अखिलेश यादव ने पीएम के बनारस दौरे पर किया तंज तो बीजेपी ने कहा -'औरंगजेब बौखलाए'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया. अखिलेश यादव ने उनके वाराणसी दौरे पर टिप्पणी की थी.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे, पंकज प्रियदर्शी and भूमिका राय
दक्षिण कोरिया ने कहा- कोरियाई युद्ध समाप्त करने पर सैद्धांतिक सहमति

इमेज स्रोत, Getty Images
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने कहा है कि उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और चीन कोरियाई युद्ध को औपचारिक रूप से ख़त्म करने की घोषणा करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं. लेकिन उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि उत्तर कोरिया की मांगों के कारण बातचीत अभी शुरू होनी बाक़ी है.

इमेज स्रोत, Getty Images
कोरियाई युद्ध 1950 से 1953 तक चला था. लेकिन ये किसी शांति समझौते से नहीं बल्कि युद्धविराम की घोषणा से ख़त्म हुआ था. तकनीकी रूप से उत्तर और दक्षिण कोरिया में अभी तक युद्ध चल रहा है. उत्तर कोरिया को चीन का समर्थन है, तो दक्षिण कोरिया को अमेरिका का. दोनों देशों में तनावपूर्ण संबंध बने हुए हैं. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने ये जानकारी दी.
नरेंद्र मोदी ने कहा- काशी पहुँचकर अभिभूत हूँ

इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे काशी पहुँचकर अभिभूत हैं. उन्होंने ट्वीट पर अपनी भावनाएँ व्यक्त की हैं. नरेंद्र मोदी वाराणसी में काशी कॉरिडोर का उदघाटन करने वाले हैं, जो 340 करोड़ रुपए की लागत से बना है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
वाराणसी पहुँचकर नरेंद्र मोदी ने काल भैरव के मंदिर में पूजा की. फिर ललिता घाट गए और गंगा में डुबकी भी लगाई. इस बीच वाराणसी की गलियों से गुज़रते समय स्थानीय लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए. लोगों ने उन्हें टोपी भी भेंट की, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार किया. मोदी वाराणसी से सांसद हैं.
कुणाल कामरा और मुनव्वर फ़ारूक़ी को दिग्विजय सिंह का न्यौता

इमेज स्रोत, Twitter/Kunal Kamra
बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फ़ारूक़ी के शो रद्द होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दोनों कॉमेडियन को भोपाल में शो करने का न्यौता दिया है.
उन्होंने कहा कि दोनों कॉमेडियन भोपाल में शो करें और इस शो के आयोजन का इंतजाम मैं करूंगा.
बीबीसी हिंदी को दिए गए इंटरव्यू में कुणाल कामरा ने बताया कि कैसे हिंदूवादी संगठनों से मिल रही धमकियों के कारण बेंगलुरू प्रशासन ने उन्हें शो करने की इजाज़त नहीं दी.
इस इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया,‘’ मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में शो आयोजित करता हूँ. सारी ज़िम्मेदारी मेरी होगी.’’
‘’शर्त एक होगी,कॉमेडी का सब्जेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होगा. इसमें तो संघियों को एतराज़ नहीं होना चाहिए. आओ डरो मत! अपनी सुविधानुसार तारीख़ व समय दो, तुम्हारी सभी शर्तें मंज़ूर हैं.’’
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
बीबीसी को दिए गए इंटरव्यू में कुणाल कामरा ने कहा, ‘’मेरे पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए मैं साहस के साथ चुनौतियों के सामना कर रहा हूँ, लेकिन कई ऑर्गनाइजर्स अगर मेरे शो लेने से कतराते हें तो उन्हें हक़ है, उनका परिवार है. मैं उन्हें ठीक करना चाहता हूँ, जो ऑर्गनाइजर्स को डरा रहे हैं.‘’
हाल ही में बेंगलूरु पुलिस ने शांति भंग होने और सांप्रदायिक सद्भाव के उल्लंघन की आशंका के बाद फ़ारूक़ी और कामरा के शो के आयोजन को रद्द कर दिया था.
इसके बाद फ़ारूक़ी ने बयान जारी कर लिखा था,‘’वो जोक जो मैंने आज तक नहीं किया उस पर मुझे जेल भेजा गया. हमारे पास इस शो के सेंसर सर्टिफ़िकेट भी थे जिसमें कोई समस्या नहीं थी. आयोजन स्थल और दर्शकों को ख़तरे का हवाला देकर बीते 2 महीनों में 12 शो रद्द हुए हैं."
रोहित शर्मा ने वनडे की कप्तानी मिलने के बाद विराट के बारे में क्या कहा

