तरीक़े से चलाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पटियाला में दो गुटों के बीच संघर्ष पर चिंता जताई है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- पटियाला के लोग शांतिप्रिय है और मैं उनसे अपील करता हूँ कि वे उकसावे में न आएँ. उन्होंने उम्मीद जताई है कि पंजाब पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी और ये सुनिश्चित करेगी कि क़ानून और व्यवस्था की स्थिति बहाल रखी जाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
कोयले की कमी के दिल्ली सरकार के दावे को एनटीपीसी ने किया ख़ारिज
इमेज स्रोत, Getty Images
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी एनटीपीसी ने कोयले की कमी पर दिल्ली सरकार के दावे को ख़ारिज किया है.
एनटीपीसी ने दो ट्वीट करके जानकारी दी है कि पावर प्लांट्स के लिए कोयले की कोई समस्या नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
एनटीपीसी ने कहा- मौजूदा समय में ऊँचाहार और दादरी स्टेशन अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं. ऊँचाहार का यूनिट-1 पहले से तय काम के चलते पूरी क्षमता से नहीं चल रहा है. एनटीपीसी का कहना है कि दादरी के सभी छह यूनिट और ऊँचाहार के पाँच यूनिट अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं और उन्हें कोयले की नियमित सप्लाई हो रही है. मौजूदा समय में दादरी में 140000 एमटी और ऊँचाहार में 95000 एमटी कोयला उपलब्ध है. साथ ही कोयला आयात करने की मामले पर भी बातचीत चल रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन ने दावा किया था कि दिल्ली में बिजली की स्थिति गंभीर और भयावह है. सत्येंद्र जैन ने ये भी दावा किया था कि कुछ पावर प्लांट्स में एक या दो दिनों का कोयला ही बचा हुआ है. एनटीपीसी का दादरी और झज्जर पावर प्लांट मुख्य रूप से दिल्ली की बिजली ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया दया था. लेकिन दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि इन प्लांट्स में बहुत कम दिन का कोयला बचा हुआ है.
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा- बीजेपी चाहती है महाराष्ट्र में अशांति फैलाना
इमेज स्रोत, Getty Images
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार लाउडस्पीकर मामले में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाउडस्पीकर के मामले में वे कोर्ट का आदेश मानेगी.
उन्होंने कहा- राज्य के गृह मंत्री ने इस मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसका बीजेपी ने विरोध किया. इसका मतलब ये है कि आप इस पर राजनीति करना चाहते हो और लाउडस्पीकर के मामले में राज्य में अशांति फैलाना चाहती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शिवसेना सांसद ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान की सराहना की और कहा- मैं मोहन भागवत जी को बधाई देना चाहता हूँ कि वे इस तरह का विचार सामने आए हैं, जिस पर पूरे देश में चर्चा होनी चाहिए. मोहन भागवत ने कहा था कि वो समाज, जिसे हिंसा प्रिय है, वो अपना आख़िरी दिन गिन रहा है.
दिल्ली में गहराया बिजली संकट, मंत्री का दावा- कई पावर प्लांट्स में एक दिन का ही कोयला बचा
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में
गहराते बिजली संकट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात कही.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा- अगर बिजली का
उत्पादन हो रहा है, तो हमें यह मिलती रहेगी. इसमें कोई दिक़्क़त नहीं होगी. लेकिन
अगर पावर-प्लांट्स बंद हो जाते हैं तो दिल्ली के लिए यह निश्चित तौर पर समस्या
वाली बात होगी.
सत्येंद्र जैन ने दावा करते हुए कहा कि देश में कोयले की
कमी है, हमारे पास 21 दिन का कोयले का बैकअप होना चाहिए लेकिन बहुत से पावर
प्लांट्स के पास सिर्फ़ एक दिन का ही कोयला बचा है.
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने इससे पहले गुरुवार
और शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक की ताकि स्थिति का सही सही आकलन किया जा सके. सही आकलन के आधार पर केंद्र को निवेदन किया जा सके कि वे कोयले की आपूर्ति करवाएं ताकि
देश की राजधानी को बिजली मुहैया कराने वाले पावर प्लांट्स बिना बाधा के चलते रहें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस समस्या को लेकर एक ट्वीट किया है.
