स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बोवै शहर में स्थित इस मस्जिद को छह महीनों के लिए बंद कर दिया गया है.
लाइव कवरेज
पंकज प्रियदर्शी, कीर्ति दुबे and कमलेश मठेनी
फ्रांस ने क्यों बंद की है ये मस्जिद
इमेज स्रोत, AFP
इमेज कैप्शन, बोवै की मस्जिद कथित चरमपंथी उपदेश के लिए जांच के दायरे में थी
फ्रांस में एक इमाम के “जिहाद का समर्थन” करने वाला कट्टरवादी उपदेश देने के
कारण एक मस्जिद को बंद कर दिया गया है.
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बोवै
शहर में स्थित इस मस्जिद को छह महीनों के लिए बंद किया गया है.
अधिकारियों के मुताबिक इमाम ने अपने
उपदेशों में जिहादियों को “हीरो” कहा था और नफ़रत व हिंसा के लिए उकसाया था.
फ्रांस उन मस्जिदों की जांच कर रह
है जिन पर चरमपंथियों से संपर्क होने का शक है.
दो हफ़्ते पहले फ्रांस के गृह
मंत्री गेराल्ड डार्मानिनने कहा था कि वो बोवै की
मस्जिद को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं क्योंकि इमाम अपने उपदेशों में
ईसाइयों, समलैंगिकों और यहूदियों को निशाना बना रहे हैं.
प्रशासन ने मस्जिद को जवाब देने के लिए 10 दिनों का समय दिया था.
न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी ने स्थानीय अख़बार कूरियर पाईकार्ड के हवाले से लिखा है
कि इस मस्जिद के इमाम ने हाल ही में इस्लाम कबूल किया था.
इमेज स्रोत, AFP
इमेज कैप्शन, सैमुअल पैटी
मस्जिद का प्रबंधन करने वाली संस्था के वकील ने मीडिया से कहा कि इमाम के बयान को गलत संदर्भ में लिया गया है. वहीं, इमाम को मस्जिद निलंबित कर दिया गया है.
लेकिन, गृह मंत्री के मुताबिक इमाम ने “इस्लाम के कट्टरता से पालन” और “देश के क़ानून से ऊपर होने का”समर्थन किया था.
पिछले साल गेराल्ड डार्मानिन ने चरमपंथियों से संपर्क वाली मस्जिदों पर कार्रवाई की घोषणा करते हुए कहा था कि “अलगाववाद” को प्रोत्साहित करने वाली कुछ मस्जिदों को बंद किया जा सकता है.
पैगंबर मोहम्मद का चित्र दिखाने के कारण एक शिक्षक सैमुअल पैटी की हत्या और चर्च में तीन लोगों को चाकू मारने की घटना के बाद से फ्रांस सरकार ने इस्लामिक कट्टरता को लेकर सख़्त रुख अपना लिया है.
गृह मंत्रालय के मुताबिक हाल के महीनों में चरमपंथ को लेकर फ्रांस की 2620 से ज़्यादा मस्जिदों में से करीब 100 मस्जिदों और प्रार्थना कक्षों की जांच की गई है.
IndvsSA: भारत को 146 रनों की बढ़त, मोहम्मद शमी ने बनाया रिकॉर्ड
इमेज स्रोत, CHRISTIAAN KOTZE/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल ख़त्म हो चुका है. भारतीय टीम 16 रन बनाकर एक विकेट खो चुकी है. मयंक अग्रवाल चार रन बनाकर आउट हो गए हैं.
अब दक्षिण अफ़्रीका पर भारतीय टीम की बढ़त 146 रन हो गई है. भारत की ओर से केएल राहुल और
शार्दुल ठाकुर मैदान पर जमे हुए हैं.
तीसरे दिन के खेल में दक्षिण अफ़्रीका की टीम 197 रनों पर ऑल आउट हो गई थी.
भारत को पहली पारी में 130 रनों की बढ़त मिली थी.
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला
लिया था. भारतीय टीम ने पहले दिन तीन विकेट के नुक़सान पर 272 रनों का स्कोर बनाया था.