इमेज स्रोत, Getty Images
टी-20 के बाद भारतीय वनडे टीम की कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा ने कहा है कि ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और साथ ही सम्मान की भी बात है. बीसीसीआई टीवी को दिए पाँच मिनट लंबे इंटरव्यू में रोहित शर्मा ने टीम की चुनौतियों, ज़िम्मेदारी और मीडिया में चल रही अटकलबाज़ियों पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने टीम के नए कोच राहुल द्रविड़ के साथ काम करने को लेकर कहा कि उनके साथ बहुत अच्छा अनुभव रहा है, हालाँकि अभी राहुल ने न्यूज़ीलैंड के साथ सिरीज़ में ही कोच का काम शुरू किया है. विराट कोहली ने टी-20 में टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी, जबकि टी-20 विश्व कप के बाद कोच के रूप में रवि शास्त्री का कार्यकाल भी पूरा हो गया था. बाद में चयनकर्ताओं ने वनडे टीम की कप्तानी भी रोहित शर्मा को सौंप दी. रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि कई बार टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन इसके सुधार के लिए टीम प्रबंधन और ख़ुद टीम भी काम कर रही है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
विराट कोहली की सराहना करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि टीम आज जहाँ है, वो विराट कोहली की ही बदौलत है. रोहित ने कहा, "जिन पाँच सालों में विराट ने टीम की कप्तानी की, उसमें उन्होंने ख़ुद आकर हर स्थिति में टीम का नेतृत्व किया. उनमें हर मैच जीतने की प्रतिबद्धता दिखती थी. उनके नेतृत्व में खेलते हुए हमारा समय बहुत बेहतरीन था." रोहित शर्मा ने कहा कि उनके साथ मैदान पर क्रिकेट खेलना काफ़ी अच्छा था. रोहित शर्मा ने कहा कि वे आगे भी विराट कोहली के साथ बेहतर क्रिकेट खेलते रहेंगे.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
रोहित ने कहा कि जब भी बड़ी प्रतियोगिताएँ होती हैं, तो कई तरह की बातें की जाती हैं. लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में हमारा ध्यान खेल पर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बाहर जो भी बातें होती हैं, हमारे लिए वो मायने नहीं रखतीं.
'ब्राह्मणों' के समाजवादी पार्टी से जुड़ने से कितना बढ़ेगा योगी आदित्यनाथ पर दबाव?
मोदी वाराणसी पहुँचे, योगी आदित्यनाथ ने कहा- हिंदू स्वाभिमान की पुनर्स्थापना

इमेज स्रोत, PMO INDIA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुँच गए हैं. उन्हें यहाँ काशी कॉरीडोर का उदघाटन करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने मंदिर के विस्तारीकरण और पुनरोद्धार के लिये 8 मार्च, 2019 को विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर का शिलान्यास किया था.
माना जा रहा है कि इस परियोजना पर क़रीब 340 करोड़ रुपए का ख़र्च आया है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा है- जो 1000 साल के इतिहास में नहीं हो पाया था, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने उसे कर दिखाया. उन्होंने 400 साल से मुक्ति की प्रतीक्षा में टकटकी लगाए हिंदू स्वाभिमान की पुनर्स्थापना की है.
ब्रिटेन:‘ओमिक्रॉन आपातकाल’ का एलान, इस हफ़्ते से सभी को बूस्टर डोज़

इमेज स्रोत, Getty Images
इस हफ़्ते से इंग्लैंड में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज़ दी जाएगी. देश में "ओमिक्रोन आपातकाल" की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ये बात कही.
टीवी पर जारी बयान में जॉनसन ने कहा, ‘’ ओमिक्रॉन की लहर आ रही है और इसमें किसी को कोई शक़ नहीं होना चाहिए.‘’
उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक सभी इच्छुक वयस्कों को बूस्टर देने का लक्ष्य रखा गया है.
माना जा रहा है कि बूस्टर पर फ़ोकस करने के लिए कुछ मेडिकल अपॉइटमेंट भी स्थगित की जा सकती है.
रविवार शाम को दिए गए अपने बयान में प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा नए ओमिइक्रॉन वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए ब्रिटेन में कोविड अलर्ट को चौथे स्तर तक बढ़ा दिया गया है.