उन्होंने एक अख़बार की कटिंग को पोस्ट करते हुए लिखा है- “देश भर में बिजली की भारी समस्या हो रही है. अभी तक दिल्ली में हम लोग किसी तरह से मैनेज किए हुए हैं. पूरे भारत में स्थिति बेहद गंभीर है. हम सबको मिलकर जल्द ही इसका समाधान निकालना होगा. इस समस्या से निपटने के लिए त्वरित ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है.”
हालांकि बिजली की समस्या से सिर्फ़ दिल्ली ही नहीं जूझ रही है. दिल्ली के अलावा देश के कई हिस्सों में बिजली की किल्लत महसूस की जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा है- “देश के 16 राज्यों में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है एवं इसके अनुरूप कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है जिसके कारण आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति संभव नहीं है. यह एक राष्ट्रीय संकट है. मैं सभी से अपील करता हूं कि इस संकट में एकजुट होकर परिस्थितियों को बेहतर करने में सरकार का साथ दें. अपने निवास या कार्यक्षेत्र के गैर-जरूरी बिजली उपकरणों को बन्द रखें. अपनी प्राथमिकताएं तय कर बिजली का उपयोग जरूरत के मुताबिक करें.”
केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा है कि क्या प्रदेश भाजपा का दिशाहीन नेतृत्व केन्द्र सरकार से इस बारे में सवाल पूछेगा कि वो मांग के अनुसार कोयला उपलब्ध करवाने में सक्षम क्यों नहीं है जिसके कारण 16 राज्यों में बिजली कटौती की नौबत आई है?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
राजस्थान के अलावा बिहार में भी बिजली संकट पैदा हो गया है.
बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का कहना है कि राज्य में क़रीब 1000 MW बिजली की कमी है लेकिन यह समस्या एक से दो दिन में सुलझा ली जाएगी. उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में केंद्र सरकार से बात चल रही है.
सौरभ गांगुली ने कहा- मैं नहीं जानता विराट कोहली के दिमाग़ में क्या चल रहा है
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के प्रमुख और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने आईपीएल के दौरान विराट कोहली और रोहत शर्मा के प्रदर्शन पर अपनी राय रखी है.
न्यूज़18 के साथ इंटरव्यू में गांगुली ने उन्मीद जताई कि जल्द ही विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने फ़ॉर्म में लौट आएँगे.
गांगुली ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि विराट कोहली की बल्लेबाज़ी के साथ क्या ग़लत हो रहा है.
विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल के नौ मैचों में सिर्फ़ 128 रन बनाए हैं. उनके फ़ॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
रवि शास्त्री ने तो विराट कोहली को आईपीएल से हट जाने की सलाह दी थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
अब गांगुली ने कहा है कि वे महान खिलाड़ी हैं और जल्द ही वापसी करेंगे. गांगुली ने कहा- मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही रन बनाना शुरू कर देंगे. मैं नहीं जानता कि कोहली के दिमाग़ में क्या चल रहा है, लेकिन मुझे भरोसा है कि जल्द ही वे फॉर्म में लौट आएँगे. पिछले साल कप्तानी को लेकर गांगुली और विराट कोहली में विवाद खुलकर सामने आया था, जब वनडे की कप्तानी छीने जाने पर दोनों ने अलग-अलग बात कही थी. कोहली ने वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के तरीक़े पर सवाल उठाए थे और ये भी कहा था कि जब वे टी-20 की कप्तानी छोड़ रहे थे, तो उन्हें रोका नहीं गया था, जैसा कि गांगुली ने दावा किया था.
यूक्रेन ने कहा- हमने परमाणु हथियार तक छोड़ दिए, लेकिन नेटो ने नहीं खोला दरवाज़ा
इमेज स्रोत, Getty Images
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने कहा है कि यूक्रेन ने विश्व शांति की खातिर परमाणु हथियार छोड़ दिए.
कुलेबा ने कहा कि उसके बाद से यूक्रेन नेटो का दरवाज़ा खटखटा रहा है, लेकिन ये कभी खुला नहीं है.
