यूक्रेन पर रूस के हमले के पहले दिन 137 लोगों की मौत - ज़ेलेन्स्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी सेना के हमले के पहले दिन यूक्रेन में 137 लोगों की मौत हुई है. इनमें सैनिक और आम नागरिक शामिल हैं.

लाइव कवरेज

भूमिका राय, अनंत प्रकाश and मानसी दाश

  1. यूक्रेन पर रूस के हमले का आठवाँ दिन: अब तक क्या-क्या हुआ

  2. रूस ने यूक्रेन पर हमला क्यों किया और पुतिन क्या चाहते हैं?

  3. यूक्रेन-रूस संकट में इस्लामिक देश किसके साथ खड़े हैं?

  4. यूक्रेन में फंसे भारतीय: 'पता नहीं इंडिया जाने को फ्लाइट कब मिलेगी'

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन पर रूस के हमले के पहले दिन 137 लोगों की मौत - ज़ेलेन्स्की

    वोलोदिमीर ज़ेलिन्स्की वोलो

    इमेज स्रोत, EPA/SERGEY DOLZHENKO

    इमेज कैप्शन, वोलोदिमीर ज़ेलिन्स्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने कहा है कि देश पर रूसी सेना के हमले के पहले दिन गुरुवार को यूक्रेन में 137 नागरिकों की मौत हुई है. इनमें सैनिक और आम नागरिक शामिल हैं.

    ज़ेलिस्न्की ने लोगों को संगठित करने से जुड़े एक आदेश पर भी हस्ताक्षर किए हैं.

    इस आदेश के अनुसार अनिवार्य रूप से भर्ती सभी लोगों और रिज़र्व सैनिकों को वापिस बुलाया गया है. ये आदेश 90 दिनों तक प्रभावी रहेगा.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन: 18 से 60 साल की उम्र के पुरुषों के देश छोड़ने पर पाबंदी

    रोस्तोव इलाक़े

    इमेज स्रोत, REUTERS/Sergey Pivovarov

    इमेज कैप्शन, रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्ज़े वाले इलाकों से लोगों को निकाल कर रूस के रोस्तोव इलाक़े में ले जाया गया है

    यूक्रेन सीमा रक्षक सेवा (डीपीएसए) ने कहा है कि 18 से 60 साल के यूक्रेन के सभी पुरुषों के देश छोड़ कर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है.

    डीपीएसए का कहना है कि 'यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी और ज़रूरत पड़ने पर लोगों को संगठित करने के लिए' ये कदम उठाया गया है.

    ये अस्थायी रोक मॉर्शल लॉ लागू रहने तक लागू रहेगी.

    गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के ख़िलाफ़ विशेष सैन्य अभियान के आदेश के बाद देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया गया था.

    राजधानी कीएफ़

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन की राजधानी कीएफ़ में बस और रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ नज़र आ रही है. लोग देश के पश्चिमी इलाक़े की तरफ जाने की कोशिश कर रहे हैं.
  7. यूक्रेन-रूस संकट के बारे में अब तक जो कुछ हमें पता है

    रूसी जेट मिसाइल

    इमेज स्रोत, EPA

    रूस और यूक्रेन के बीच इस समय हालात काफ़ी अस्पष्ट हैं और स्थितियां तेज़ी से बदल रही हैं.

