नेटफ़्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान 60 फ़ीसदी तक हुआ सस्ता
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ़्लिक्स ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की क़ीमत घटा दी है. नई क़ीमतें 60 फ़ीसदी तक कम की गई हैं.
अब नेटफ्लिक्स के मोबाइल स्पेशल प्लान के लिए 199 रुपए की जगह 149 रुपए देने होंगे. वहीं 499 रुपए वाले बेसिक प्लान की नई कीमत 199 रुपए कर दी गई है.
649 रुपए वाले स्टैंडर्स प्लान की नई कीमत 499 रुपए और 799 रुपए के चार स्क्रीन वाले प्लेटिनम प्लान की कीमत घटाकर 649 रुपए कर दी गई है.
माना जा रहा है कि भारतीय बाज़ार में अपनी पैठ बनाने के इरादे से नेटफ़्लिक्स ने कीमतों को घटाया है.
इस वक्त देश में नेटफ़िलिक्स का यूज़र बेस 40 से 50 लाख है.
वहीं इसके मुख्य प्रतिद्वंदी अमेज़न प्राइम का यूज़र बेस 1.7 से 1.8 करोड़ है, जबकि डिज़्नी हॉटस्टार इस मामले में दोनों से कहीं आगे हैं और उसका यूज़र बेस 2.5-2.6 करोड़ है.