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने ट्वीट करके लिखा है कि सुरक्षा की कमी के कारण ही रूस का आक्रमण हुआ.
उन्होंने कहा- दुनिया को यूक्रेन की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए.
कुलेबा ने कहा- हम देशों से अपील करना चाहते हैं कि वे हमें कौन सी सुरक्षा गारंटी देने को तैयार हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जानकार मानते हैं कि रूस की सैनिक कार्रवाई के पीछे हथियारों का असंतुलन भी है. हालाँकि पश्चिमी देश खुलकर यूक्रेन को हथियारों की मदद कर रहे हैं. लेकिन रूस के नेता कई बार परमाणु युद्ध की चेतावनी दे चुके हैं. पिछले दिनों भी रूस के विदेश मंत्री लावरोफ़ ने कहा था कि परमाणु युद्ध का ख़तरा टला नहीं है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में ये चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन के मामले में किसी ने दखल देने की कोशिश की, तो रूस उनके ख़िलाफ़ तेज़ी से कार्रवाई करेगा.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश के बाद भूटान पहुँचे
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आज भूटान पहुँचे हैं.
जयशंकर, भारत के पड़ोसी देशों की यात्रा पर हैं और इस क्रम में
उनका पहला स्टॉप ढाका था. वह गुरुवार को बांग्लादेश पहुँचे थे. जहाँ उन्होंने देश
की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. मोमिन से मुलाक़ात की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अपनी यात्रा के अगले पड़ाव के रूप में आज वह भूटान पहुँचे हैं. भूटान के विदेश मंत्री तंडी दोर्जी ने उनका स्वागत किया.
FB LIVE: भोपाल में बढ़ती गर्मी के बीच मज़दूरों पर क्या बीत रही है?
मोहन भागवत बोले- हिंसा से किसी का भला नहीं हो सकता
इमेज स्रोत, Getty Images
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख
मोहन भागवत ने गुरुवार को अपने एक संबोधन में कहा कि हिंसा से किसी का भला नहीं
हो सकता है.
अपने संबोधन में ज़ोर देते हुए
उन्होंने कहा कि 'हमें सभी समुदायों को साथ लेकर आने की ज़रूरत है और मानवता को बचाने
की दरकार है.'
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की ख़बर के
मुताबिक़, हाल में विभिन्न समुदायों के बीच हुई कई हिंसक घटनाओं और विवादों के
संदर्भ में मोहन भागवत ने यह बयान दिया.
मोहन भागवत ने सिंधी भाषा और संस्कृति
को बचाए रखने के लिए देश में एक सिंधी विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी ज़ोर
दिया. उन्होंने कहा कि भारत एक बहु-भाषीय देश है और यहाँ हर भाषा का अपना महत्व
है.
मोहन भागवत ने पूर्वी महाराष्ट्र में
भानखेड़ा रोड के पास कंवरराम धाम में आयोजित एक कार्यक्रम गद्दीनाशिनी के दौरान ये
बातें कहीं. इस कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे.
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए
सैकड़ों की संख्या में सिंधी समुदाय के लोग जमा हुए थे. ये लोग अमरावती ज़िले और
दूसरी जगहों से आए थे.
मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि 'हिंसा से किसी को कुछ हासिल नहीं होता है. उन्होंने सबी समुदायों को साथ लाने के
महत्व की बात की.'
उन्होंने कहा, “हिंसा से किसी का
फ़ायदा नहीं होता है. जिन समुदायों ने हिंसा को तरज़ीह दी, अब वे अपने आख़िरी दिन
गिन रहे हैं. हमें हमेशा अहिंसा-प्रेमी होना चाहिए और शांति को वरियता देने वाला
होना चाहिए. इसके लिए ज़रूरी है कि सभी समुदाय साथ आएं और मानवता को संरक्षित
करें.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मोहन भागवत के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि 'वह ऐसे विचार को आगे लेकर आए हैं जिस पर पूरे देश में बहस होनी चाहिए.'