    लेकिन अब तक ज़मीनी स्थिति से जुड़ी ये जानकारी उपलब्ध है -

    • अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. दोनों ने रूस की मदद करने के लिए बेलारूस पर प्रतिबंध लगाए हैं.
    • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिकी सेना यूक्रेन में नहीं लड़ेगी, लेकिन नेटो के सदस्य देशों की रक्षा करेगी.
    • रूस-यूक्रेन संकट के बीच नेटो के हज़ारों सैनिकों को पूर्वी यूरोप के संगठन के सदस्य देशों- लात्विया, इस्टोनिया, लिथुआनिया, पोलैंड और रोमानिया में तैनात किया गया है.
    • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बात की. मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर चिंता जताई और समस्या सुलझाने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने की बात की. वहीं फ्रांसीस राष्ट्रपति ने रूस से यूक्रेन में चल रही सैन्य कर्रवाई तत्काल प्रभाव से रोकने की गुज़ारिश की.
    • रूसी सेनाएं अलग-अलग दिशाओं से यूक्रेन की सीमा में घुस चुकी हैं. पूर्व में डोनबास, उत्तर में बेलारूस और दक्षिण में क्राइमिया से सेनाएं घुस रही हैं.
    • फिलहाल ऐसा प्रतीत होता है कि ज़्यादातर संघर्ष पूर्वी हिस्से में हो रहा है.
    • यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा है कि रूसी हमले में अब तक यूक्रेन के 57 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 169 घायल हुए हैं.
    • चेर्नोबिल में चल रही जंग के बारे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की के सलाहकार मिखायलो पोदोल्याक ने कहा है कि ये कहना असंभव है कि जगह अब सुरक्षित है भी या नहीं.
    • यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीएफ़ में स्थानीय लोगों ने बताया है कि यूक्रेन और रूसी सेना के बीच लगातार गोलाबारी से बहुमंजिला इमारतों में खिड़कियां कांप रही हैं.
    • यूक्रेन के उत्तर में राजधानी कीएफ़, बाल्टिक सी पोर्ट शहर ओडेसा और दक्षिण में मरियुपॉल में संघर्ष हो रहा है.
    • यूक्रेन के सैन्य अड्डों से लेकर एयरपोर्ट पर हवाई हमले हो रहे हैं और कीएफ़ के पास स्थित एक मुख्य एयरपोर्ट पर तीव्र संघर्ष होने की ख़बरें आ रही हैं.
    • यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने छह रूसी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है. हालांकि, रूस ने दावा किया है कि उसने 70 सैन्य निशानों को नष्ट कर दिया है.
    • यूक्रेन में कई लोग शरण लेने के लिए बड़े शहरों को छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कोशिश में हज़ारों लोग कीएफ़ छोड़ रहे हैं.
    • यूरोपीय संघ के महासचिव जेंस स्टॉल्टनबर्ग ने बताया है कि नेटो ने अपने पूर्वी छोर पर 100 लड़ाकू विमानों को अलर्ट पर रखा है. हालांकि, नेटो ने कहा है कि उसकी यूक्रेन में सैन्य टुकड़ियां भेजने की योजना नहीं है.
    • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने देशवासियों से कहा है कि वे देश की रक्षा करने के लिए तैयार रहें और उन्होंने हर इच्छुक व्यक्ति को हथियार देने का आश्वासन दिया है.
    • यूरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि वह रूसी संपत्तियों को फ़्रीज़ कर देगा, यूरोपीय वित्तीय बाज़ारों में उसके बैंकों की पहुंच रोक देगा और इस बर्बर हमले के लिए रूस के हितों को निशाना बनाएगा.
    • रूस ने कहा है कि ये सैन्य अभियान कब तक चलेगा, ये इस पर निर्भर करता है कि ये कैसे आगे बढ़ता है, और उसे कीएफ़ की सैन्य क्षमताओं का ख़त्म कर देना चाहिए.
    • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि “मैंने उन लोगों की रक्षा के लिए एक विशेष सैन्य अभियान छेड़ने का फ़ैसला किया है जो नरसंहार और धमकियों का सामना करते रहे हैं.”
    • उन्होंने ये भी कहा कि वह यूक्रेन की सैन्य क्षमताएं ख़त्म करने और उसके डिनाज़ीफिकेशन की ओर बढ़ेंगे.
    • वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमर ज़ेलेंस्की ने बताया है कि “रूस दुष्टता के रास्ते पर बढ़ चला है. लेकिन यूक्रेन अपनी रक्षा कर रहा है और रूस चाहें कुछ भी सोचे, लेकिन यूक्रेन अपनी आज़ादी नहीं छोड़ेगा.”
  8. ब्रेकिंग न्यूज़, परमाणु ठिकानों की सुरक्षा को लेकर 'अत्यधिक संयम' बरतने की ज़रूरत- IAEA

    चेर्नोबिल

    चेर्नोबिल के आसपास रूस और यूक्रेन की सेना के लड़ने की ख़बरों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी IAEA ने कहा है कि यूक्रेन में मौजूद परमाणु ठिकानों की सुरक्षा को लेकर 'अत्यधिक संयम' बरतने की ज़रूरत है.