लेकिन, तीसरे दिन टीम सिर्फ़ 327
रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गई. पहली पारी में केएल राहुल ने 123
रन बनाकर शतक लगाया था. हालांकि, दक्षिण अफ़्रीका के 197 रनों पर ही सिमट जाने के
कारण अब भी मैच पर भारत की पकड़ बनी हुई है.
यह मैच गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के लिए भी खास रहा. उन्होंने आज अपने टेस्ट करियर
के 200 विकेट पूरे कर लिए. वह दक्षिण अफ़्रीका के लिए भी मुसीबत साबित हो रहे हैं.
अकेले मोहम्मद शमी ने ही पहली पारी में दक्षिण अफ़ीका के पांच विकेट चटका दिए.
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरिज़ चल रही है. भारत के
लिए ये सीरिज़ काफ़ी अहम है क्योंकि अभी तक भारतीय टीम ने दक्षिण अफ़्रीका में
टेस्ट सीरिज़ में जीत हासिल नहीं की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ओमिक्रॉन से संक्रमण के बाद बढ़ती है डेल्टा वेरिएंट के लिए इम्यूनिटी: रिसर्च
इमेज स्रोत, Getty Images
दक्षिण अफ़्रीका में हुए एक अध्ययन के मुताबिक कोरोना वायरस
का ओमिक्रॉन वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट की जगह ले सकता है. इसकी वजह ये बताई गई है कि
ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण के बाद पुराने वेरिएंट के लिए इम्यूनिटी मजबूती हो
जाती है.
हालांकि, ये अध्ययन लोगों के एक छोटे समूह पर ही किया गया
है और अभी इसकी अन्य विशेषज्ञों ने समीक्षा नहीं की है.
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस अध्ययन में पाया गया
है कि जो लोग ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हुए थे, खासतौर पर जिन्हें वैक्सीन लगी
थी, उनमें डेल्टा वेरिएंट के लिए प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बढ़ी हुई पाई
गई.
इस अध्ययन में वैक्सीन लगे हुए और बिना वैक्सीन लगे हुए 33 लोगों
को लिया गया था. ये लोग ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित थे.
वैज्ञानिकों ने पाया कि अध्ययन में शामिल होने के 14 दिनों
बाद ओमिक्रॉन के बेअसर होने की गति 14 गुना बढ़ गई और डेल्टा वेरिएंट के बेअसर
होने की गति 4.4 गुना बढ़ गई.
अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक,“ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति में डेल्टा वेरिएंट के बेअसर होने की गति बढ़ना डेल्टा
वेरिएंट के किसी व्यक्ति को दुबारा संक्रमित करने की क्षमता को घटा सकता है.”
वैज्ञानिकों के अनुसार ओमिक्रॉन के
डेल्टा की जगह लेने का क्या परिणाम होगा ये इस बात पर निर्भर करेगा कि ओमिक्रॉन
घातक है या नहीं. “अगर ओमिक्रॉन कम घातक निकलता है तो कोविड-19 के गंभीर मामलों की संख्या कम हो
जाएगी और ये लोगों के लिए कम ख़तरनाक साबित होगा.”
'बसपन का प्यार' गाने वाले सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में घायल
इमेज स्रोत, Twitter/@bhupeshbaghel
इमेज कैप्शन, सहदेव विरदो सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं.
आलोक प्रकाश पुतुलरायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
‘बसपन का प्यार’ गा कर चर्चित हुए छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो सोमवार की शाम एक सड़क दुर्घटना
में गंभीर रुप से घायल हो गये. उन्हें सुकमा ज़िला अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद
जगदलपुर रेफर किया गया है.
सहदेव के एक परिजन ने बताया कि वे अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ बाइक पर
बैठ कर सुकमा ज़िला मुख्यालय जा रहे थे. जहां बाइक अनियंत्रित हो गई.
इस दुर्घटना में सहदेव के सिर पर गंभीर चोट आई है.
इमेज स्रोत, CG KHABAR
दुर्घटना की खबर मिलने के बाद सुकमा ज़िले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उनकी इलाज की व्यवस्था की. लेकिन, चिकित्सकों का कहना है कि उनके सिर में लगी चोट गंभीर है. इसके बाद सहदेव को जगदलपुर ज़िला मुख्यालय स्थित अस्पताल रेफ़र किया गया है.