अयोध्या की मस्जिदों में आपत्तिजनक चीज़ें फ़ेंकने वाले सात लोग गिरफ़्तार
मायावती बोलीं- यूपी में सपा का सीएम अब कभी नहीं बन सकता
इमेज स्रोत, Getty Images
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी
पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो अपना सीएम बनने का
सपना पूरा नहीं कर सकते हैं, वो किसी दूसरे के पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते
हैं.
मायावती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट
करके समाजवादी पार्टी के प्रमुख पर निशाना साधा है.
उन्होंने ट्वीट किया है- “सपा मुखिया यूपी में मुस्लिम व यादव समाज का पूरा वोट लेकर
तथा कई-कई पार्टियों से गठबंधन करके भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर
सके हैं, तो फिर वो दूसरों का पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते
हैं?”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा है, “इसके साथ ही, जो पिछले लोकसभा आमचुनाव में, बीएसपी से गठबंधन करके भी, यहाँ ख़ुद 5 सीटें ही जीत सके हैं, तो फिर वो बीएसपी की मुखिया को कैसे पीएम बना पाएंगे? इनको ऐसे बचकाने बयान देना बंद करना चाहिए.”
उन्होंने लिखा है कि मैं आगे सीएम और पीएम बनूं या ना बनूं, लेकिन मैं अपने कमज़ोर, उपेक्षित वर्गों के हितों में देश का राष्ट्रपति क़तई भी नहीं बन सकती हूँ. अब यूपी में सपा का सीएम बनने का सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है.''
इमेज स्रोत, ANI
दरअसल, इससे एक दो दिन पहले मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में बसपा ने बीजेपी को वोट दिया है. अब सवाल यह है कि क्या बीजेपी मायावती को को राष्ट्रपति बनाएगी?
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के उन्हें राष्ट्रपति बनाने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा कि वे अपनी ज़िंदगी में उत्तर प्रदेश की फिर से मुख्यमंत्री बनने और आगे चलकर देश का पीएम बनने का ही सपना देख सकती हैं.
कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 60 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में
कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में एक बार फिर से तेज़ी आ रही है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा
आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना
वायरस के 3 हज़ार 377 नए मामले आए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस दौरान कोरोना के 2 हज़ार 496 मरीज़ ठीक हुए हैं और 60 मरीज़ों की मृत्यु हुई है.
देश में अब तक कोरोना से होने वाली मौत का कुल आंकड़ा 5 लाख 23 हज़ार 753 हो गया है और सक्रिय मामले भी बढ़कर 17,801हो गए हैं.
पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ सऊदी दौरे पर
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ तीन दिवसीय यात्रा
पर सऊदी अरब पहुँचे हुए हैं.
प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद से पीएम शहबाज़
शरीफ़ का यह कोई भी पहला विदेशी दौरा है.
गुरुवार को उनकी तीन दिवसीय यात्रा का पहला दिन था. मदीना
मुनावाराह पहुँचे पीएम का वहाँ के गवर्नर प्रिंस फ़ैसल बिन सलमान और उनके
उच्चाधिकारियों ने स्वागत किया.
रेडियो पाकिस्तान की ख़बर के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ़ के
साथ उनकी कैबिनेट के कई अहम मंत्री भी इस दौरे पर उनके साथ हैं. बिलावल भुट्टो ज़रदारी,
मिफ़्ताह इस्माइल, शाहज़ैन बुग्ती, मरियम औरंगज़ेब. ख्वाज़ा आसिफ़ और अन्य कुछ
मंत्री इस दौर पर पीएम के साथ हैं.
अपने दौरे के पहले दिन पीएम शरीफ़ ने मदीना के गवर्नर फ़ैसल
बिन अब्दुल अज़ीज़ के साथ सऊदी-पाकिस्तान रिश्तों पर बैठक की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस बैठक में दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया.
अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम शरीफ़ सऊदी के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.
ऐसा बताया जा रहा है कि इन बैठकों का मुख्य मक़सद अर्थव्यवस्था को मज़बूत बनाने, व्यापार बढ़ाने और निवेश-साझेदारियों को बढ़ाना होगा.
इसके साथ ही पाकिस्तान सऊदी अरब में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए बेहतर विकल्प बढ़ाने के प्रयासों पर भी ज़ोर देगा. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भी चर्चा हो सकती है.
अपनी यात्रा के पहले दिन पीएम शरीफ़ ने रोज़ा-ए-रसूल में भी हाज़िरी दी.
ग्रीस ने तुर्की पर अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का आरोप लगाया
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
ग्रीस ने तुर्की पर उसके हवाई क्षेत्र में विमान उड़ाने का आरोप लगाया है.
तुर्की ने ग्रीस के उन आरोपों से इनकार किया है, जिसमें
ग्रीस ने कहा था कि तुर्की ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. ग्रीस ने आरोप लगाया था कि तुर्की ने उसके हवाई क्षेत्र में
अवैध दखल दिया.
बुधवार को ग्रीस ने एक आधिकारिक बयान जारी करके अपनी
नाराज़गी ज़ाहिर की थी.
हालांकि गुरुवार को तुर्की के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
तंजु बिलजिक ने कहा कि ग्रीस का बयान किसी भी तरह से सच को बयां नहीं करता है.
उन्होंने आगे कहा कि 26 अप्रैल 2022 को ग्रीस की वायु सेना
ने उकसाने के लिए तुर्की के तट के पास हवाई गतिविधियां संचालित की थीं और डिडिम,
डाटका और दालामान के पास तुर्की के एयरस्पेस का उल्लंघन किया था. तुर्की के सैन्य
विमानों ने सिर्फ़ इन उकसावे भरी उड़ानों का जवाब दिया.
उन्होंने कहा कहा कि ग्रीस ने इस तनाव को शुरू किया और फिर बढ़ाया भी. तुर्की के ख़िलाफ़ झूठे आरोप लगाना उस एजेंडे को कमज़ोर बनाएंगे जिसके तहत दोनों पड़ोसी देशों को संबंधों को बेहतर बनाना तय किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने नेटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग से संपर्क करके उन्हें तुर्की की इस ‘कारगुज़ारी’ के बारे में सूचित किया है.
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने तुर्की की इन अवैध सैन्य उड़ानों के बारे में नेटो प्रमुख को सूचित कर दिया है और यह भी बताया है कि कि कैसे तुर्की के सैन्य विमान ख़तरनाक तरीक़े से ग्रीस के सामोस, लेसवोस, चिओस, कारपाथोस द्वीपों के ऊपर उड़ान भर रहे थे.
उन्हें ये भी सूचित कर दिया गया है कि नेटो गठबंधन के एक सदस्य देश की इस तरह की हरकत को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
हालांकि तुर्की और ग्रीस के बीच इस तरह के विवाद बहुत नए नहीं हैं. दोनों ही देश एक-दूसरे पर अपनी सैन्य और जलीय सीमाओं के उल्लंघन का समय-समय पर आऱोप लगाते रहते हैं.
तुर्की की ओर से एक प्रेस नोट ट्वीट किया गया है. जिसमें कहा गया है कि यह प्रेस नोट ग्रीस के उस आरोप के संदर्भ में जारी किया गया है जिसमें ग्रीस ने एयरस्पेस के उल्लंघन का आरोप लगाया है. इस आरोप को सत्य नहीं पाया गया है.
प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि एजियन विवाद को सुलझाने को लेकर तुर्की की स्थिति में अभी भी कोई बदलाव नहीं आया है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुँचे बांग्लादेश, वहाँ की पीएम से मिले
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पड़ोसी देशों की यात्रा पर हैं. इस क्रम में वह सबसे पहले बांग्लादेश पहुँचे. गुरुवार को उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना से
मुलाक़ात भी की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके अलावा उन्होंने अपने समकक्ष ए.के.अब्दुल मोमिन के साथ भी भेंट की.
एस जयशंकर के साथ भारत के शीर्ष राजनयिकों का एक दल भी है,जिसमें विनय मोहन क्वात्रा भी शामिल हैं.
भारत और बांग्लादेश दोनों ही यूक्रेन संकट के कारण तेल और ईंधन के दामों में आए उछाल से जूझ रहे हैं.
दोनों पड़ोसी देशों के संदर्भ में एक और बात जो ग़ौर की गई है वह कि यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचो पर दोनों देशों का रुख़ कमोबेश एक सा ही रहा है.