इमेज स्रोत, Getty Images
चौथे स्तर का मतलब है कि संक्रमण काफ़ी ज़्यादा है या लागातार बढ़ता ही जा रहा है, आख़िरी बार ब्रिटेन में चौथे स्तर का अलर्ट मई महीने में जारी किया गया था.
जॉनसन ने कहा, "हम नए ओमाइक्रोन के साथ जंग में एक आपातकालीन स्थिति का सामना कर रहे हैं."
"यह स्पष्ट हो गया है कि वैक्सीन की दो खुराक़ सुरक्षा देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि हमारे वैज्ञानिकों को यक़ीन है कि तीसरी खुराक़,यानी बूस्टरसंक्रमण से बचाव में कामगर साबित हो सकता है. "
ब्रेकिंग न्यूज़, हरनाज़ संधू ने जीता मिस यूनिवर्स का ख़िताब, 21 साल बाद भारत ने जीता ताज

इमेज स्रोत, Getty Images
भारत की हरनाज़ संधू ने 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का ख़िताब जीत लिया है. 21 साल बाद भारत ने एक बार फिर ये ताज अपने नाम किया है.
21 साल की संधू मूलतः पंजाब से हैं और मॉडलिंग के साथ-साथ लोक प्रशासन में मास्टर्स कर रही हैं.
अपनी जीत के बाद हरनाज़ ने कहा,‘’मैं परमात्मा,मेरे माता-पिता और मिस इंडिया संगठन की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरा मार्गदर्शन और समर्थन किया. मेरे लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को ढेर सारा प्यार. 21 साल बाद ये गौरवशाली ताज वापस भारत लाना मेरे लिए सबसे बड़ी गर्व की बात है.’’
इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता था, आज 21 साल बाद भारत ने एक बार फिर ये ताज अपने नाम कर लिया है.
इसराइल के एलात में आयोजित इस प्रतियोगिता में मैक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स एंड्रिया मेजा ने हरनाज़ संधू को ये ताज पहनाया.
टॉप तीन राउंड में प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया- ‘’आज के दबावों से निपटने के लिए युवा महिलाओं को आप क्या सलाह देंगी?’’
इसके जवाब में हरनाज़ ने कहा, ‘’आज के युवा के सामने सबसे बड़ा दबाव खुद पर यक़ीन करने को लेकर है, ये जानना कि आप सबसे अलग हैं आपको खूबसूरत बनाता है. ख़ुद की लोगों से तुलना करना बंद करें और उन चीज़ों के बारे में बात करें जो दुनिया में हो रही हैं, और ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं. खुद के लिए आवाज़ उठाइए क्योंकि आप ही अपने जीवन के नेतृत्वकर्ता है, आप ही आपकी आवाज़ हैं. मैंने ख़ुद पर यक़ीन किया और आज यहां खड़ी हूं.‘’

इमेज स्रोत, Getty Images
हरनाज़ ने इस साल अक्टूबर में मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीता था. साल 2017 में हरनाज़ ने टाइम्स फ्रेश फ़ेस बैक के साथ अपने सफ़र की शुरूआत की थी.
उन्होंने फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 जैसे कई पेजेंट खिताब जीते हैं और कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
अलीबाबा ने सहकर्मी और क्लाइंट पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला को नौकरी से निकाला

इमेज स्रोत, Getty Images
चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने उस महिला को नौकरी से निकाल दिया है जिसने अपने सहकर्मी और क्लाइंट पर यौन शोषण का आरोप लगाया था.
उन्हें बर्ख़ास्त करने वाली कंपनी की चिट्ठी में कहा गया है कि महिला ने झूठ फैलाया है जिससे कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.
महिला कर्मचारी ने अगस्त में अपने आरोपों को सार्वजनिक किया क्योंकि उनके मुताबिक़ अलीबाबा ने इस मामले कोई कार्रवाई नहीं की, महिला ने कहा कि ये शोषण एक बिजनेस ट्रिप के दौरान हुआ.
उस पुरुष सहकर्मी को कंपनी ने नौकरी से तो निकाल दिया लेकिन उसके खिलाफ़ अपराधिक केस वापस ले लिया गया. जबकि क्लाइंट के खिलाफ़ अभी भी पुलिस आरोपों की जांच कर रही है.
इस बहुचर्चित मामले ने चीन में वर्कप्लेस पर महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न को दुनिया के सामने उजागर कर दिया.
महिला कर्मचारी ने सरकार समर्थित अखबार दाहे डेली को बताया कि बीते महीने के आख़िर में ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था. अख़बार ने महिला को कंपनी की ओर दी गई चिट्ठी का छोटा हिस्सा भी प्रकाशित किया.
जिसमें कहा गया था कि उसने यौन शोषण के बारे में और कंपनी के मामले पर कार्रवाई ना करने के बारे में झूठी ख़बरें फैलाई हैं. जिससे "सामाज में चिंता पैदा हुई और कंपनी पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है."
अख़बार के मुताबिक़, महिला ने कहा, "मैंने कोई ग़लती नहीं की है,और निश्चित रूप से इस परिणाम को स्वीकार नहीं करूंगी और भविष्य में अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कानूनी रास्ता भी अख़्तियार करूंगी."
बीबीसी ने अलीबाबा कंपनी से संपर्क किया लेकिन अभी तक हमें उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है.
भारत में ओमिक्रॉन के पांच नए केस, कुल मामले बढ़कर 38 हुए