सहदेव इस साल पहली बार तब चर्चा में आए थे जब 2019 में उनके शिक्षक का रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस वीडियो में सहदेव “बसपन का प्यार” गाना गा रहे थे.
इसके बाद उन्होंने रैपर बादशाह समेत कई लोगों के साथ गानों की रिकार्डिंग की थी.
रैपर बादशाह ने फ़ोन कर के सहदेव के परिजनों से बात की और मदद की पेशकश की है. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिये हैं.
बूस्टर डोज़ के लिए वरिष्ठ नागरिकों को नहीं देना होगा गंभीर बीमारी का सर्टिफिकेट
इमेज स्रोत, Getty Images/HINDUSTAN TIMES
कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज़ लेने के लिए किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित 60 साल से ऊपर के लोगों को डॉक्टर का सर्टिफिकेट नहीं दिखाना
होगा.
हालांकि, ऐसे लोगों से बूस्टर डोज़ लेने से पहले अपने
डॉक्टर की सलाह लेने की उम्मीद की जाती है.
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मंगलवार
को इसकी जानकारी दी.
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित
प्रदेशों को एक पत्र लिखकर ये भी कहा कि चुनाव वाले राज्यों में चुनावी ड्यूटी पर जा
रहे कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में रखा जाएगा.
उन्होंने बताया कि कोविन में दर्ज दूसरी डोज़ के समय और
बूस्टर के समय के बीच 39 हफ़्तों का अंतराल होने पर ही बूस्टर डोज़ दी जाएगी. जो
लोग बूस्टर डोज़ के लिए योग्य होंगे उन्हें कोविन से एक रिमाइंडर भेजा जाएगा जो
डिजिटल वैक्सीन सर्टिफिकेट्स में दिखेगा.
राजेश भूषण ने 15 से 18 साल के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन, स्वास्थ्यकर्मियों,
फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी वाले बुज़ुर्गों को बूस्टर डोज़ देने को लेकर
वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो के साथ वर्कशॉप का
आयोजन किया था.
उन्होंने बताया कि 15 से 18 साल के किशोरों को केवल
कोवैक्सीन ही दी जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली और मुंबई में कोरोना के मामलों में तेज़ उछाल
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली और मुंबई में कोरोना के मामलों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया है.
राजधानी दिल्ली में जहाँ पिछले 24 घंटों में कोरोना के 496 नए मामले दर्ज हुए हैं, वहीं मुंबई में 1377 नए मामले सामने आए हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को येलो अलर्ट की घोषणा की है और राजधानी में कुछ पाबंदियाँ भी लगाई गई हैं.
लेकिन ओमिक्रॉन के कारण देश में कोरोना के मामलों में तेज़ी आ रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दिल्ली में पॉज़िटिविटी रेट भी बढ़कर 0.89 फ़ीसदी हो गया है.
31 मई के बाद ये पहली बार इस स्तर तक पहुँची है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.
उन्होंने कहा कि बाज़ारों में भीड़-भाड़ देखकर चिंता होती है और अगर ऐसा ही रहा तो हमें बाज़ार बंद करने पड़ेंगे. नई पाबंदियों के तहत दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाएँ, सिनेमाघर और जिम पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं. दूसरी ओर मुंबई में 1377 नए मामलों के साथ ही एक्टिव केस की संख्या 5803 तक पहुँच गई है.
चीन में 24 घंटे में कोरोना के 200 नए मामले, टूटा 20 महीनों का रिकॉर्ड
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन में सोमवार को कोविड-19 के 200 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 162 केस घरेलू संक्रमण के हैं. बीते 20 महीनों में एक दिन में संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं.
चीन के अख़बार ग्लोबल टाइम्स के हवाले से ये जानकारी दी गई है.
फरवरी में बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन में संक्रमण की बढ़ती दर चिंता पैदा कर रही है, सवाल ये है कि क्या अयोजन से पहले चीन हालात पर काबू पा सकेगा. खासकर तब जब दुनिया भर में ओमिक्रॉन का संक्रमण तेज़ी से बढ़ता जा रहा है.
162 घरेलू संक्रमण के मामलों में से 150 मामले उत्तर पश्चिमी चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी शीआन में रिपोर्ट किए गए हैं.
शीआन स्वास्थ्य आयोग के उप निदेशक झांग बो ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 9 दिसंबर से सोमवार की सुबह तक,शीआन में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 635 थी.
1.2 करोड़ लोगों की आबादी वाले शीआन में सोमवार से न्यूक्लिक एसिड परीक्षण का एक नया राउंड शुरू किया गया और सभी निवासियों को घर पर रहने के लिए कहा गया है और लॉकडाउन लगा दिया गया है.
केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- डॉक्टरों पर पुलिस बर्बरता निंदनीय
इमेज स्रोत, Getty Images
नीट पीजी काउंसलिंग में देरी से
नाराज़ रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.
उन्होंने हड़ताल कर रहे रेजिडेंट
डॉक्टर्स के साथ पुलिस के मार-पीट करने की आलोचना की है और मसले का जल्दी हल
निकालने का आग्रह किया है.
दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के बाहर
प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों और दिल्ली पुलिस के बीच सोमवार को टकराव हो गया
था. रेजिडेंट डॉक्टर विरोध मार्च निकाल रहे थे इसी दौरान झड़प हुई.
मंगलवार को भी डॉक्टरों का विरोध
प्रदर्शन जारी है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा
है, “एक तरफ़ जहां ओमिक्रॉन कोरोना वायरस
बहुत तेज़ी से फैलता जा रहा है वहीं, दूसरी तरफ़ दिल्ली में केंद्र शासित अस्पतालों
के डॉक्टर हड़ताल पर हैं. पिछले एक महीने से एम्स, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया जैसे
कई बड़े सरकारी अस्पतालों के रजिडेंट डॉक्टर नीट-पीजी काउंसलिंग के बार-बार स्थगित
होने की वजह से हड़ताल पर हैं.’’
‘‘यह बहुत दुख की बात है कि इतने संघर्ष के
बाद भी इन रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग केंद्र सरकार द्वारा नहीं सुनी गई. इससे
ज़्यादा दुख की बात है कि कल जब यह डॉक्टर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे,
तब पुलिस ने उनके साथ मार-पिटाई की, उनके साथ दुर्व्यवहार कया.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सीएम ने लिखा,“प्रधानमंत्री जी ये वही डॉक्टर हैं जिन्होंने पिछले डेढ़ साल में कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह ना करते हुए, कोरोना मरीजों की सेवा की. महमारी के दौरान कितने ही डॉक्टरों की जान गई लेकिन वो फिर भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे.”
उन्होंने लिखा,“नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी होने से इन डॉक्टरों के भविष्य पर तो असर पड़ता ही है, इसके साथ-साथ अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होती है. मेरा आप से आग्रह है कि सरकार जल्द से जल्द नीट-पीजी की काउंसलिंग करवाए.”
आरबीएल बैंक, अचानक से यस बैंक और लक्ष्मी विलास बैंक की कतार में खड़ा नज़र क्यों आ रहा है?
इमेज स्रोत, Getty Images
रिज़र्व बैंक का कहना है -ऑल इज़ वेल.
आरबीएल बैंक के नए मुखिया, अंतरिम सीईओ राजीव आहूजा का भी कहना है -ऑल इज़ वेल.
लेकिन इन दोनों के जगाए भी भरोसा क्यों नहीं जग रहा है?
कुछ तो पर्देदारी है.
आख़िर आरबीएल बैंक में हुआ क्या है कि कई सालों से निवेशकों की आंख का तारा रहा यह बैंक अचानक यस बैंक और लक्ष्मी विलास बैंक की कतार में खड़ा हुआ नज़र आ रहा है.
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 28 दिसंबर 2021, सुनिए वात्सल्य राय से.
बेटी ने कराई मां की शादी, देखें से अनोखी कहानी
कार्टून: डॉक्टर साहब की बीमारी
जानिए कौन बना है साल 2021 का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति
इमेज स्रोत, Getty Images
ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) ने बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको को वर्ष 2021 का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति चुना है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
चार अन्य फ़ाइनलिस्ट में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी, सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और ऑस्ट्रिया के पूर्व चांसलर सेबेस्टियन कर्ज़ शामिल थे.