    शांतिपूर्ण कार्य के लिए परमाणु उर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाली इस एजेंसी ने कहा है कि यूक्रेन में स्थिति 'बेहद चिंताजनक है' और वो स्थिति पर नज़र बनाए हुए है.

    एजेंसी ने कहा कि यूक्रेन ने उन्हें बताया है कि चेर्नोबिल के परमाणु केंद्र पर रूस ने कब्ज़ा कर लिया है. अब तक यहां किसी से हताहत होने या किसी तरह के नुक़सान की कोई ख़बर नहीं है.

    एजेंसी के महानिदेशक मारियानो ग्रोसी ने कहा है कि ये "बेहद ज़रूरी" है कि चेर्नोबिल परमाणु केंद्र के एक्सकलूशन ज़ोन को "किसी तरह से छेड़ा न जाए".

    बेलारूस से लगती यूक्रेन की सीमा के पास मौजूद चेर्नोबिल में 1986 में मानव इतिहास का सबसे बड़ा एटमी हादसा हुआ था. 26 अप्रैल 1986 को चेर्नोबिल के चार में से एक न्यूक्लियर रिएक्टर में धमाका हुआ और ख़तरनाक रेडियोएक्टिव गैस सारे इलाक़े में फैल गई.

    जिस रिएक्टर में धमाका हुआ था उसे स्टील की दीवार में कैद कर दिया गया था और उसके आसपास के 4,000 वर्ग किलोमीटक के क्षेत्र को खली करा दिया गया था.

  9. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की पुतिन से फ़ोन पर की बात

    इमैनुएल मैक्रों

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बात की है.

    रूसी राष्ट्रपति के दफ्तर ने कहा है कि पुतिन ने "विस्तार से" यूक्रेन में रूसी कार्रवाई के कारणों के बारे में मैक्रों को जानकारी दी.

    रूसी राष्ट्रपति के दफ्तर ने कहा कि बात करने की पेशकश फ्रांसीसी राष्ट्रपति की थी.

    दोनों नेताओं में सहमति बनी है कि वो आने वाले वक्त में संपर्क में रहेंगे.

    मैक्रों का कहना है कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन में चल रही सैन्य कर्रवाई तत्काल प्रभाव से रोकने की गुज़ारिश की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. तस्वीरें: ख़ारकीएफ़ में तबाही का मंज़र

    यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा है कि रूसी हमले में अब तक यूक्रेन के 57 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 169 घायल हुए हैं.

    यूक्रेन की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स-यूक्रेन ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था स्थिर है.

    हालांकि जिन लोगों को अधिक डॉक्टरी देखभाल की ज़रूरत नहीं उन्हें सलाह दी गई है कि वो उन लोगों के लिए अस्पतालों के बेड खाली करें जिन्हें उसकी अधिक ज़रूरत हो सकती है.

    ख़ारकीएफ़ के नज़दीक चुगुएव एयरबेस

    इमेज स्रोत, Planet Labs

    इमेज कैप्शन, सैटलाइट तस्वीरों के अनुसार ख़ारकीएफ़ के नज़दीक चुगुएव एयरबेस पर हमला हुआ है. प्लानेट लैब द्वारा जारी इस तस्वीर में हवाईअड्डे से उठता धुंआ देखा जा सकता है. हमले के पहले दिन रूस ने यूक्रेन के हवाईअड्डों और सैन्य ठिकानों पर किए हैं.
    ख़ारकीएफ़ में तबाही का मंज़र

