अखिलेश यादव ने पीएम के बनारस दौरे पर किया तंज तो बीजेपी ने कहा -'औरंगजेब बौखलाए'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया. अखिलेश यादव ने उनके वाराणसी दौरे पर टिप्पणी की थी.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे, पंकज प्रियदर्शी and भूमिका राय
हरनाज़ संधू: बॉडी शेमिंग को पीछे छोड़ कैसे बनीं मिस यूनिवर्स, मां ने बताई कहानी
अखिलेश यादव ने पीएम के बनारस दौरे पर किया तंज तो बीजेपी ने कहा -'औरंगजेब बौखलाए'

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला.
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी 'सपा की शुरू की हुई परियोजना का उद्घाटन कर रही है.' अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर तंज किया तो बीजेपी ने भी उन पर पलटवार किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया.
वहीं, अखिलेश यादव सोमवार को सैफई में थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "आप सभी को पता ही है कि इटावा में जिस परियोजना का उद्धघाटन सीएम ने किया है उसकी शुरुआत किस सरकार ने की थी. जिस जेल का उद्धाटन किया गया और जिस सफ़ारी का उद्घाटन किया गया वह अभी भी शुरू नहीं हुई है. क्रिकेट स्टेडियम खंडहर है और बिजली का बिल बढ़ा हुआ है. उन्होंने इटावा के साथ भेदभाव किया है."
अखिलेश यादव ने दावा किया कि यूपी की जनता इस बार बीजेपी को हटाकर रहेगी. जो एक्सप्रेस-वे बने हैं वे सपा के समय के हैं. बीजेपी हमारे सामने झूठ बोल सकती है लेकिन भगवान के सामने नहीं.
उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार बनती है तो मृतक किसानों के पीड़ित परिजनों को उनकी सरकार 25 लाख रुपए का मुआवज़ा देगी.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
एक अन्य सवाल के जवाब में कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कार्यक्रम बनारस में रखे जा रहे हैं, अखिलेश यादव ने कहा, "बहुत अच्छी बात है. एक महीना नहीं, दो महीना, तीन महीना वहीं रहें. वह जगह रहने वाली है. आख़िरी समय पर वहीं रहा जाता है बनारस में."
अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी नेताओं ने तल्ख़ प्रतिक्रिया दी है. संबित पात्रा ने अखिलेश यादव के बयान की क्लिप को ट्वीट करके कमेंट किया है.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
ममता बनर्जी बोलीं-TMC मतलब: टेंपल, मॉस्क, चर्च

इमेज स्रोत, ANI
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोवा में अपनी पार्टी को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का विकल्प बताया है.
गोवा में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने हैं और ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ता 'लड़ेंगे, मरेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे.'
ममता ने कहा, 'हम बीजेपी से लड़ेंगे.' और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी टीएमसी का मतलब भी बताया.
ममता बनर्जी ने कहा, "टीएमसी- टेंपल(मंदिर), मॉस्क(मस्जिद), चर्च(ईसाई धर्म का पवित्र स्थान)."
उन्होंने अपने समर्थकों से पूछा, "क्या जीतने की कोई गुंजाइश है? क्या आपको यह भरोसा है कि हम जीत सकते हैं? अगर आपको भरोसा है तो फिर पीछे मत हटें. आगे बढ़ें."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
ममता बनर्जी ने कहा, "हम यहां वोट बांटने के लिए नहीं बल्कि वोट को एकजुट करके, टीएमसी गठबंधन को जीत दिलाने के लिए आए हैं. यही भाजपा का विकल्प है. अगर कोई इसके समर्थन में आना चाहता है तो यह पूरी तरह उसका फ़ैसला है."
ममता बनर्जी ने आगे कहा, "हम पहले ही तय कर चुके हैं कि हम लड़ेंगे और मरेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंगे."
हॉन्ग-कॉन्ग: चीन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन को लेकर मीडिया दिग्गज को सज़ा