ओसीसीआरपी के मुताबिक़ लेकिन सबसे भ्रष्ट व्यक्ति की रेस में आख़िरकार एलेक्जेंडर लुकाशेंको चुने गए. संस्था के मुताबिक़ छह पत्रकारों और जानकारों के एक पैनल ने यह फ़ैसला किया और लुकाशेंको का नाम सर्वसम्मति से चुना गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
संस्था के मुताबिक़ लुकाशेंको पर अपने क़रीबों लोगों को सरकारी पैसे देने का आरोप है.
उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने हज़ारों शरणार्थियों को बहला फुसला पर यूरोपीय संघ के साथ सीमा संकट पैदा किया.
लुकाशेंको पर कोविड के फर्जी इलाज और उसके बारे में ग़लत सूचनाएँ फैलाने का भी आरोप है.
योगी आदित्यनाथ से बड़ा झूठा मुख्यमंत्री इस धरती पर नहीं: अखिलेश यादव
इमेज स्रोत, Getty Images
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ जी से बड़ा झूठा मुख्यमंत्री इस धरती पर कोई नहीं हो सकता.
पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा- अगर योगी होकर कोई झूठ बोले, भगवा वस्त्र पहनकर कोई झूठ बोले, तो कोई भरोसा कैसे करेगा."
पिछले दिनों केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने कानपुर में इत्र व्यापारी पीयूष जैन की फ़ैक्ट्री और आवास पर छापेमारी की थी जिसमें करोड़ों की नगदी बरामद हुई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का ये कहना कि कानपुर में जो पैसा निकला है, वो कहीं न कहीं समाजवादियों से या इत्र बनाने वाले कारोबारी से रिश्ता जुड़ता है, इससे बड़ा झूठ मुख्यमंत्री कोई बोल नहीं सकते. अखिलेश यादव ने पूछा कि इस मामले में आख़िरकार ज़िम्मेदारी किसकी थी. उन्होंने कहा- ये जो पैसा निकला है, क्या वो हवाई जहाज़ से आया होगा, तो भारत सरकार है. ट्रेन से आया होगा, तो इनकी सरकार है. सड़क के माध्यम से आया होगा, तो इनकी सरकार है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को अब ये जान लेना चाहिए कि नोटबंदी की योजना पूरी तरह फेल हुई है. उन्होंने कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी का भी ज़िक्र किया और कहा कि ये मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठी है. इन्होंने तो ये भी नहीं माना कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत हुई है.
कालीचरण महाराज में अगर साहस है, तो आत्मसमर्पण करें: भूपेश बघेल
....में
Author, आलोक प्रकाश पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, CG KHABAR/BBC
रायपुर में सनातनी
हिंदुओं द्वारा आयोजित 'धर्म संसद'
में अल्पसंख्यकों और महात्मा गांधी के ख़िलाफ़
आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की तीन
टीमें महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश रवाना की गई हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार
कांग्रेस नेता और धर्म संसद के आयोजन से जुड़े रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद
दुबे की शिकायत के आधार पर पुलिस की विशेष
टीम गठित की गई है.
इस बीच राज्य के
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर कालीचरण महाराज में साहस है तो वो
आत्मसमर्पण करें.
पत्रकारों से बातचीत करते
हुए भूपेश बघेल ने कहा, "उसके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ हो चुकी है और बहुत साहसी
हैं तो आकर सरेंडर करे. बाहर-बाहर इस प्रकार से बयानबाज़ी करने के बजाय सीधा पुलिस में एफ़आईआर दर्ज हो चुकी है,
वो आए और अपने आप को सरेंडर करें. नहीं तो
गिरफ़्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस जाएगी ही."
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
धर्म संसद में क्या कहा
गौरतलब है कि रविवार को रायपुर में एक 'धर्म संसद' में अकोला महाराष्ट्र के कालीचरण महाराज ने अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके अलावा महात्मा गांधी के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया था.
इस 'धर्म संसद' का आयोजन नीलकंठ त्रिपाठी की नीलकंठ सेवा संस्थान ने किया था. जबकि इस धर्म संसद के संरक्षक कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक और रायपुर के दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास थे.
कालीचरण महाराज ने 'जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा' के नारे के साथ कहा, "हमारे घर की औरतें बड़ी सुशील और सभ्य हैं. ये वोट देने नहीं जाती हैं... सामूहिक बलात्कार जब होंगे तब तुम्हारी घर की औरतों का क्या होगा? महामूर्ख हो. आपको नहीं बोल रहा हूं, ये उन लोगों को बोल रहा हूं, जो वोटिंग को नहीं निकलते."
उन्होंने कहा, "इस्लाम का टारगेट राजनीति के द्वारा राष्ट्र क़ब्ज़ाना है. उन्होंने हमारी आंखों के सामने 47 में क़ब्ज़ा लिया. दो-दो क़ब्ज़ाया हमारी आंखों के सामने. ईरान, इराक़, अफ़ग़ानिस्तान तो पहले ही क़ब्ज़ा चुके थे. बांग्लादेश और पाकिस्तान हमारे सामने क़ब्ज़ाया."
इसके बाद महात्मा गांधी के बारे में कालीचरण महाराज ने कहा, "मोहनदास करमचंद गांधी ने सत्यानाश कर दिया. नाथूराम गोडसे जी को नमस्कार है. मार डाला उस...को. देखो, ऑपरेशन करना बहुत ज़रूरी होता है, इन फोड़े-फुंसियों का. वरना ये कैंसर बन जाते हैं."
भाषण देकर कालीचरण महाराज सभा स्थल से चले गए. इसके बाद धर्म संसद के संरक्षक और कांग्रेस नेता महंत रामसुंदर दास ने अपने भाषण में महात्मा गांधी को गाली दिए जाने पर आपत्ति की और अपने को इस धर्म संसद से अलग करने की बात कही.
महात्मा गांधी के ख़िलाफ़ अपशब्दों के उपयोग को लेकर रविवार को ही कालीचरण महाराज के ख़िलाफ़ रायपुर के टिकरापारा थाने में शिकायत की गई थी.
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों के साथ पुलिसिया व्यवहार पर खेद जताया, हड़ताल ख़त्म करने की अपील
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने धरना दे रहे डॉक्टरों के साथ पुलिस के व्यवहार पर खेद व्यक्त किया है. उन्होंने डॉक्टरों से अपील की है कि वे अपनी हड़ताल ख़त्म कर दें.
स्वास्थ्य मंत्री ने वादा किया है कि उनका मुद्दा जल्द ही हल कर लिया जाएगा.
उन्होंने कहा, "डॉक्टर और हमारे रेजिडेंट्स डॉक्टरों ने कोविड संकट के समय बहुत अच्छा काम किया है. इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स का अभिनंदन किया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस समय कोविड संकट चल रहा है और लोगों की इलाज में परेशानी न हो, इसलिए डॉक्टर अपनी हड़ताल ख़त्म कर दें. दिल्ली के अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और डॉक्टरों के बीच हुई झड़प के बाद ये प्रदर्शन और भी तेज़ हो गए हैं.
बीबीसी से बात करते हुए एक एमबीबीएस डॉक्टर ने कहा, ‘’देश में पहले ही डॉक्टरों की कमी है और मांग बहुत ज़्यादा है. हम प्रक्रिया में तेज़ी लाने को कह रहे हैं.और जब हम अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो कल हमारे साथ क्या हुआ, पुलिस बल प्रयोग कर रही है हम पर, हम से मार-पीट की जा रही है.‘’ डॉक्टरों के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को पुलिस के साथ झड़प हुई थी. जिसके बाद डॉक्टरों के संगठन फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया मेडिकल असोसिएशन (FAIMA ) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है. बुधवार 29 दिसंबर से रेज़ीडेंट डॉक्टरों का देशव्यापी हड़ताल होगा.
इमेज स्रोत, Getty Images
पीएम मोदी का सपा पर निशाना, कहा- भ्रष्टाचार के इत्र का क्रेडिट लेने आगे नहीं आए
इमेज स्रोत, Twitter/@BJP4India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के दौरे पर हैं. यहाँ उन्होंने एक रैली को
संबोधित करते हुए पिछली सामजवादी सरकार पर जमकर हमला बोला.
पीएम मोदी ने पिछली सरकार पर विकास कार्य समय पर ना करने का आरोप लगाया. साथ ही
कई बार डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे पर ज़ोर दिया.
उन्होंने पिछली सरकार में माफ़िया राज बढ़ने और विकास कार्य प्रभावित होने के
आरोप लगाए.
पीएम मोदी ने कहा, “यूपी में पहले जिन लोगों ने सरकार चलाई, उन्होंने समय की अहमियत कभी नहीं समझी. 21वीं सदी के जिस
कालखंड में यूपी को जिस तेज़ गति से प्रगति करनी थी, उस
अमूल्य समय को, अहम अवसर को पहले की
सरकारों ने गँवा दिया.”
“आज
उत्तर प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, वो
बीते कालखंड में समय का जो नुक़सान हुआ है, उसकी
भरपाई में जुटी है. हम डबल स्पीड से काम कर रहे हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने बीजेपी के विकास कार्य बताते हुए कहा, “आज भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यूपी में बनाया जा रहा है. देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे यूपी में बनाया जा रहा है. पहला क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यूपी में विकसित किया जा रहा है.”
“जिस यूपी को कभी अवैध हथियारों वाली गैंग के लिए बदनाम किया गया था, वही उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है. इसीलिए यूपी के लोग कह रहे हैं- फर्क साफ है.”
इत्र व्यापारी पीयूष जैन का जिक्र
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी
पीएम मोदी ने इस दौरान कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा प्रमुख का नाम लिए बिना बीजेपी के विकास कार्यों का श्रेय लेने को लेकर भी उन पर तंज कसा.
पीएम मोदी ने कहा, “योगी जी के काम को कहते हैं कि ये तो हमने किया था. मैं सोच रहा था कि बीते दिनों जो बक्से भर-भर के नोट मिले हैं, उसके बाद भी ये लोग यही कहेंगे कि ये भी हमने ही किया है.”
“2017 से पहले भ्रष्टाचार का जो इत्र उन्होंने यूपी में छिड़क रखा था वो सबके सामने आ गया है. अब वो मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं, क्रेडिट लेने आगे नहीं आ रहे हैं. नोटों का जो पहाड़ लोगों ने देखा, वही उनकी उपलब्धि और सच्चाई है.”
पिछले हफ़्ते केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने कानपुर में इत्र व्यापारी पीयूष जैन की फ़ैक्ट्री और आवास पर छापेमारी की थी जिसमें करोड़ों की नगदी बरामद हुई थी.
इमेज स्रोत, Twitter/@BJP4India
हर बात पर विरोध का आरोप
अपने भाषण में पीएम मोदी ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने के मामले का भी ज़िक्र किया और विपक्ष पर हर बात पर विरोध करने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा, “इनको हर उस क़दम से समस्या होती है जिससे समाज को मज़बूती मिलती है. इसलिए महिला सशक्तीकरण के लिए उठाए गए क़दमों का ये भी विरोध करते हैं. चाहे तीन तलाक़ के विरुद्ध सख़्त क़ानून हो या लड़के और लड़कियों की शादी की उम्र को बराबर करने का विषय. ये सिर्फ़ विरोध ही करते रहते हैं.”
अपने भाषण में पीएम मोदी ने बीजेपी सरकार में एलपीजी कनेक्शन मिलने, मेट्रो सेवाओं के बढ़ने का दावा किया और कहा कि सरकार सबका विकास, सबका साथ के मंत्र पर काम कर रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
रैली के अलावा पीएम मोदी ने लखनऊ दौर पर कुछ विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. उन्होंने कानपुर मेट्रो का उद्घाटन किया और उसमें सफर भी किया.
उन्होंने बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन किया. साथ ही पीएम आईआईटीके दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए भी पहुंचे.
दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में भारत ने बनाए 327 रन
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत ने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट की पहली पारी में 327 रन बनाए हैं.
भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 123 रन उप कप्तान केएल राहुल ने बनाए.
रोहित शर्मा की ग़ैर मौजूदगी में राहुल को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी. भारत की शुरुआत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज़ों केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के बीच 117 रनों की साझेदारी हुई. मयंक अग्रवाल 60 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 48 रन बनाए, जबकि कप्तान कोहली ने 35 रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ़्रीका की ओर से एन्गिडी ने छह विकेट लिए, जबकि रबाडा को तीन विकेट मिले.
दिल्ली में येलो अलर्ट, सिनेमाघर और जिम बंद, जानिए और क्या लगी हैं पाबंदियाँ
इमेज स्रोत, getty
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है.
लेकिन उन्होंने कहा कि तय मापदंड़ों के मुताबिक़ अगर लगातार दो दिनों तक 0.5 फ़ीसदी पॉज़िटिविटी रेट रहती है, तो येलो अलर्ट की घोषणा होती है और दिल्ली में लगातार तीन दिनों से पॉज़िटिविटी रेट बढ़ी है.
उन्होंने कहा कि इसलिए येलो अलर्ट होने पर लेवल वन की पाबंदियाँ लगाई जा रही हैं.
येलो अलर्ट के कारण दिल्ली में सिनेमाघरों और जिम को बंद करने का आदेश दिया गया है. जबकि शॉपिंग मॉल्स और दुकानें ऑड-इवेन के आधार पर खुलेंगी. मॉल्स और दुकानें सुबह 10 बजे से आठ बजे रात तक खुली रहेंगी.
दिल्ली मेट्रो, रेस्तरां और बार में उनकी क्षमता के 50 फ़ीसदी लोगों को ही अनुमति होगी.
दिल्ली सरकार ने इन पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की है.
दिल्ली में जो पाबंदियाँ लगी हैं.....
सिनेमाघर, स्पा, जिम, मल्टीप्लेक्स, बैंकेट हॉल, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद
नाइट कर्फ़्यू- रात 10 बजे से सुबह पाँच बजे तक
दिल्ली मेट्रो, रेस्तरां और बार में उनकी क्षमता के 50 फ़ीसदी लोगों को ही अनुमति
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
केजरीवाल ने कहा, "अधिकतर मामलों में न तो अस्पताल जाने की ज़रूरत है, न तो ऑक्सीजन की ज़रूरत है और न ही वेंटिलेटर्स की आवश्यकता है. इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं."
केजरीवाल ने कहा- मास्क पहनकर रखें. बाजारों में इस वक्त भारी भीड़ है लेकिन लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं. आपसे निवेदन है कि बाज़ारों में इस तरह भीड़ ना बढ़ाएँ. इस बार हम कोरोना से निपटने के लिए 10 गुना बेहतर तैयार हैं और दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू किया जा रहा है. ओमिक्रॉन को लेकर चिंता कोई बात नहीं है. दिल्ली में एक दिन पहले कोरोना के 331 नए मामले सामने आए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
अमित शाह ने कहा- समाजवादी इत्र बनाने वाले के यहाँ से मिले 250 करोड़ किसके
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर पीयूष जैन की गिरफ़्तारी के मामले में निशाना साधा है.
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- कुछ दिन पहले इनकम टैक्स विभाग ने रेड लगाई. भाई अखिलेश के पेट मे मचलन हुई कि रेड क्यों लगाई जा रही है, ये राजनीतिक द्वेष के कारण रेड लगाई जा रही है. लेकिन आज उनसे जवाब देते नहीं बनता है. ये समाजवादी इत्र बनाने वाले के यहां से 250 करोड़ रुपये कैश मिले हैं. कोई मुझे बताए कि ये 250 करोड़ किसका है.
कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर और दफ़्तरों पर आयकर विभाग और डीजीजीआई की छापेमारी में 257 करोड़ रुपए नकद के साथ-साथ सोना-चांदी बरामद की गई है. बीजेपी के नेता इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी को घेर रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की A, B, C, D ही उल्टी है. अमित शाह ने कहा- इनके A का मतलब है- अपराध और आतंक, B का मतलब है- भाई-भतीजावाद, C का मतलब है- करप्शन और D का मतलब है - दंगा. गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में मंदिर निर्माण का भी ज़िक्र किया और कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को रोकने का बहुत प्रयास किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, " मैं आज उनसे कहने आया हूँ कि जितनी ताक़त है लगा लो, रोक सकते हो तो रोक लो, कुछ ही महीनों में आसमान को छूने वाला प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है." अमित शाह ने कहा-आज 5 साल से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार योगी के नेतृत्व में चल रही है. 7 साल से भाजपा की सरकार केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है. पूरे उत्तर प्रदेश से माफियाओं के सफाया हो गया है.