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, बम हमले में तबाह हुई एक इमारत के बाहर बैठकर रोती महिला
    ख़ारकीएफ़ में तबाही का मंज़र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एक रिहाइशी इलाक़े में गिरा रॉकेट का एक टुकड़ा जो ज़मीन में धंस गया है
    ख़ारकीएफ़ में तबाही का मंज़र

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शहर में हज़ारों लोगों में अंडरग्राउंड मेट्रो सिस्टम में पनाह ली है.
    ख़ारकीएफ़ में तबाही का मंज़र

    इमेज स्रोत, Getty Images

  11. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चीन क्यों है अपवाद

    यूक्रेन पर हमले के बाद, रूस के विरोध में कई देश रूस के बैंकों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं लेकिन चीन इस मामले में अपवाद है.

    वो रूस और यूक्रेन दोनों ही देशों के साथ आर्थिक संबंध बढ़ा रहा है.

    देखिए बीबीसी एशिया बिज़नेस संवाददाता मारिको ओई की रिपोर्ट.

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन पर हमले के बाद, रूस के विरोध में कई देश रूस के बैंकों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रति
  12. बाइडन बोले- अमेरिका नेटो सहयोगियों की रक्षा करेगा, लेकिन यूक्रेन में लड़ने नहीं जाएगा

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, White House

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के यूक्रेन पर हमले के मद्देनज़र रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है.

    व्हाइट हाउस में हुए एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि "रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे ताकि लंबे वक्त में उस पर इनका असर पड़े और अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई का प्रभाव कम से कम हो."

    बाइडन ने कहा कि अमेरिका की सेना रूस-यूक्रेन युद्ध में "शामिल नहीं हैं और नहीं होगी".

    उन्होंने कहा, "हमरी सेना यूक्रेन में लड़ने के लिए यूरोप नहीं जा रही बल्कि नेटो के सदस्य देशों और पूर्व में उसके सहयोगियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए जा रही है. अमेरिका अपनी पूरी ताकत से नेटो के इलाकों के एक-एक इंच की रक्षा करेगा."

    रूस-यूक्रेन संकट के बीच नेटो के हज़ारों सैनिकों को पूर्वी यूरोप के संगठन के सदस्य देशों- लात्विया, इस्टोनिया, लिथुआनिया, पोलैंड और रोमानिया में तैनात किया गया है.

    बाइडन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के मुददे पर अमेरिका भारत के साथ भी चर्चा करेगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमेरिका ने लगाए रूस पर प्रतिबंध

    • डॉलर में बिज़नेस करने की रूस की क्षमता को सीमित किया जाएगा.
    • दुनिया की सात बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी7 देशों के नेताओं में सहमति बनी है कि वो डॉलर, यूरो, पाउंड और येन में बिज़नेस करने की रूस की क्षमता को सीमित करेंगे. जी7 देशों में अमेरिका, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और कनाडा शामिल हैं.
    • रूसी बैंकों पर भी पाबंदिया लगाई जाएंगी. इन बैंकों के पास क़रीब एक ट्रिलियन डॉलर मूल्य की संपत्ति है.
    • रूस को वैश्विक स्विफ्ट बैंक प्रणाली से बाहर करने को लेकर "अभी कोई प्रस्ताव नहीं है". सभी बैंकों पर जो प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं उनका समान असर पड़ेगा और शायद ये स्विफ्ट बैंक प्रणाली से रूस को बाहर निकालने से अधिक होगा. बाइडन ने कहा "महीने भर बाद हम इस पर चर्चा कर सकते हैं कि इन प्रतिबंधों का कितना असर पड़ा."
    • जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे उस लिस्ट में रूस के धनी वर्ग और उनके परिवार के सदस्यों के नाम भी जोड़े जाएंगे. बाइडन ने कहा "ये वो लोग हैं जिन्हें निजी तौर पर क्रेमलिन की नीतियों से फायदा हुआ है. मुश्किलों में भी उनकी हिस्सेदारी होनी चाहिए."
    • हमले में रूस की मदद करने के लिए बेलारूस के 24 नागरिकों और संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे.
    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    'रूस ने बिना उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया'

    यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस के सैन्य अभियान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि रूस की सेना ने बिना उकसावे के यूक्रेन पर क्रूर हमला शुरू कर दिया है.

    उन्होंने कहा कि ये अचानक हुआ हमला नहीं है बल्कि सुनियोजित हमला है जिसके लिए महीनों से योजना बनाई जा रही थी.

    उन्होंने कहा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक लाख 75 हज़ार सैनिकों और बड़ी मात्रा में सैन्य साजोसामान यूक्रेन से सटी अपनी सीमा तक पहुंचाया. उन्होंने वहां फील्ड अस्पताल भी बनाए और उसके लिए सप्लाई की भी व्यवस्था की.

    उन्होंने कहा कि इससे आपको पता चलता है कि उनके इरादे शुरू से ही हमला करने का था.

    बाइडन ने कहा कि पुतिन ने पश्चिमी मुल्कों की बातचीत की उन सभी कोशिशों को ठुकराया, जिससे मामले को सुलझाया जा सकता था.

    • यूक्रेन संकट और रूस का हमलाः कैसे क्या हुआ, अब तक क्या पता है
    वीडियो कैप्शन, रूस का यूक्रेन पर हमला और बमबारी, कई इमारतें तबाह

    'अमेरिका ने पहले ही दी थी चेतावनी'

    बाइडन ने कहा कि जैसा कि अमेरिका ने पहले अनुमान लगाया था यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस ने "बेबुनियाद दावे" किए और उकसावे की कार्रवाई की.

    उन्होंने कहा कि रूस सरकार ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ साइबर युद्ध छेड़ा और यूक्रेन और पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादियों वाले इलाक़ों में गोलाबारी की.

    उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले ही चेतावनी दी थी कि रूस यूक्रेन में जानबूझकर "फॉल्स फ्लैग अभियान" को अंजाम दे सकता है.

    फॉल्स फ्लैग ऐसी राजनीतिक या सैन्य कार्रवाई होती है जिसके तहत जानबूझकर अप्रत्यक्ष रूप से कदम उठाए जाते हैं, ताकि हमला करने की नौबत आए तो इसके लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को दोषी ठहराया जा सके.

    • क्या है 'फॉल्स फ्लैग' अभियान जिसकी आशंका जताई जा रही है
  13. चेर्नोबिल पर कब्ज़े के लिए जंग तेज़, यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार बोले- कुछ कहना असंभव

    चेर्नोबिल पर कब्ज़े के लिए लड़ाई तेज़

    इमेज स्रोत, REUTERS/Gleb Garanich

    अब तक मिली जानकारी के अनुसार चेर्नोबिल पर कब्ज़े के लिए रूस और यूक्रेन के सैनिकों के बीच लड़ाई तेज़ हो गई है.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की के सलाहकार मिखायलो पोदोल्याक ने कहा है कि ये कहना असंभव है कि ये जगह अब सुरक्षित है भी या नहीं.

    पोदोल्याक ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से कहा है कि "भीषण लड़ाई के बाद हम चेर्नोबिल पर नियंत्रण खो बैठे हैं."

    उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों के हमले के कई घंटों बाद रूसी सेना ने चेर्नोबिल परमाणु प्लांट के उस इलाक़े पर कब्ज़ा कर लिया है जो सालों से खाली पड़ा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो (जिसकी पुष्टि बीबीसी ने की है) में देखा जा सकता है कि चेर्नोबिल परमाणु प्लांट के बाहर रूसी टैंक खड़े हैं.

    इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस की सेना चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें यूक्रेन के सैनिक कड़ी चुनौती दे रहे हैं.

    सोवियत संघ के ज़माने में साल 1986 में चेर्नोबिल में मानव इतिहास का सबसे बड़ा एटमी हादसा हुआ था. 26 अप्रैल 1986 को चेर्नोबिल के एक न्यूक्लियर रिएक्टर में धमाका हुआ और ख़तरनाक रेडियोएक्टिव गैस सारे इलाक़े में फैल गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. यूक्रेन की सेना ने कहा- एन्टोनोव हवाईअड्डे के पास उतरे रूसी सैनिक

    रूसी सैनिक

    इमेज स्रोत, Sergei Malgavko\TASS via Getty Images

    इमेज कैप्शन, रूसी सैनिक [सांकेतिक तस्वीर]

    यूक्रेन की सेना ने कहा है कि देश की राजधानी कीएफ़ के पास मौजूद एन्टोनोव हवाई अड्डे के पास उतरे रूसी पैराट्रूपर्स के ख़िलाफ़ उन्होंने हमले किए हैं.

    सेना का कहना है कि रूसी सैनिक हवाई अड्डे को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की.

    अंतरराष्ट्रीय कार्गो के लिहाज़ से ये हवाईअड्डा यूक्रेन के लिए बेहद अहम है.

    कीएफ़ से करीब आधे घंटे की दूरी पर मौजूद ये हवाई अड्डा एक सैन्य ठिकाना भी है.

    बताया जा रहा है कि रूस के यूक्रेन पर हमले के पहले दिन ये पहला मौक़ा था जब रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी के बेहद क़रीब पहुंच सकी थी.

  15. यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध को लेकर रूस में कैसा है माहौल

    पुतिन, पोस्टर

    इमेज स्रोत, PA Media

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे मुखर आलोचक अख़बार नोवाया गज़ेटा के प्रधान संपादक दिमित्री मुरातोव ने बीबीसी के साथ बातचीत में रूस के अंदरूनी हालात का ज़िक्र किया है.

    साल 2021 में नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले मुरातोव ने कहा है कि उनका अख़बार युद्ध के ख़िलाफ़ था और अगला संस्करण यूक्रेन और रूस दोनों की भाषा में प्रकाशित होगा.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर रूसी लोग इस युद्ध के ख़िलाफ़ आंदोलन शुरू करें तब ही ज़िंदगियां बच सकती हैं.

    इस बीच रूस सरकार ने अपने नागरिकों को युद्ध विरोधी आंदोलन में शामिल न होने की चेतावनी दी है.

    पुतिन सरकार ने कहा है कि मीडिया संस्थान यूक्रेन में जारी अभियान को कवर करते हुए सिर्फ़ ‘आधिकारिक रूसी सूत्रों’ का इस्तेमाल करें. वहीं जानीमानी रूसी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर इस युद्ध को रोकने की मांग की है.

    मुरातोव बताते हैं कि इस हमले से पहले इस बारे में विचार-विमर्श के लिए उनके अधिकारियों ने एक बैठक की थी.

  16. ब्रिटेन ने रूस पर लगाए प्रतिबंध, रूसी बैंकों की संपत्ति होगी फ्रीज़

    बोरिस जॉनसन

    इमेज स्रोत, EPA/ANDY RAIN

    यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस के ख़िलाफ़ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है.

    उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ऐसा हमलावर कहा है 'जिनके हाथ ख़ून से सने हैं'. साथ ही उन्होंने कहा कि यूक्रेन 'अपनी रक्षा की सभी कोशिशें' कर रहा है.

    उन्होंने कहा कि रूस के अलावा बेलारूस पर भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए जाएंगे, बेलारूस ने यूक्रेन पर हमले में रूस की मदद की है.

    ब्रितानी पीएम ने क्या कहा?

    • रूस के ब्रिटेन में बड़े रूसी बैंकों की संपत्ति फ्रीज़ कर दी जाएगी और उन्हें यूके की वित्तीय सिस्टम से बाहर कर दिया जाएगा. इससे यूके की मुद्रा स्टर्लिंग तक उनकी पहुंच रूक जाएगी और वहां से किसी तरह की क्लियरिंग नहीं हो पाएगी.
    • इसमें रूस का VTB Bank भी शामिल है जिसका का कामकाज पूरी तरह रोक दिया जाएगा और संपत्ति फ्रीज़ हो जाएगी.
    • ब्रितानी बैंकों में रूसी नागरिकों के पैसा डिपॉज़िट करने को लेकर प्रतिबंध लगाया जाएगा. सौ नए व्यक्तियों और संस्थाओं की संपत्ति भी फ्रीज़ कर दिया जाएगा.
    • क़ानून लाया जाएगा ताकि सभी बड़ी रूसी कंपनियों और सरकार द्वारा यूके के बाज़ार से किसी तरह के लेन-देन पर रोक लगाई जा सके. इससे वो यहां के बाज़ार से क़र्ज़ नहीं ले पाएंगे.
    • रूसी विमानन कंपनी एरोफ्लोट को भी ब्रिटेन में बैन कर दिया गया है. कंपनी की विमान सेवाओं को यूके में लैंड करने पर मनाही होगी.
    • उन उपकरणों और मशीनों के निर्यात को सस्पेंड कर दिया जाएगा जिनका इस्तेमाल सेना के काम में भी हो सकता है.
    • चंद दिनों में यूके कच्चा तेल निकालने और रिफ़ाइनरी में काम आने वाली हाई-टेक मशीनों और उपकरणों पर भी रोक लगाने जा रहा है.
    • उन्होंने कहा कि रूस को स्वीफ्ट पेमेंट सिस्टम से बाहर करने पर भी विचार हो रहा है. और किसी भी तरह के क़दम उठाने पर सोच बन सकती है.
  17. रूस में क्या कर रहे हैं पाक प्रधानमंत्री इमरान ख़ान

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान रूस की राजधानी मॉस्को के दौरे पर हैं.

    रूस और पश्चिमी देशों में बढ़े तनाव के बीच, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाक़ात करने वाले इमरान ख़ान पहले विदेशी नेता हैं.

    इमरान ख़ान के इस दौरे के क्या हैं मायने, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता जावेद सुमरो.

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान रूस की राजधानी मॉस्को के दौरे पर हैं.
  18. ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी ने पुतिन से की बात, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर कहा....

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, reuters

    रूस-यूक्रेन संकट के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात फ़ोन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा की.

    चर्चा के दौरान पुतिन ने मोदी को यूक्रेन के बारे में ताज़ा स्थिति से अवगत कराया. वहीं मोदी ने कहा कि वो मानते हैं कि रूस और नेटो के बीच जो मतभेद हैं उन्हें बातचीत के ज़रिए सुलझाया जा सकता है.

    मोदी ने तत्काल हिंसा रोकने की अपील की और कहा कि राजनयिक बातचीत के लिए सभी पक्षों को ठोस प्रयास करने की ज़रूरत है.

    मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी पुतिन से चर्चा की और कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित यूक्रेन से निकालना और देश वापिस लाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

    दोनों नेताओं में इस बात पर भी सहमति बनी कि मौजूदा तनाव के बीच दोनों मुल्कों के अधिकारी और राजनयिक साझा हितों के मुद्दों पर एकदूसरे के साथ लगातार संपर्क बनाए रखेंगे.

    इससे पहले भारत विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा था कि यूक्रेन में क़रीब 20 हज़ार भारतीय रहते हैं. उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में 4,000 भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं.

  19. रूस के हमले के बाद, यूक्रेन में क्या हैं ज़मीनी हालात

    गुरूवार की सुबह आख़िरकार वो हुआ, जिसकी पश्चिमी देश लगभग दो महीने से आशंका जता रहे थे.

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद रूसी सैनिक यूक्रेन में दाख़िल हो गए. यूक्रेन के कई हिस्सों से लड़ाई की ख़बरें मिल रही हैं.

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन के कई हिस्सों से मिल रही हैं लड़ाई की ख़बरें
  20. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव के पन्ने पर अब से सवेरे छह बजे तक मैं मानसी दाश आपके साथ रहूंगी. रूस-यूक्रेन संकट से जुड़ी सटीक ख़बरें और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमसे.