रूस से तनाव के बीच यूक्रेन को मिली अमेरिका से 90 टन वाली 'घातक सहायता'

हाल ही में अमेरिका की ओर से यूक्रेन को सैन्य मदद की मंज़ूरी मिलने के बाद यह पहली खेप है जो कीव पहुंची है और इसमें सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए हथियार भी शामिल हैं.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा

  1. गोवा चुनाव: टिकट न मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर बोले- बीजेपी छोड़ दूंगा

    लक्ष्मीकांत पारसेकर

    इमेज स्रोत, Pradeep Gaur/Mint via Getty Images

    इमेज कैप्शन, लक्ष्मीकांत पारसेकर

    गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने शनिवार को कहा कि वे पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने लक्ष्मीकांत पारसेकर को टिकट देने से इनकार कर दिया है.

    65 वर्षीय पारसेकर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि वे अब पार्टी में नहीं बने रहना चाहते हैं और शनिवार शाम तक इस्तीफ़ा दे देंगे. पारसेकर इस समय भारतीय जनता पार्टी की गोवा विधानसभा चुनावों के लिए बनाई गई घोषणा पत्र समिति के प्रमुख हैं.

    इतना ही नहीं पारसेकर पार्टी की कोर समिति के भी सदस्य हैं. बीजेपी ने निवर्तमान विधायक दयानंद सोप्ते को मांद्रेम विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. पारसेकर इस सीट से साल 2002 से लेकर 2017 तक विधायक रह चुके हैं.

    दयानंद सोप्ते ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर साल 2017 के विधानसभा चुनावों में पारसेकर को हराया था लेकिन बाद में नौ अन्य विधायकों के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में 2019 में शामिल हो गए थे.

    पारसेकर ने कहा, "फिलहाल मैंने इस्तीफा देने का फ़ैसला कर लिया है. मेरा अगला कदम क्या होगा, इस पर मैं बाद में फ़ैसला करूंगा."

    उनका कहना है कि दयानंद सोप्ते मांद्रेम क्षेत्र में पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं, जिसे लेकर संगठन में नाराज़गी का माहौल है. परसेकर साल 2014 से 2017 तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे थे.

  2. अमेरिका में सेमी-कंडक्टर की दो फैक्ट्रियों में इंटेल करेगा 20 अरब डॉलर का निवेश

    पैट्रिक जेलसिंगर

    इमेज स्रोत, REUTERS/Jonathan Ernst

    दुनिया भर में सेमी-कंडक्टर की कमी के बीच अमेरिकी तकनीकी कंपनी इन्टेल ने कहा है कि वो ओहायो राज्य में सेमी-कंडक्टर चिप फैक्ट्री बनाने में 20 अरब डॉलर का निवेश करेगी.

    तीन सालों के भीतर इन फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

    कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैट्रिक जेलसिंगर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आने वाले दशक में कंपनी यहां और निवेश करेगी और ये बढ़ कर 100 अरब डॉलर तक का हो सकता है."

    उन्होंने कहा, "सेमी-कंडक्टर फैक्ट्री अन्य फैक्ट्रियों से अलग होती है. ये अपने आप में एक छोटे शहर जैसा होती है जहां सर्विसेस, सप्लायर्स और इससे जुड़े दूसरे व्यवसाय होते हैं. आप इसे पूरी टेक इंडस्ट्री का मैगनेट कह सकते हैं, इससे सैंकड़ों नए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कंपनी ने अभी केवल दो फैक्ट्रियों की घोषणा ज़रूर की है लेकिन आने वाले वक्त में वो यहां आठ ऐसी फैक्ट्रियां लगाने की योजना बना रही है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इसका समर्थन कर रहे हैं.

    संवाददाता सम्मेलन में पैट्रिक जेलसिंगर के साथ मौजूद राष्ट्रपति बाइडन ने इसे ओहायो के लिए ऐतिहासिक निवेश बताया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा,"सेमी-कंडक्टर के उत्पादन में होने वाला ये अमेरिकी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है. ओहायो के बाहर कोलंबस के पास 20 अरब डॉलर का कैंपस बनाया जाएगा. इससे निर्माण के क्षेत्र में 7000 और 3000 फुल टाइम नौकरियां पैदा होंगी."

  3. बीएसपी ने उम्मीदवारों के नाम के साथ जारी किया चुनावी नारा

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के 51 उम्मीदवार की सूची जारी की है.