अपने समकक्ष डॉ. मोमिन के साथ एक चरण की बातचीत के बाद डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. मोमिन के साथ एक साकारात्मक बातचीत हुई. दोनों ही देशों की ओर से इस बात पर सहमति जताई गई कि देशों के बीच रिश्ते तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं. हमारे साझा हित इसे और आगे बढ़ाएंगे.”
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाक़ात के दौरान जयशंकर ने उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक व्यक्तिगत संदेश भी दिया.
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि दोनों नेताओं की बैठक के दौरान व्यापार पर ख़ासतौर पर ध्यान देने और बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई.
इसके अलावा वाणिज्य और कनेक्टिविटी को लेकर भी चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान कोविड महामारी के कारण और हालिया यूक्रेन संकट के कारण सप्लाई चेन को लेकर आयी बाधा को दूर करने पर भी चर्चा की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एस जयशंकर के इस दौरे की ढाका की मीडिया में काफी चर्चा है.
दरअसल, यह चर्चा इसलिए है कि डॉ. मोमिन ने बताया कि उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष से रैपिड एक्शन बटालियन पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने में मदद करने के लिए आग्रह किया है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हालांकि इस संदर्भ में बहुत अधिक जानकारी या विस्तार से बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने अपने बयान में कहा कि जबकि बात एक तीसरे देश (अमेरिका) से जुड़ी हुई है तो भारत को संभवत: इस मामले में सार्वजनिक तौर पर बयान नहीं देना चाहिए.
इससे पहले बीते साल दिसंबर में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विजय दिवस समारोह के दौरान ढाका की यात्रा की थी. ऐसा माना जा रहा है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री गर्मियों के ख़त्म होने से पहले एक बार भारत का दौरा ज़रूर करेंगी.
भारतीय विदेश मंत्री शुक्रवार को भूटान के लिए रवाना होंगे. वह पड़ोसी देशों (टू नेशन नेबरहुड विज़िट) की यात्रा पर हैं और ढाका उनका पहला स्टॉप था.
संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन संकट में मानी अपनी नाकामी
इमेज स्रोत, Getty Images
यूक्रेन पर रूस के हमले के दो महीने से अधिक समय
हो चुका है. इस दौरान पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन
का दौरा किया.
जिस समय गुटेरेस यूक्रेन की राजधानी कीएव में मौजूद
थे, उस दौरान रॉकेट से हमले भी हुए. अपने दौरे पर गुटरेस ने सुरक्षा परिषद की आलोचना भी की.
एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि काउंसिल यूक्रेन में युद्ध को
टालने और अब युद्ध को समाप्त करने मे विफल रही है.
उन्होंने कहा कि यह निश्चित तौर पर एक बहुत बड़ी हताशा,
झुंझलाहट और ग़ुस्से का कारण है.
उन्होंने आगे कहा कि, “मैं बहुत स्पष्ट
तौर पर यह कहना चाहता हूँ कि यह अपनी क्षमता के अनुरूप युद्ध को टालने और समाप्त
कराने के अपने प्रयासों में पूरी तरह से नाकाम रहा है.”
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ख़ासतौर पर वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए है, लेकिन वह यूक्रेन संकट के मामले में पूरी तरह से विफल रहा है.
फ़रवरी में यूक्रेन में शुरू हुए युद्ध को ना रोक पाने के लिए इसकी काफी आलोचना भी हुई है. यहाँ तक की यूक्रेन की सरकार ने भी इसकी निंदा की है.
रूस, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँच स्थायी सदस्यों में से एक है और इस मसले पर रूस ने एक से अधिक बार अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल किया है.
गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
अपने संबोधन में गुटरेस ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको यहाँ यह बताने आया हूँ कि हम हार नहीं मानेंगे.
हालांकि उन्होंने यह कहकर संयुक्त राष्ट्र का बचाव भी किया कि एक ओर भले ही जहां सुरक्षा परिषद ‘पंगु’ बना रहा, लेकिन उसी दौरान संयुक्त राष्ट्र दूसरे अहम क़दम उठा रहा था.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 28 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.