इसराइल डिफेंस फोर्स ने शनिवार को बताया कि एक जनवरी की सुबह गज़ा पट्टी की तरफ से इसराइल की ओर दो रॉकेट दागे गए हैं.
लाइव कवरेज
मोहम्मद शाहिद and अनंत प्रकाश
दिसंबर में GST कलेक्शन से सरकारी खजाने में जमा हुए 1.29 लाख करोड़ रुपये
इमेज स्रोत, Getty Images
वित्तीय वर्ष 2020-21 के तीसरी तिमाही के आख़िरी महीने में 1.29 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन इकट्ठा हुआ.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने शनिवार को वित्त मंत्रालय के हवाले से बताया है कि पिछले साल दिसंबर में इकट्ठा हुए जीएसटी कलेक्शन से ये रकम 13 फीसदी ज़्यादा है.
हालांकि नवंबर में जीएसटी कलेक्शन के रूप में 1.31 लाख करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा हुए थे यानी इस दिसंबर का कलेक्शन पिछले महीने से कम रहा है.
हालांकि लगातार छह महीने से जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये महीने से अधिक हो रहा है.
साल 2022 का दुनिया ने यूं किया स्वागत
वीडियो कैप्शन, साल 2022 का दुनिया ने यूं किया स्वागत
साल 2022 का दुनियाभर में भव्य अंदाज़ में स्वागत किया गया. न्यूज़ीलैंज के ऑकलैंड शहर में मनमोहक लाइट शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. ऑस्ट्रेलिया का सिडनी शहर ख़ूबसूरत रोशनी और आतिशबाजी में नहा गया.
भारत में नए साल के मौक़े पर श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे. हालांकि कोविड महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों की वजह से सार्वजनिक जगहों पर जमा हुए लोगों की संख्या सीमित थी.
वहीं कोविड के ख़तरे को देखते हुए लंदन और पेरिस में सार्वजनिक समारोह रद्द किए गए.
वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में 12 मरे
वीडियो कैप्शन, वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में 12 मरे
जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के परिसर में नए साल के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ में 12 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं.
यह हादसा त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर हुआ है.
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय ने ट्वीट करके बताया है कि उप-राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी है और पीएम मोदी ने पूरी मदद का भरोसा दिलाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हरियाणा
के भिवानी ज़िले के डाडम खनन क्षेत्र में हुए भूस्खलन में कम से कम दो लोगों की
मौत होने की पुष्टि हुई है.
स्थानीय
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि तोशम ब्लॉक में पहाड़ गिरने की वजह से आधा दर्जन
डंपर ट्रक और कुछ मशीनें मलबे के अंदर दब गए हैं.
समाचार
एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा
रही है.
तोशम
पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया है कि “इस घटना में कम से कम दो
लोगों की मौत हुई है.”
हादसे में मरने वालों की पहचान किया जाना अभी शेष है. इसके साथ ही प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है.
UPI से 2021 में लगभग 70 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन: पीएम मोदी
इमेज स्रोत, www.npci.org.in
प्रधानमंत्री किसान योजना की दसवीं किस्त जारी करने के मौके पर पीएम मोदी ने शनिवार को देश की आर्थिक सफलताओं का भी जिक्र किया.
इस संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुनियादी ढांचा विकास से लेकर क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों पर भी बात की.
उन्होंने बताया, "आज हमारी अर्थव्यवस्था की विकास दर 8% से भी ज्यादा है. भारत में रिकॉर्ड विदेशी निवेश आया है. हमारा विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है. जीएसटी कलेक्शन में भी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं. निर्यात और विशेषकर कृषि के मामले में भी हमने नए प्रतिमान स्थापित किए हैं."
"साल 2021 में भारत ने करीब-करीब 70 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन सिर्फ UPI से किया है. आज भारत में 50 हजार से ज्यादा स्टार्ट-अप्स काम कर रहे हैं. इनमें से 10 हजार से ज्यादा स्टार्ट्स अप्स तो पिछले 6 महीने में बने हैं."
"क्लाइमेट चेंज के खिलाफ विश्व का नेतृत्व करते हुए भारत ने 2070 तक नेट जीरो कार्बन एमिशन का भी लक्ष्य दुनिया के सामने रखा है. आज भारत हाइड्रोजन मिशन पर काम कर रहा है, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में लीड ले रहा है."
"पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान देश में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की गति को नई धार देने वाला है. मेक इन इंडिया को नए आयाम देते हुए देश ने चिप निर्माण, सेमीकंडक्टर जैसे नए सेक्टर के लिए महत्वकांक्षी योजनाएं लागू की है."
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा, महामारी को इस साल ख़त्म कर सकेंगे अगर...
इमेज स्रोत, Fabrice Coffrini/Pool via REUTERS
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रॉस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि साल 2022 में दुनिया कोरोना महामारी का अंत देख सकेगी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए सभी देशों को साथ मिलकर काम करना होगा.
नए साल के मौक़े पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "विश्व स्वास्थ्य संगठन और उसके सभी पार्टनर सभी के लिए वैक्सीन बनाने, कोरोना वायरस टेस्टिंग और इलाज पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं. दुनिया में महामारी के तीसरे साल में प्रवेश कर रही है और मुझे पूरी उम्मीद है कि कि अगर हम साथ काम करें तो ये साल इस महामारी की आख़िरी साल होगा."
डॉक्टर गीब्रिएसुस ने कहा कि महामारी की शुरूआत के मुक़ाबले अभी हम महामारी का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है, हमारे पास वायरस के संक्रमण से बचने और कोविड-19 के इलाज के लिए ज़रूरी तरीके और दवाएं हैं.
हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि वैक्सीन के वितरण में गैर-बराबरी न ख़त्म की गई तो इस वायरस के फैलने का ख़तरा बना रहेगा.
उन्होंने कहा, "कुछ मुल्क संकीर्ण राष्ट्रवाद का परिचय दे रहे हैं और वैक्सीन जमा कर रख रहे हैं. ये बराबरी के मूल्यों के ख़िलाफ़ है और इससे औमिक्रॉन के वेरिएंट के पैदा होने के लिए अनुकूल माहौल तैयार होता है. अगर ये ग़ैर-बराबरी आगे भी जारी रही तो ये वायरस भी म्यूटेट होने का ख़तरा बना रहेगा."
"वैक्सीन वितरण में ग़ैर-बराबरी ख़त्म होने पर महमारी को ख़त्म किया जा सकेगा. और लगातार दो सालों से मुश्किलों से जूझ रही अपनी स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों को राहत दे सकेंगे."
प्रधानमंत्री मोदी ने किसान स्कीम की दसवीं किस्त जारी की
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के मौके पर देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत दिए जाने वाले अनुदान की दसवीं किस्त जारी की.
इस मौके पर उन्होंने कहा, "आज जब हम नव वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तब बीते साल के अपने प्रयासों से प्रेरणा लेकर हमें नए संकल्पों की तरफ बढ़ना है.
इस साल हम अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेंगे."
"ये समय देश के संकल्पों की एक नई जीवंत यात्रा शुरू करने का है, नए हौसले से आगे बढ़ने का है.
कितने ही लोग देश के लिए अपना जीवन खपा रहे हैं, देश को बना रहे हैं. ये काम पहले भी करते थे, लेकिन इन्हें पहचान देने का काम अभी हुआ है."
"हर भारतीय की शक्ति आज सामूहिक रूप में परिवर्तित होकर देश के विकास को नई गति और नई ऊर्जा दे रही है.
साल 2021 में भारत ने अपने सैनिक स्कूलों को बेटियों के लिए खोल दिया."
"2021 में भारत ने नेशनल डिफेंस एकेडमी के द्वार भी महिलाओं के लिए खोल दिए हैं. साल 2021 में भारत ने बेटियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल यानी बेटों के बराबर करने का भी प्रयास शुरू किया."
इमेज स्रोत, ANI
पीएम मोदी ने और क्या कहा
"‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ राष्ट्र के लिए निरंतर प्रयास, आज हर भारतीय का मनोभाव बन रहा है और इसलिए ही, आज हमारे प्रयासों में एकजुटता है, हमारे संकल्पों में सिद्धि की अधीरता है. आज हमारी नीतियों में निरंतरता है, हमारे निर्णयों में दूरदर्शिता है."
"देश के छोटे किसानों के बढ़ते हुए सामर्थ्य को संगठित रूप देने में हमारे किसान उत्पाद संगठनों- FPO’s की बड़ी भूमिका है. जो छोटा किसान पहले अलग-थलग रहता था, उसके पास अब FPO के रूप में पाँच बड़ी शक्तियाँ हैं."
"पहली शक्ति है- बेहतर बार्गेनिंग, यानी मोलभाव की शक्ति. तीसरी ताकत है- इनोवेशन की. एक साथ कई किसान मिलते हैं, तो उनके अनुभव भी साथ में जुड़ते हैं. जानकारी बढ़ती है. नए नए इनोवेशन्स के लिए रास्ता खुलता है."
"FPO में चौथी शक्ति है- रिस्क मैनेजमेंट की. एक साथ मिलकर आप चुनौतियों का बेहतर आकलन भी कर सकते हैं, उससे निपटने के रास्ते भी बना सकते हैं. और पांचवीं शक्ति है- बाज़ार के हिसाब से बदलने की क्षमता."
"हमारी धरती को बंजर होने के बचाने का एक बड़ा तरीका है- केमिकल मुक्त खेती. इसलिए बीते वर्ष में देश ने एक और दूरदर्शी प्रयास शुरू किया है. ये प्रयास है- नैचुरल फ़ार्मिंग यानी प्राकृतिक खेती का.
नीतीश कुमार ने आमिर सुब्हानी को बनाया मुख्य सचिव
इमेज स्रोत, Getty Images
1987
बैच के आईएएस टॉपर आमिर सुब्हानी ने शुक्रवार को बिहार के नए मुख्य सचिव के पद को
संभाल लिया.
उन्होंने
अपने पदभार संभालने के पहले दिन राज्य की जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए
लोगों से कोविड गाइडलाइन के अनुरूप व्यवहार करने की अपील की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सुब्हानी
पूरे देश में इकलौते मुस्लिम सिविल सर्वेंट हैं जो किसी राज्य के मुख्य सचिव के पद
पर हैं. वहीं पूरे देश के किसी भी राज्य में कोई मुस्लिम मुख्यमंत्री नहीं है.
जेडीयू
और बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार में इस नियुक्ति को एक संदेश की तरह भी देखा जा
रहा है.
सिवान
ज़िले से संबंध रखने वाले सुब्हानी को ईमानदार प्रशासक के तौर पर जाना जाता है और उन्हें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का क़रीबी भी कहा जाता है.
जेडीयू
के महासचिव केसी त्यागी ने ‘द प्रिंट’ वेबसाइट से कहा, “आमिर सुब्हानी जी
राज्य के बेहतरीन अधिकारियों में से एक हैं और वरिष्ठता और अनुभव भी उनके साथ है. हमारे
नेता नीतीश कुमार जी का यह बड़ा फ़ैसला है और यह प्रतीकात्मक भी है.”
इमेज स्रोत, Getty Images
“यह सभी के लिए साफ़ संदेश है कि नीतीश कुमार धर्म
और जाति के आधार पर कभी कोई भेदभाव नहीं करते हैं.सुब्हानी
बिहार के पहले मुस्लिम मुख्य सचिव हैं और किसी भी एनडीए शासित राज्य में इकलौते
हैं.”
तीन बार बीजेपी से सांसद और बिहार के पार्टी
अध्यक्ष संजय जायसवाल से जब सुब्हानी की नियुक्ति से जुड़ा सवाल पूछा गया तो
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री का ‘विशेषाधिकार है और आमिर सुब्हानी वरिष्ठ हैं और वो ईमानदार अफ़सर के रूप में
जाने जाते हैं.’
विराट कोहली विवाद में चेतन शर्मा के बयान से और बढ़ा कन्फ़्यूजन
कश्मीर में कई नेता नज़रबंद, उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट- एक नया साल उसी पुलिस के साथ
इमेज स्रोत, Getty Images
शनिवार की सुबह नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती को उनके आवास पर नज़रबंद कर दिया गया.
जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों का समूह 'गुपकर गठबंधन' शनिवार को केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने वाला था लेकिन इस प्रदर्शन के शुरू होने से पहले ही नेताओं के घरों पर ताले लगा दिए गए और आवास के सामने सुरक्षाबलों की गाड़ियों की तैनाती कर दी गई.
उमर अब्दुल्ला ने गेट पर पुलिस की गाड़ी की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’सुप्रभात, 2022 में आपका स्वागत है. एक नया साल, उसी पुरानी जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ जो अवैध रूप से लोगों को उनके घरों में बंद कर रही है, और एक प्रशासन जो सामान्य लोकतांत्रिक गतिविधि से इतना डरा हुआ है कि शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन रोक रहा है. प्रदर्शन रोकने के लिए गेट पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के बड़े ट्रक खड़े कर दिए हैं. कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलतीं.‘’
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, "पुलिस के अराजक राज की बात करें तो पुलिस ने मेरे पिता के घर को मेरी बहन के घर से जोड़ने वाले आंतरिक दरवाज़े को भी बंद कर दिया है फिर हमारे नेताओं के पास इतनी हिम्मत है कि वह भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र कहते हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीडीपी नेता और बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार में मुख्यमंत्री रहीं महबूबा मुफ़्ती ने ट्वीट किया, "भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को ख़त्म करके जम्मू-कश्मीर को अलग-अलग कर दिया, लेकिन जब जम्मू-कश्मीर के लोग इसका विरोध करना चाहते हैं, तो यह सरकार डर गई है और असहिष्णु हो गई है. शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने की कोशिश के लिए 15वीं बार हमें नज़रबंद किया गया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दरअसल ये पार्टियां केंद्र सरकार की ओर से सात नई विधानसभा सीटों के "अस्वीकार्य विभाजन" के खिलाफ़ प्रदर्शन करने वाली थीं.
17 फरवरी, 2020 को, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों की परिसीमन प्रक्रिया शुरू की है, जिससे विधानसभा में सीटों की संख्या 107 से बढ़कर 114 हो जाएगी. इनमें से 24 सीटें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के लिए आरक्षित हैं.
इसके कारण जम्मू क्षेत्र में 6 सीटें बढ़कर 43 हो गई
हैं जबकि कश्मीर में सिर्फ़ 1 सीट बढ़ी है और वहां पर 47 सीटें हैं.
घाटी की राजनीतिक पार्टियां जम्मू में सीटें बढ़ाने और कश्मीर में जनसंख्या के अनुपात में सीटें न बढ़ाने के ख़िलाफ़ विरोध जता रही हैं.
बीजेपी को कर्नाटक में लगा झटका, अपने ही गढ़ में कांग्रेस से मिली हार
इमेज स्रोत, Getty Images
कर्नाटक में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में धारवाड़ और हावेरी ज़िलों में बीजेपी को हार मिली है जो मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए एक झटका है.
ये वो दो ज़िले हैं जहां बीते कुछ दशकों से मुख्यमंत्री ख़ुद राजनीतिक रूप से काफ़ी सक्रिय रहे हैं और यहां कांग्रेस की जीत से बीजेपी को झटका लगा है.
हावेरी ज़िले में बोम्मई का निर्वाचन क्षेत्र शिगगांव है और धारवाड़ ज़िले से उन्होंने जनता परिवार के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक करियर की बतौर एमएलसी शुरुआत की थी.
हावेरी ज़िले में बांकापुर नगर पालिका परिषद और गुट्टल नगर पंचायत के लिए चुनाव हुए थे, लेकिन मुख्यमंत्री का गढ़ होने के बावजूद बीजेपी को कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा.
बांकापुर में कांग्रेस को 14 सीटें और बीजेपी को सात सीटें मिली थीं. वहीं, गुट्टल में कांग्रेस ने 11 सीटों के साथ जीत हासिल की, जबकि बीजेपी छह सीटों पर ही सिमट गई.
इमेज स्रोत, Getty Images
अल्पसंख्यक आबादी की भूमिका
राजनीतिक जानकारों का मानना
है कि बांकापुर में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक आबादी है ऐसे में बीजेपी की जीत की
उम्मीद पहले से नहीं थी.
हालांकि, पार्टी के अंदर के लोगों का मानना है कि यदि स्थानीय
नेताओं ने अधिक प्रयास किये होते तो बीजेपी बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी.
चुनावी नतीजों के तुरंत बाद, सीएम बोम्मई ने कहा कि
बीजेपी बांकापुर में कभी नहीं जीती क्योंकि अल्पसंख्यकों की आबादी 65% है. और यही स्थिति गुट्टल
में भी है.
हालांकि पार्टी के भीतर खाने के लोग गुट्टल को लेकर
मुख्यमंत्री की इस बात से इत्तेफ़ाक़ नहीं रखते.
उनके अनुसार, हावेरी से संबंधित किसी भी
मुद्दे में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप ना करने और बीजेपी विधायक नेहरू ओलेकर की
मनमानी का असर गुट्टल के नतीजों पर पड़ा है.
ओमिक्रॉन के भारत में 1431 केस, बीते 24 घंटे में 161 नए मामले
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत ने बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 161 नए केस रिपोर्ट किए हैं, इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन के कुल संक्रमण की संख्या 1,431 हो गई है.
केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक ओमिक्रॉन के 1,431 मामलों का पता चला है,और इनमें से 488 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.
महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन का संक्रमण सबसे ज़्यादा है. महाराष्ट्र में अब तक 454 ओमिक्रॉन के केस सामने आए हैं. वहीं दिल्ली में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 351 हो चुके हैं.
118 केस के साथ केरल ओमिक्रॉन से सबसे ज़्यादा प्रभावित तीसरा राज्य है और 115 केस के साथ गुजरात चौथा प्रदेश है.
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए हैं और 406 लोगों की मौत हुई है. शनिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक़ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,04,781 है.
इसके अलावा शनिवार से देश में 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू किए जा रहे हैं. इसके लिए बच्चों के अभिभावक कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
2022 में किम जोंग का फ़ोकस अमेरिका और परमाणु बम पर नहीं बल्कि इस पर होगा
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने शनिवार अपने शासन के 10 साल पूरे होने के मौके पर देश को संबोधित किया और इस संबोधन में परमाणु हथियारों या अमेरिका की तुलना में घरेलू विकास, कारखानों और स्कूल यूनिफॉर्म का अधिक ज़िक्र किया.
देश की सरकारी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी.
शुक्रवार को कोरिया वर्कर्स पार्टी के आठवीं केंद्रीय समिति की बैठक के आख़िर में दिए गए भाषण में किम जोंग ने कहा कि 2022 में उत्तर कोरिया का मुख्य लक्ष्य आर्थिक विकास और लोगों के जीवन में सुधार लाना होगा, क्योंकि लोग "जीवन और मौत के बीच संघर्ष" का सामना कर रहे हैं.
सोमवार से आठवीं केंद्रीय समिति की बैठक चल रही थी. साल 2011 में अपने पिता की मौत के बाद किम जोंग के नेतृत्व के 10 साल पूरे होने के मौके पर ये बैठक की जा रही थी.
इससे पहले किम जोंग ने नए साल के आसपास दिए गए अपने पिछले भाषणों में दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण राजनयिक गतिविधियों से जुड़ी और अहम नीतिगत घोषणाएं करते रहे हैं.
लेकिन उत्तर कोरिया की मीडिया के मुताबिक़ इस बार किम जोंग ने अमेरिका का नाम नहीं लिया. बल्कि इस बार का फ़ोकस घरेलू मुद्दों पर था.
इमेज स्रोत, Getty Images
भाषण का इस तरह घरेलू मामलों पर केंद्रित होना उत्तर कोरिया के आर्थिक संकटों को दर्शाता है.
उत्तर कोरिया ने महामारी को रोकने के लिए अपनी सीमा पर लगाए गए लॉकडाउन से ख़ुद को बाक़ी दुनिया से बिलकुल अलग-थलग कर लिया है.
किम जोंग ने कहा, "हमें लोगों को अगले साल पंचवर्षीय योजना लागू करने की गारंटी देना है और राष्ट्रीय विकास और लोगों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाना है."
अपने भाषण के बड़े हिस्से में उन्होंने ग्रामीण विकास को लेकर अपनी महत्वाकांक्षी योजना, लोगों के खाने, स्कूल की यूनिफ़ॉर्म और "ग़ैर-समाजवादी प्रथाओं" पर नकेल कसने की आवश्यकता को लेकर बात की.
ग्लोबल टाइम्स ने नए साल पर गलवान वैली का बताकर यह वीडियो किया पोस्ट
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र माने जाना वाला अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने नए साल के पहले दिन एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में चीनी सैनिक मंदारिन में कुछ बोल रहे हैं.
ग्लोबल टाइम्स ने ट्विटर पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ''भारत से लगी सीमा पर गलवान घाटी में पीपल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने चीन के लोगों को संदेश भेजा है- एक इंच ज़मीन भी नहीं छोड़ेंगे.''
इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए भारत के रक्षा विश्लेषक सुशांत सिंह ने लिखा है, ''अगर इस हैंडल से यह और अन्य ट्वीट अक्साई चिन से पीएलए का नए साल पर संदेश है तो चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अप्रैल 2020 से पहले की यथास्थिति की उम्मीद द्विपक्षीय बात से कम ही है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
गलवान घाटी में ही 15-16 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में एलएसी पर हुई इस झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 सैनिकों की मौत हुई थी. भारत का दावा था कि चीनी सैनिकों का भी नुक़सान हुआ था. चीन ने आठ महीने बाद इसी साल फ़रवरी में स्वीकार किया था कि गलवान वैली में पिछले साल जून में भारतीय सैनिकों के साथ संघर्ष में उसके सैनिक भी मारे गए थे.
चीनी सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा था कि गलवान में उस के कुल चार सैनिक मारे गए थे. इस संघर्ष में भारत के 20 सैनिक मारे गए थे. लेकिन चीन ने तब अपने सैनिकों की मौत की बात सार्वजनिक नहीं की थी.
ग्लोबल टाइम्स के इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल ने लिखा है, ''क्या चीन ने पीएलए के इन सैनिकों को पिछले साल गलवान वैली में कई चीनी सैनिकों के मारे जाने के बारे में बताया है? चीन की कम्युनिस्ट सरकार ये बात कभी स्वीकार नहीं करेगी.''
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 22,775 नए मामले
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए हैं और 406 लोगों की मौत हुई है.कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,04,781 है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक़ देश में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण की संख्या बढ़कर 1,431 हो चुकी है.
महाराष्ट्र में अब तक 454 ओमिक्रॉन के केस सामने आए हैं. वहीं दिल्ली में ओमिक्रॉन का संक्रमण बढ़कर 351 हो चुका है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके अलावा शनिवार से देश में 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है.
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, ‘’बच्चे सुरक्षित,तो देश का भविष्य सुरक्षित.नववर्ष के अवसर पर आज से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों केकोविड-19 टीकाकरण हेतुकोविनपोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन शुरू किए जा रहें है.मेरा परिजनों से आग्रह है की पात्र बच्चों के टीकाकरण हेतु उनका रेजिस्ट्रेशन करें.‘’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
'चीन की मोबाइल कंपनियों ने भारत से 5 हज़ार करोड़ से अधिक विदेश भेजे'
यूएई में बारिश और गरजते बादल के साथ नए साल की शुरुआत
इमेज स्रोत, Twitter
संयुक्त अरब अमीरात में लोगों ने काले, गरजते बादलों और बारिश के साथ नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाया.
अल अरबिया न्यूज़ मुताबिक़, मौसम विभाग ने पहले ही देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी. गल्फ़ न्यूज़ ने भी बारिश की ख़बर को प्रमुखता से जगह दी है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बारिश और घनघोर काले बादलों के कई वीडियो साझा किए हैं. कई हिस्सों में रात में हुई बारिश के बाद शुक्रवार तड़के बिजली चमकती रही.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने लिखा, ‘’संयुक्त अरब अमीरात, 2022 का स्वागत आंधी,बिजली और बारिश के साथ कर रहा है.‘’
देश के मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम रिपोर्ट में शुक्रवार को सभी सात अमीरात में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी और अरब की खाड़ी में भी हलचल की चेतावनी दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
नए साल की पूर्व संध्या के जश्न से पहले बारिश का कई लोगों ने स्वागत किया,कुछ लोगों ने कहा, "संयुक्त अरब अमीरात में 2021 में पहली बार बारिश देखी. शुक्रिया,अल्लाह.”
एक अन्य यूज़र ने लिखा, ''आख़िकार दुबई में बारिश दिखी.‘’
मौसम विभाग के मुताबिक़ शनिवार को नए साल के मौक़े पर भी देश में बारिश हो सकती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भगदड़, 12 की मौत और 20 ज़ख़्मी
बाइडन ने पुतिन को दी चेतावनी- भारी क़ीमत चुकाने को तैयार रहे रूस
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि यूक्रेन पर हमला करने की स्थिति में रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे और यूरोप में अमेरिकी सेना की उपस्थिति बढ़ जाएगी.
रूस-यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों की भारी तैनाती से वहाँ तनाव का माहौल बना हुआ है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ 50 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं को लेकर रूसी राष्ट्रपति को चेतावनियां दीं.
बाइडन ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने राष्ट्रपति पुतिन को स्पष्ट कर दिया है कि अगर वह कोई क़दम उठाते हैं,अगर वह यूक्रेन पर हमला करते हैं,तो हमारी ओर से गंभीर प्रतिबंध लगाए जाएंगे. हम अपने नेटो सहयोगियों के साथ यूरोप में अपनी उपस्थिति बढ़ाएंगे,और रूस को इसके लिए भारी क़ीमत चुकानी होगी.’’
बाइडन का कहना है कि पुतिन "तीन प्रमुख सम्मेलनों" पर सहमत हुए हैं ताकि एक समाधान खोजने में मदद मिल सके और अमेरिका को इन वार्ताओं से बेहतरी की उम्मीद है.
हालांकि,बाइडन ने कहा, "मैंने यह स्पष्ट कर दिया कि यह सम्मेलन तभी काम कर सकते हैं, जब कोशिश तनाव को कम करने की हो."
यह पूछे जाने पर कि क्या सीमा पर सैनिकों को रखने पर रूस को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा,इसके जवाब में बाइडन ने कहा, "मैं यहां सार्वजनिक रूप से बातचीत नहीं करने वाला हूँ,लेकिन हमने स्पष्ट कर दिया कि वह यूक्रेन पर आगे नहीं बढ़ सकते."
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बाइडन रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से बात करेंगे.
इमेज स्रोत, Reuters
रॉयटर्स के मुताबिक़, अधिकारी ने कहा कि अमेरिका बातचीत में यूक्रेन के लिए समर्थन की पुष्टि करेगा,रूस की सैन्य तैनाती पर चर्चा होगी और क्षेत्र में स्थिति को शांत करने के लिए राजनयिक प्रयासों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.
अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी का कहना है कि नए साल की शुरुआत में रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है.अनुमान है कि यूक्रेन की सीमा पर टैंकों और तोपों के साथ रूस के अभी 1,00,000 सैनिक तैनात हैं. अमेरिका का मानना है कि जनवरी के अंत तक इसकी संख्या 1,75,000 तक बढ़ सकती है.
हालांकि रूस हमले की बात से इनकार करता है. लेकिन वह कई मुद्दों पर आश्वासन चाहता है. जैसे कि यूक्रेन कभी नेटो में शामिल नहीं होगा,यूक्रेन में नेटो के सदस्य देशों का कोई स्थायी बल या बुनियादी ढांचा नहीं होगा और रूस की सीमा पर सैन्य अभ्यास को अंज़ाम देने के लिए भी कोई बुनियादी ढांचा नहीं होगा.
वहीं अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने ये स्पष्ट किया है कि रूस के यूक्रेन पर हमला करने की सूरत में कड़े प्रतिबंधों का सामना करना होगा.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिएयहाँ क्लिककरें.