    इस मौक़े पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इस बार पार्टी का नारा होगा- 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है बीएसपी को सत्ता में लाना है'.

    मायावती ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे और साल 2007 की तरह इस बार भी बीएसपी की सरकार बनाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप

    अलास्का में भूकंप

    इमेज स्रोत, earthquake.alaska.edu

    यूनिवर्सिटी ऑफ़ अलास्का फेयरबैंक्स के अलास्का अर्थक्वेक सेंटर ने कहा है कि उनालास्का के दक्षिण में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है.

    ये जगह एक मछली पकड़ने का केंद्र है जहां 4,700 लोग काम करते हैं. ये भूकंप शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम को 8 बज कर 17 मिनट पर आया था.

    यूएसजीएस ने कहा है कि ये भूकंप उनालास्का से 74 किलोमीटर दूर समंदर से 13 मील नीचे आया है.

    सेंटर ने कहा है कि भूकंप के बाद सूनामी के आने की कोई आशंका नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. पीएम मोदी ने ज़िलाधिकारियों से सर्विस का पहला दिन याद करने को क्यों कहा

    मोदी

    इमेज स्रोत, @narendramodi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के ज़िलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बात की. इस संवाद के केंद्र में एस्पिरेशनल ज़िलों पर ख़ासतौर पर ज़ोर दिया गया.

    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 4 सालों में देश के लगभग हर आकांक्षी ज़िले में जन-धन खातों में 4 से 5 गुना की वृद्धि हुई है.लगभग हर परिवार को शौचालय मिला है, हर गाँव तक बिजली पहुंची हैऔर बिजली सिर्फ़ गरीब के घर में नहीं पहुंची है बल्कि लोगों के जीवन में ऊर्जा का संचार हुआ है.

    अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा,”सिविल सर्विसेस के जो साथी जुड़े हैं, उनसे मैं एक और बात याद करने को कहूंगा.आप वो दिन ज़रूर याद करें जब आपका इस सर्विस में पहला दिन था.आप देश के लिए कितना कुछ करना चाहते थे, कितना जोश से भरे हुए थे, कितने सेवा भाव से भरे हुए थे.आज उसी जज़्बे के साथ आपको फिर आगे बढ़ना है.”

    पीएम मोदी ने बताया कि सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों ने औरअलग-अलग विभागों ने 142 ज़िलों की एक लिस्ट तैयार की है. एक-दो पैरामीटर्स पर ये अलग-अलग 142 ज़िले पीछे हैं और अब न्हें आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत है.

  6. पाकिस्तान से संचालित 35 यूट्यूब चैनलों को भारत में ब्लॉक करने के निर्देश

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, PIB

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईटी एक्ट के तहत पाकिस्तान से संचालित होने वाले 35 यूट्यूब चैनल, दो वेबसाइट समेत कुछ इंस्टग्राम अकाउंट और फ़ेसबुक अकाउंट को भारत में ब्लॉक करने के निर्देश जारी किये हैं.

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ये सभी भारत विरोध प्रोपेगैंडा फैला रहे थे.

    उन्होंने कहा, “अब जब से यह प्रक्रिया शुरू हुई है तो ऐसे अधिक से अधिक चैनल ब्लॉक किए गए."

    उन्होंने मीडिया से लोगों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए भी कहा कि अगर लोग ऐसे चैनल के बारे में जानते हों तो उसके बारे में बताएं ताकि उन चैनलों पर कार्रवाई की जा सके.

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इन सभी चैनल्स के ज़रिए भारत विरोधी प्रोपेगैंडा और फ़र्ज़ी ख़बरें प्रसारित की जा रही थी जैसे, भारतीय सशस्त्र बल के ख़िलाफ़,जम्मू और कश्मीर से जुड़ी फ़र्ज़ी ख़बरें और अलगाववादी विचारें वाली ख़बरें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक़, इनमें से कुछ यूट्यूब चैनल पाकिस्तानी टीवी समाचार चैनलों के एंकरों द्वारा संचालित किए जा रहे थे.

    इनमें अपनी दुनिया नेटवर्क के 14 यूट्यूब चैनल, तल्हा फ़िल्मस के 13 यूट्यूब चैनल शामिल हैं.

    दी गयी जानकारी के मुताबिक़, ये चैनल्स पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे और इनके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.2 करोड़ से अधिक थी. इनके वीडियो पर 130 करोड़ से अधिक व्यूज़ थे.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, मुंबई: 20 मंज़िला इमारत में लगी आग, सात की मौत

    आग, मुंबई

    इमेज स्रोत, ANI

    मुंबई के तारदेव में भाटिया अस्पताल के पास स्थित 20 मंज़िला इमारत कमला की 18वीं मंज़िल पर शनिवार सुबह साढ़े सात बजे आग लग गई है.

    बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कॉपोरेशन (बीएमसी) ने अपने ताज़ा बयान में कहा है कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है.

    इससे पहले बीएमसी ने कहा था कि कमला इमारत में आग लगने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है.

    बीएमसी के अनुसार एक व्यक्ति को भाटिया अस्पताल से नायर अस्पताल शिफ्ट किया गया है. मौत के आंकड़ों मेंं इसकी गिनती दो बार हो गई थी, जिस कारण मौत का आंकड़ा बढ़ गया था.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार घायलों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ मौके पर 5 एंबुलेंस और दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं.

    बीएमसी के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया "यह एक 20 मंजिला इमारत है. आग इसकी 18वीं मंजिल पर लगी. दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौक़े पर पहुंच गई है. 13 दमकल गाड़ियां, सात पानी के जेट भेजे गए हैं राहत बचाव कार्य जारी है.’’

    आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

    मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने घटनास्थल का दौरा किया और जानकारी दी है कि आग पर कोबू पा लिया गया है लेकिन इमारत से बहुत अधिक धुँआ निकल रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, जानेमाने फ़ुटबॉलर सुभाष भौमिक का निधन

    सुभाष भौमिक

    भारत के पूर्व कोच और जानेमाने फ़ुटबॉलर सुभाष भौमिक का कोलकाता में निधन हो गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. लंबे वक़्त से वह बीमार चल रहे थे.

    उन्हें डाइबिटीज़ और किडनी की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार सवेरे 3 बज तक 30 मिनट पर उनका देहांत हो गया.

    सुभाष भौमिक ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के लिए लिए खेल चुके हैं. कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में वो भारत का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, यमन में सऊदी के एयर स्ट्राइक में 70 लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा

    यमन

    इमेज स्रोत, EPA

    संयुक्त राष्ट्र ने यमन के एक डिटेंशन सेंटर पर सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक की निंदा की है. इस हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं.

    हूती विद्रोहियों के आंदोलन का गढ़ माने जाने वाले सादा के डिटेंशन सेंटर पर शुक्रवार को ये हमला किया गया.

    मरने वालों का सटीक आंकड़ा स्पष्ट नहीं है लेकिन मेडिसिन्स साँ फ्रंतिए (एमएसएफ) ने कहा कि हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं, हालांकि ये संख्या और भी बढ़ने की बढ़ने की आशंका है.

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि "इस तरह के हमलों को रोकने की ज़रूरत है". साथ ही उन्होंने हमलों की जांच करने की बात पर भी ज़ोर दिया है.

    सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की सेना 2015 से हूती विद्रोहियों से लड़ रही है.

    इस युद्ध में 10,000 से अधिक बच्चों सहित दसियों हज़ार नागरिक मारे गए या घायल हुए हैं. लाखों लोग विस्थापित हुए हैं और बड़ी आबादी अकाल और भूखमरी के कगार पर खड़ी है.

    बीबीसी मध्य पूर्व संवाददाता एना फ़ोस्टर के मुताबिक़ हवाई हमले के कुछ घंटे बाद भी बचावकर्मी मलबे से शवों को बाहर निकाल रहे.

  10. बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के 337,704 नए मामले दर्ज

    बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 337,704 नए मामले दर्ज किए गए हैं, ये 24 घंटे पहले आए आंकड़ों से 9,550 कम हैं.

    वहीं देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के कारण 488 मौतें हुई हैं.

    अब तक देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन के 10,050 मामले सामने आए है.

    कोरोना
  11. प्रियंका गांधी ने कहा बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी से गठबंधन के लिए तैयार

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि उत्तर प्रदेश में चुनावों के बाद उनकी पार्टी बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी से गठबंधन के लिए तैयार है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अपने साक्षात्कार में यूपी में 'सीएम का चेहरा' कौन होगा, इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी पार्टी कहीं-कहीं पर ये तय करती है कि सीएम का चेहरा कौन बनेगा और कहीं पर तय नहीं करती है,ये पार्टी का तरीका है.

    उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह रही हूं कि सीएम का चेहरा मैं ही हूं,वो मैंने चिढ़ कर कह दिया क्योंकि बार-बार वो ही सवाल पूछे जा रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    चुनावों के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "हम पूरी शक्ति से चुनाव लड़ रहे हैं. विकास, बेरोज़गारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा के जिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए वो मुद्दे मुख्य तौर पर कांग्रेस उठा रही है. कांग्रेस जनता की आवाज़ उठा रही है,आशा है कि इसका नतीजा अच्छा होगा."

    अन्य राजनीतिक दलों पर तंज़ करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल असलियत को छुपाकर चुनाव के समय ऐसे मुद्दे उठाना चाह रहे हैं जो जज़्बाती हैं.

    मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "इस सरकार ने बेरोज़गार नौजवानों के लिए क्या किया है? चुनाव आते हैं तो कहते हैं कि 25 लाख नौकरियां देंगे, कभी ये समझाया है कि रोज़गार कहां से आएगा? हमने ये कहा कि हम 20 लाख नौकरियां देंगे, हमने हवा में नहीं कहा. हमने पूरा घोषणापत्र निकाला है."

  12. प्रियंका चोपड़ा बनीं मां, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

    बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

    इमेज स्रोत, AXELLE/BAUER-GRIFFIN

    बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गयी हैं. वह सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं.

    प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए लिखा- हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से हुए एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम आप सभी से इस बेहद ख़ास मौक़े पर हमारी निजता को बनाए रखने का आदरपूर्वक अनुरोध करते हैं, जैसा कि अभी हम हमारे परिवार पर पूरी तरह से फ़ोकस हैं. आप सभी का बहुत धन्यवाद.

    प्रियंका

    इमेज स्रोत, priyankachopra/insta

    प्रियंका ने दिसंबर साल 2018 में निक जोनास से शादी की थी.उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज़ के साथ-साथ ईसाई मान्यता के अनुसार भी विवाह किया था.

    राजस्थान में जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में दोनों ने शादी की थी. शादी का समारोह जहां बेहद निजी था वहीं उन्होंने दिल्ली और मुंबई में भव्य रिसेप्शन दिये थे.

    निकोलस जेरी जोनास अमेरिकी गायक, अभिनेता और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने सात साल की उम्र में अभियन करना शुरू किया था.

  13. यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने की बात

    रूस और अमेरिका

    इमेज स्रोत, EPA

    रूस और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन में संघर्ष की आशंका को कम करने की कोशिश की दिशा में आपस में ‘खुलकर’ बातचीत की है.

    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस बात से एक बार फिर इनक़ार किया है कि यूक्रेन की सीमा पर तैनात सैनिकों का इस्तेमाल यूक्रेन पर हमला करने के लिए किया जाएगा.

    वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी अमेरिकी बयान को दोहराते हुए कहा है कि अगर हमला होता है तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा और सख़्त प्रतिक्रिया देगा.

    यूक्रेन ने 2014 में अपने रूस समर्थक राष्ट्रपति को उनके पद से हटा दिया था. उससे नाराज़ होकर रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को अपने क़ब्ज़े में ले लिया था.

    रूस ने वहां अलगाववादियों को अपना समर्थन दिया, जिन्होंने पूर्वी यूक्रेन के बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा कर लिया. तब से लेकर अब तक रूस समर्थक विद्रोहियों और यूक्रेन की सेना के बीच चल रही लड़ाई में 14 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    विद्रोहियों और यूक्रेनी सेना के बीच का यह संघर्ष आज भी जारी है. फ़िलहाल दोनों के बीच युद्धविराम चल रहा है.

    अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का कहना है कि अगर रूस ने कोई भी आक्रमण किया तो वे चुप नहीं बैठेंगे, वो कार्रवाई करेंगे और रूस पर नए प्रतिबंध लगाएंगे.

    ऐसी संभावना ज़ाहिर की गयी है कि अमेरिका अगले सप्ताह तक लिखित तौर पर इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा और यूक्रेन संकट मामले पर आगे की चर्चा इसके बाद ही होगी.

    वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों के सामने कई मांगें रखी हैं. उन्होंने उन देशों से ज़ोर देकर कहा है कि यूक्रेन को कभी नेटो का सदस्य नहीं बनने देना चाहिए और नेटो गठबंधन को पूर्वी यूरोप में अपनी सभी सैन्य गतिविधि को छोड़ देनी चाहिए.

  14. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें.