फ्रांस ने क्यों बंद की है ये मस्जिद

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बोवै शहर में स्थित इस मस्जिद को छह महीनों के लिए बंद कर दिया गया है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, कीर्ति दुबे and कमलेश मठेनी

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया बीजेपी में शामिल

    दिनेश मोंगिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.

    दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में उन्हें बीजेपी की सदस्यता दी गई.

    दिनेश मोंगिया पंजाब के रहने वाले हैं. अगले कुछ महीनों में वहाँ विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अप्रैल 1977 में चंडीगढ़ में जन्मे दिनेश मोंगिया ने भारत की ओर से 57 एक दिवसीय मैच और एक टी-20 मैच खेला है. उन्हें एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौक़ा नहीं मिला.

    एक दिवसीय मैचों में उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं. वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 159 रन है. उन्होंने आख़िरी वनडे मैच 2007 में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेला था.

  2. दिल्ली में डॉक्टरों का प्रदर्शन तेज़, सुप्रीम कोर्ट की तरफ़ कर रहे हैं मार्च

    डॉक्टर

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और डॉक्टरों के बीच हुई झड़प के बाद ये प्रदर्शन और भी तेज़ हो गए हैं.

    प्रदर्शन कर रहे एक डॉक्टर ने कहा है कि ‘’आज हम सुप्रीम कोर्ट कर मार्च करेंगे. कल हमने सुप्रीम कोर्ट जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने हमें रास्ते में ही रोक दिया और मारपीट की.’’

    बीबीसी से बात करते हुए एक एमबीबीएस डॉक्टर ने कहा, ‘’देश में पहले ही डॉक्टरों की कमी है और मांग बहुत ज़्यादा है. हम प्रक्रिया में तेज़ी लाने को कह रहे हैं.और जब हम अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो कल हमारे साथ क्या हुआ, पुलिस बल प्रयोग कर रही है हम पर, हम से मार-पीट की जा रही है.‘’

    डॉक्टरों के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को पुलिस के साथ झड़प हुई थी. जिसके बाद डॉक्टरों के संगठन फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया मेडिकल असोसिएशन (FAIMA ) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है. बुधवार 29 दिसंबर से रेज़ीडेंट डॉक्टरों का देशव्यापी हड़ताल होगा.

    सोमवार देर रात प्रेस रिलीज़ जारी कर असोसिएशन ने कहा कि ‘’दिल्ली पुलिस की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर किए गए बल प्रयोग के ख़िलाफ़ संगठन ऐलान करता है कि 29 दिसंबर,सुबह आठ बजे से हर तरह की स्वास्थ्य सेवाओं से हम डॉक्टर ख़ुद को अलग कर रहे हैं.’’

    दिल्ली पुलिस और प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों- दोनों ही पक्षों का दावा है कि उनकी ओर से कई लोग घायल हुए हैं.

    दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सोमवार को हुई झड़प में सात पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं.

    वहीं कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें पुलिस प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर बल प्रयोग करते हुए और उन्हें जबरन गाड़ियों में बैठाती नज़र आ रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. सोनिया गांधी ने कहा- इतिहास को दोबारा लिखने की कोशिश

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस पार्टी के 137वें स्थापना दिवस संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि इतिहास को दोबारा लिखने की कोशिश की जा रही है और समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को चोट पहुंचाई जा रही है.

    उन्होंने कहा, ‘’वे इतिहास को फिर से लिख रहे हैं ताकि वो ख़ुद को इतिहास में वो जगह देना चाहते हैं जिसके वे हक़दार नहीं है, हमारे संसदीय लोकतंत्र की बेहतरीन परंपराओं को जानबूझकर नुक़सान पहुँचाया जा रहा है.’’

    ‘’नफ़रत और पूर्वाग्रह में बंधी विभाजनकारी विचारधाराएँ और जिनकी हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी,अब हमारे समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को चोट पहुँचा रहे हैं.’’

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस कार्यक्रम में जब सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने के लिए आईं,तो झंडा डोर के साथ सोनिया गांधी के हाथ में जा गिरा. शायद झंडे को ठीक से बांधा नहीं गया था. इसके बाद सोनिया ने कांग्रेस वर्कर्स की मदद से नीचे हाथ से ही झंडा फहरा दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज़ ने ऐसे की इंग्लैंड की दुर्दशा

    स्कॉट बोलैंड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन जब इंग्लैंड ने अपनी पारी शुरू की थी, तो उसका स्कोर था चार विकेट पर 31 रन. रास्ता लंबा था और कोई चमत्कार ही उन्हें बचा सकता था. लेकिन एक हल्की सी उम्मीद ये थी कि कम से कम इंग्लैंड ये ज़रूर कोशिश करेगा, जिसके ऑस्ट्रेलिया को दोबारा बैटिंग करना पड़े. लेकिन मेलबर्न में जो हुआ, उसकी कल्पना ख़ुद ऑस्ट्रेलिया ने भी नहीं की होगी. मैच शुरू होने के 45 मिनट के अंदर इंग्लैंड की टीम 68 रन पर धराशाई हो गई. इंग्लैंड की दुर्दशा में मुख्य भूमिका निभाई ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड ने.

    ऑस्ट्रेलियाई टीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बोलैंड ने दूसरी पारी में सिर्फ़ सात रन देकर छह विकेट लिए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टेस्ट एक पारी और 14 रनों से जीतकर ऐशेज़ पर क़ब्ज़ा कर लिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के हीरो साबित हुए स्कॉट बोलैंड, जो अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे थे. इस टेस्ट मैच में उन्होंने कुल सात विकेट लिए. अप्रैल 1989 में मेलबर्न में जन्मे बोलैंड का ये पहला टेस्ट था. वे ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 वनडे मैच और तीन टी-20 मैच खेल चुके हैं. लेकिन अपने पहले ही टेस्ट में शानदार गेंदबाज़ी करके उन्होंने सबका मन मोह लिया. बोलैंड ने 2013-14 मे शैफील्ड शील्ड में विक्टोरिया की ओर से खेलते हुए अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उस सीज़न में बोलैंड ने नौ मैच खेले और 19 विकेट लिए. अगले सीज़न में उन्होंने 25 विकेट लिए. इसी साल उन्हें टेस्ट के लिए कॉल आया. लेकिन वे आख़िरी 11 में जगह नहीं बना पाए. इसी साल उन्होंने वनडे और टी-20 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. उन्होंने वेस्टइंडीज़, श्रीलंका और दक्षिण अफ़्रीका का दौरा किया. लेकिन वे टी-20 और वनडे मैच ही खेल पाए. अब टेस्ट मैच के उनके प्रदर्शन से कुछ समय के लिए टेस्ट टीम में उनकी जगह पक्की दिखती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन कोरोना संक्रमित

    डेरेक ओ ब्रायन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि उनमें हल्के लक्षण हैं और वे अपने घर पर आइसोलेशन में हैं. उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि अगर पिछले तीन दिनों में वे उनके संपर्क में आए हैं तो डॉक्टरी सलाह लें. डेरेक ओ ब्रायन का कहना है कि वे काफ़ी सर्तक रहते थे, फिर भी उन्हें संक्रमण हो गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन संसद में काफ़ी मुखर रहते हैं. हाल ही में आधार को वोटर्स आईडी से जोड़ने वाले चुनाव सुधार विधेयक पर चर्चा के दौरान उन पर सदन में ग़लत आचरण के आरोप लगे थे और उन्हें बाक़ी सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया था.

  6. LIVE: नीट पीजी काउंसलिंग में देरी से नाराज़ रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर. क्या है पूरा मामला

    दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल से बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव (कैमरा- देवाशीष कुमार)

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोरोना की दो नई वैक्सीन और एक एंटी वायरल दवा को मिली मंजूरी

    कोरोना वैक्सीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत ने कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में दो नई वैक्सीन और एक दवा को मंज़ूरी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि दो नई वैक्सीन CORBEVAX और COVOVAX को मंज़ूरी दी गई है. जबकि एंटी वायरल ड्रग Molnupiravir को भी स्वीकृति मिल गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी है कि Molnupiravir एक एंटी वायरल दवा है, जिसे अब भारत में 13 कंपनियाँ बनाएँगी. इसके सीमित इस्तेमाल को आपातकालीन मंज़ूरी दी गई है. इसे कोरोना संक्रमित उन वयस्क रोगियों को दिया जाएगा, जिनमें जोख़िम बढ़ने का ख़तरा ज़्यादा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में आगे बढ़कर देश को नेतृत्व प्रदान किया है. उन्होंने कहा कि दो वैक्सीन और एक दवा की मंज़ूरी से कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि भारत की फार्मा इंडस्ट्री पूरी दुनिया के लिए धरोहर है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  8. चीन की ख़ातिर निकारागुआ ने ताइवान को दिया ये झटका

    ताइवान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ताइवान के साथ कूटनीतिक रिश्ते तोड़ने के बाद निकारागुआ की सरकार ने उसके दूतावास और कूटनीतिक दफ़्तरों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है. निकारागुआ की डेनियल ओर्टेगा सरकार का कहना है कि ये चीन के हैं. इसी महीने निकारागुआ की सरकार ने ताइवान से सारे कूटनीतिक रिश्ते तोड़ लिए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    चीन ने निकारागुआ के इस फ़ैसले का स्वागत किया था. ताइवान के विदेश मंत्रालय ने भी इस पर टिप्पणी की है और इसे ग़ैर क़ानूनी बताया है. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निकारागुआ की सरकार ने ताइवान के अधिकारियों को क्रिसमस से पहले देश छोड़ने को कहा था. मंत्रालय के मुताबिक़ ताइवान ने अपना दूतावासा मनागुआ के आर्चडायसिस को एक डॉलर में बेच दिया था. ये काम लोगों की सदभावना के लिए किया गया था. लेकिन निकारागुआ की सरकार ने इस संपत्ति को अपने क़ब्ज़े में ले लिया है. ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि निकारागुआ की सरकार इस संपत्ति को चीन को सौंप देगी. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक़ निकारागुआ की सरकार का कहना है कि ऐसी संपत्ति को दान देना अवैध है क्योंकि ये इमारत चीन की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. कोरोना: देश मे 653 हुए ओमिक्रॉन के मामले, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज़्यादा केस

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या कुल 653 हो गई है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई जानकरी के मुताबिक़,देश में पिछले 24 घंटों में 6,358 नए मामले सामने आए हैं और 6,450 लोग ठीक हुए.

    वर्तमान में कुल सक्रिय केस 75,456 पर हैं और रिकवरी दर 98.40% है,सबसे ज़्यादा ओमिक्रॉन के केस महाराष्ट्र में हैं जहां संक्रमण बढ़कर167हो गया है. वहीं 165 ओमिक्रॉन दिल्ली दूसरे स्थान पर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. सौरभ गांगुली हुए कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

    सौरभ गांगुली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली कोरोना से संक्रमित हो गए हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बीसीसीआई के एक सोर्स ने बताया कि कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीते साल जनवरी में सौरभ गांगुली को हार्ट अटैक आया है, उस वक़्त भी उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था.

    वह जिम में थे जब उन्हें चक्कर आया, इसके बाद कुछ टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

    गांगुली ने करियर में113टेस्ट, 311वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं. उन्होंने वनडे में11363 और टेस्ट करियर में कुल 7212 रन बनाए हैं. इतना ही नहीं,वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 100 विकेट भी लिए हैं

  11. विक्रम मिसरी बने नए उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, चीन में रह चुके हैं भारतीय राजदूत

    विक्रम मिसरी

    इमेज स्रोत, Vikram Misri/Twitter

    विक्रम मिसरी को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है.

    विक्रम मिसरी विदेश सेवा के अधिकारी हैं और 11 दिसंबर तक चीन में राजदूत के रूप में कार्यरत थे. हाल ही में प्रदीप कुमार को चीन में ये जिम्मेदारी दी गई है.

    1989 बैच के राजनयिक विक्रम मिसरी ने म्यांमार और स्पेन में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया है. 2019 में,उन्हें बीजिंग में राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया और उन्होंने भारत-चीन संबंधों के बेहद गंभीर समय में अपनी सेवाएं दी हैं.

    जून 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के हिंसक संघर्ष के बाद मिसरी चीन के साथ हुई कई वार्ताओं का हिस्सा रहे.

    उन्होंने विदेश मंत्रालय में, प्रधानमंत्री कार्यालय में और यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका में कई भारतीय मिशनों में काम किया है.

    मिसरी 2012 से 2014 तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव थे और 2014 में नरेंद्र मोदी के पदभार संभालने के बाद भी इस पद पर बने रहे.

    उन्होंने मई से जुलाई 2014 तक पीएम मोदी के निजी सचिव के रूप में कार्य किया.

  12. बीजेपी सांसद का विवादित बयान,सरपंच 15 लाख तक भ्रष्टाचार करे तो शिकायत मत करो

    जनार्दन मिश्रा

    इमेज स्रोत, Social Media

    बीजेपी के एक सांसद ने नेताओं के भ्रष्टाचार को लेकर विवादित बयान दिया है. मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा है कि सरपंच 15 लाख तक का भ्रष्टाचर कर सकता है.

    एक आयोजन में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘’जब लोग सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं,तो मैं मज़ाक में उनसे कहता हूं कि अगर भ्रष्टाचार 15 लाख रुपये तक है तो मेरे पास मत आना,15 लाख से ज़्यादा का भ्रष्टाचार है तो शिकायत मान्य है क्योंकि पहले सरपंच ने सात लाख लगा कर ये चुनाव जीता और सात लाख अगले चुनाव के लिए चाहिए.''

    ''14 लाख यहीं हो गए और मंहगाई बढ़ेगी तो एक लाख और मान लो. 15 लाख से अगर ज़्यादा करे तो वो भ्रष्टाचार समझ में आता है.‘’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. कल से डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल,दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

    डॉक्टर

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली में बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की सोमवार को पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद डॉक्टरों के संगठन फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया मेडिकल असोसिएशन (FAIMA)ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है.

    सोमवार देर रात प्रेस रिलीज़ जारी कर असोसिएशन ने कहा कि‘’दिल्ली पुलिस की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर किए गए बल प्रयोग के ख़िलाफ़ संगठन एलान करता है कि 29 दिसंबर,सुबह आठ बजे से हर तरह की स्वास्थ्य सेवाओं से हम डॉक्टर ख़ुद को अलग कर रहे हैं.’’

    आपको बता दें कि नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी दौरान सोमवार को सड़क पर पुलिस और डॉक्टरों के बीच झड़प हुई.

    दिल्ली पुलिस और प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों- दोनों ही पक्षों का दावा है कि उनकी ओर से कई लोग घायल हुए हैं.

    दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस झड़प में सात पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं.

    वहीं कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें पुलिस प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर बल प्रयोग करते हुए और उन्हें जबरन गाड़ियों में बैठाती नज़र आ रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ऐसा ही एक वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, ‘’कोरोना के समय में इन युवा डॉक्टरों ने अपनों से दूर रहकर पूरे देश के नागरिकों का साथ दिया. अब समय है पूरा देश डॉक्टरों के साथ खड़े होकर इन पर पुलिस बल प्रयोग करने वाले व इनकी मांगों को अनसुनी करने वालेमोदी जी को नींद से जगाए. डॉक्टरों को झूठा पीआर नहीं,सम्मान व हक़ चाहिए.‘’

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सोमवार की देर रात दिल्ली पुलिस ने बताया कि आईटीओ पर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है. इन पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में धारा 188 और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

  14. रिकॉर्ड ओमिक्रॉन केस के बीच फ़्रांस ने लगाए प्रतिबंध,रिमोट वर्किंग अनिवार्य

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़्रांस ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट पर चिंताओं के बीच सख़्त कोविड प्रतिबंधों की घोषणा की है.

    3 जनवरी से देश में रिमोट वर्किंग अनिवार्य हो जाएगी,ये उन सभी पर लागू होगी जो रिमोट वर्किंग कर सकते हैं. इनडोर कार्यक्रमों के लिए सार्वजनिक सभा 2,000 लोगों तक सीमित होगी.

    फ़्रांस में शनिवार को 100,000 से अधिक नए संक्रमण दर्ज किए- महामारी शुरू होने के बाद से अब तक ये देश में सबसे अधिक संक्रमण की संख्या है.

    लेकिन इसके बावजूद सरकार ने नए साल की पूर्व संध्या पर कर्फ़्यू नहीं लगाने का फ़ैसला लिया है.

    प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी ज्यां कास्टेक्स ने संवाददाताओं से कैबिनेट की बैठक के बाद कहा,ऐसा लगता है ये महामारी"कभी ना ख़त्म होने वाली एक फ़िल्म की तरह" है. इस बैठक के बाद उन्होंने नए सुरक्षा उपायों की जानकारी दी.

    फ़्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा कि कोरोनोवायरस संक्रमण हर दो दिन में दोगुना हो रहा है,उन्होंने देश में कोरोना के "मेगा वेव" की चेतावनी दी.

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नए नियमों में आउटडोर होने वाले सार्वजनिक समारोहों की सीमा भी शामिल है,5,000 लोग ही किसी आउटडोर समारोह में शामिल हो सकेंगे और लंबी दूरी के परिवहन के दौरान खाने-पीने की सुविधा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

    अगले आदेश तक नाइट क्लब बंद रहेंगे और कैफ़े व बार में केवल टेबल सर्विस ही दी जा सकेगी. घर से काम करने वाले कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन घर से ही काम करना होगा. शहर में घूमते समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

    सरकार ने आख़िरी टीके के चार महीने बाद बूस्टर लेने की अवधि को छोटा कर दिया है और अब तीन महीने बाद ही बूस्टर दिए जाएंगे.

    फ़्रांस वैक्सीन पास बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए वैक्सीन के प्रमाण की आवश्यकता होगी,न कि केवल एकनेगेटिव टेस्ट की. यदि संसद में इस मसौदा विधेयक को मंज़ूरी मिल जाती है तो देश में 15 जनवरी से वैक्सीन पास प्रभावी होगा.

  15. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपका स्वागत है. हम यहाँ दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. पिछले 24 घंटों के अपडेट्स के लिएयहाँ क्लिककरें.