इमेज स्रोत, Getty Images
आंध्र प्रदेश,चंडीगढ़ और केरल में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट अमिक्रॉन का पहला मामला सामने आने के बाद भारत में ओमिक्रॉन के संक्रमण की कुल संख्या 38 हो गई है.
इसके अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी रविवार को एक-एक नए ओमिक्रॉन मामले सामने आए हैं.
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ये पांचों शख़्स विदेश से आए थे. इस समय ओमिक्रॉन के केस महाराष्ट्र में 18, राजस्थान में 9, कर्नाटक में 3, गुजरात में 3, केरल में 1, आंध्र प्रदेश में 1, दिल्ली में 2 और चंडीगढ़ में 1 हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन 63 देशों में पहुंच चुका है और इसके संक्रमण की दर डेल्टा वेरिएंट से ज़्यादा है.
WHO ने यह भी कहा कि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि नया वेरिएंट इतनी तेजी से क्यों फैल रहा है, लेकिन वैक्सीन का असर इस पर कम प्रभावी है. हालांकि अभी इसका संक्रमण गंभीर नहीं है.

इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना का डेल्टा वेरिएंट भारत में इस साल की शुरुआत में सामने आया था और इस वेरिएंट के देशभर में सबसे ज़्यादा मामले सामने आए थे.
WHO ने एक टेक्नीकल ब्रीफ़ में कहा, ‘’शुरुआती साक्ष्य बताते हैं कि ओमिक्रॉन के ‘संक्रमण के खिलाफ़ टीके की प्रभावशीलता कम’ है.’’ बीते महीने 24 नवंबर को दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट सामने आया था जिसे ‘तेज़ी से म्यूटेट होने वाला’ वेरिएंट बताया गया था, साथ ही इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘चिंता का विषय’ भी बताया था.
अमेरिका: केंटकी में आए भयंकर तूफ़ान में मरने वालों की संख्या 100 के पार होने की आशंका, दर्जनों लापता

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका में शुक्रवार रात आए भयावह तूफ़ान के बाद छह राज्यों में पीड़ितों की तलाश लगातार जारी है. इस तूफ़ान में कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग अभी भी लापता है. राष्ट्रपति जो बाइडन ने केंटकी को तूफ़ान से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य घोषित किया है.
अकेले केंटकी प्रांत में कम से कम 80 लोगों की मौत हुई है, मरने वालों की संख्या 100 से ऊपर पहुंचने की आशंका है.
मरने वालों में मोमबत्ती कारखाने में काम करने वाले दर्जनों लोग शामिल हैं.
केंटकी की उपराज्यपाल जैकलीन कोलमैन ने बीबीसी को बताया कि "हर बीतते घंटे के साथ" मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

इमेज स्रोत, Getty Images
उन्होंने कहा,‘’जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो अभी और बढेंगे. हमारी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम अभी भी नुकसान का सर्वेक्षण कर रही है और हर घरों में जा कर लोगों तक पहुंच रही है, ताकि तूफ़ान पीड़ितों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके.‘’
केंटकी का मेफ़ील्ड शहर इस तूफ़ान से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर बताया जा रहा है. शहर में बचाव दल के साथ काम कर रहे स्थानीय कांग्रेस सदस्य जेम्स कॉमर ने कहा है कि शहरके लिए ये अब तक का सबसे बड़ा तूफ़ान साबित हुआ है.

इमेज स्रोत, Getty Images
बाइडन ने तूफ़ान से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य केंटकी के लिए फंड जारी करते हुए आपातकालीन आपदा घोषणा पर हस्ताक्षर किया और इस आपदा को अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा तूफ़ान बताया.
अपातकालीन टीम तूफ़ान से बुरी तरह प्रभावित मेफ़ील्ड शहर के कारखाने में राहत बचान अभियान चला रही है.
कारखाने से लगभग 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका हैलेकिन अब भी 60 लोग गायब है. घटनास्थल का दौरा करने वालेकेंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा है कि ‘’कारखाने से अब किसी को ज़िंदा बाहर निकाले जा सकने की संभावना बेहद कम है. अगर अब किसी को मलबों से जिंदा निकाला जा सका तो यह एक चमत्कार ही होगा.’’
इससे पहले रविवार को राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, ‘’सरकार लोगों की हर संभव मदद करेगी. हम सब इस बुरे वक़्त में एक साथ हैं.‘’
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.
12 दिसंबरके अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं