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
हॉन्ग-कॉन्ग के मीडिया दिग्गज जिमी लाई को 13 महीने जेल की सजा सुनाई गई है. उन्हें ये सज़ा चीन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के मामले में दी गई है.
जिमी लाई ने बीजिंग में हुए 1989 के थियानमेन नरसंहार की बरसी पर पिछले साल हुए प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था.
74 साल के जिमी लाई को पिछले हफ्ते गैरक़ानूनी सभा में हिस्सा लेने के लिए दूसरों को उकसाने का दोषी पाया गया था.
इस प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर प्रतिबंध के बावजूद हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया था.
हॉन्ग-कॉन्ग के दो दर्जन से ज़्यादा नेताओं और एक्टिविस्ट पर इस मामले में आरोप लगाए गए हैं.
सोमवार को जिमी लाई के अलावा सात और एक्टिविस्ट को सजा सुनाई गई. इनमें पत्रकार से विपक्षी नेता बने ग्वेनेथ हो और वक़ील चो हैंग टंग शामिल हैं.
जिमी लाई पहले से ही एक अन्य मामले में सजा काट रहे हैं.
वह हॉन्ग-कॉन्ग में ऐपल डेली न्यूज़पेपर के संस्थापक हैं. ये न्यूज़पेपर फिलहाल बंद हो चुका है. वह लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के प्रमुख समर्थकों में से एक रहे हैं.
रोहित शर्मा चोटिल, दक्षिण अफ्रीका जाने वाली टेस्ट टीम से बाहर
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे के पहले झटका लगा है. तेज़तर्रार ओपनर रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं. रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था.
बीसीसीआई ने बताया है कि रोहित शर्मा टेस्ट सिरीज़ नहीं खेल पाएंगे और चोट की वजह से वो टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह प्रियांक पंचाल को टीम में जगह दी गई है. प्रियांक पंचाल गुजरात टीम में ओपनिंग करते हैं.
बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि रोहित शर्मा को कल (रविवार को) मुंबई में ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई. इस वजह से वो टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. रोहित शर्मा को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में आराम दिया गया था. रोहित शर्मा ने भारत के लिए 43 टेस्ट मैच खेले हैं और 3047 रन बनाए हैं. वो आठ शतक जमा चुके हैं.
भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैच खेलने हैं. पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू होगा.
हेरोइन के बाद एक दूसरे ख़तरनाक नशे का गढ़ बना अफ़ग़ानिस्तान
ब्रेकिंग न्यूज़, श्रीनगर में पुलिस बस पर चरमपंथी हमला, दो की मौत- जम्मू कश्मीर पुलिस
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के ज़ेवन इलाक़े में एक पुलिस वाहन पर चरमपंथी हमला हुआ है.
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट करके चरमपंथी हमले की पुष्टि की है और बताया है कि हमले में घायल हुए दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है.
कश्मीर ज़ोन पुलिस के ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई है, "घायल हुए पुलिसकर्मियों में से एक एएसआई और एक सेलेक्शन ग्रेड कॉन्सटेबल की मौत हो गई."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके जानकारी दी गई थी कि हमले में कुल 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है.
हमले के बाद शुरुआती जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, "श्रीनगर के पांथा चौक इलाक़े में ज़ेवन के पास चरमपंथियों ने पुलिस के वाहन पर फ़ायरिंग की. हमले में 14 जवान घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाक़े की घेराबंदी कर दी गई है."
उसके बाद एक एएसआई समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत की जानकारी दी गई. पुलिस ने बताया है कि पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है.
इमरान ख़ान ने कहा-भारत की फासीवादी नीतियों की आलोचना नहीं करते पश्चिमी देश

इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इस पर खेद जताया है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ युद्ध में पाकिस्तान को उसके बलिदान का श्रेय पश्चिमी दुनिया नहीं देती. और तो और पाकिस्तान की बदनामी हुई, क्योंकि आरोप लगा कि पाकिस्तान डबल गेम खेल रहा है. राजधानी इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में इमरान ने कहा कि अफ़ग़ान युद्ध में पाकिस्तान को सबसे ज़्यादा नुक़सान झेलना पड़ा था. उन्होंने कहा कि अमेरिका के सहयोगी के रूप में पाकिस्तान ही एकमात्र ऐसा देश था, जिसके 80 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित भी हुए. साथ ही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 100 अरब डॉलर का नुक़सान भी हुआ. इमरान ख़ान ने ये भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने अपना पक्ष प्रभावशाली तरीक़े से दुनिया के सामने नहीं रख पाया.
उन्होंने दुनिया भर में बढ़ते इस्लामोफ़ोबिया का ज़िक्र किया. इमरान ख़ान ने कहा-कोई भी धर्म आतंकवाद की अनुमति नहीं देता. लेकिन 9/11 के बाद इस्लाम और आतंकवाद को जोड़ दिया गया. पाकिस्तान के पीएम इमरान ख़ान ने कहा कि हिंदुस्तान जो कर रहा है, उसे डेमोक्रेसी कहा जाता है और कोई भी पश्चिमी देश इसकी आलोचना भी नहीं करता.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इमरान ने कहा, "देख लीजिए हिंदुस्तान कश्मीर में क्या कर रहा है. लेकिन ये कोई और कर रहा होता तो कितना शोर मचता. हिंदुस्तान में जिस तरह की नस्लवादी सरकार आई है और उनकी नीतियाँ फासिस्ट हैं. जो वो अपने अल्पसंख्यकों के साथ कर रहे हैं, ख़ास तौर पर कश्मीर में. लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई इसे प्रोजेक्ट नहीं करता."
ब्रिटेन में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से पहली मौत

इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से मौत का पहला मामला सामने आया है.
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नए वेरिएंट से भी अस्पताल में भर्ती करने के मामले आ रहे हैं और सबसे बेहतर यही होगा कि लोग अपनी बूस्टर डोज़ लें.
बोरिस जॉनसन लंदन में एक वैक्सीनेशन क्लीनिक के दौरे पर थे. उन्होंने कहा कि लोगों को ये नहीं सोचना चाहिए कि ओमिक्रॉन एक हल्का वेरिएंट है.
बोरिस जॉनसन ने कहा, “दुख की बात है लेकिन ओमिक्रॉन के कारण लोग अस्पताल पहुँच रहे हैं और एक मरीज़ की इससे मौत भी हो गई है.”
“इसलिए हमें ये नहीं सोचना चाहिए कि वायरस का ये वेरिएंट हल्का है. हमें इसकी गति को देखना चाहिए जिससे ये पूरी जनसंख्या में फैल सकता है.”
सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने बताया था कि ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमति 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रविवार को प्रधानमंत्री ने वैक्सीनेशन का नया लक्ष्य बनाया कि इस महीने के अंत तक देश के सभी किशोरों के लिए बूस्टर डोज़ लाई जाएगी.
किसानों ने नरेंद्र मोदी को झुकाया, एमएसपी भी लेकर रहेंगे: कांग्रेस

इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस के लोकसभा सांसद और सदन में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि हिंदुस्तान के किसानों ने मोदी जी को सिर झुकाने के लिए मजबूर कर दिया है. अधीर रंजन चौधरी ने कहा- मोदी जी तीन काले क़ानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर हुए. हम किसानों के लिए एमएसपी भी लेकर रहेंगे.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
पिछले महीने नरेंद्र मोदी ने तीन विवादित कृषि क़ानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था और संसद के शीतकालीन सत्र में इसे वापस भी ले लिया गया. इसके बाद केंद्र सरकार ने किसानों को नए प्रस्ताव भी भेजे. संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के लिखित आश्वासन के बाद क़रीब 15 महीने से चल रहा अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था. किसान नेताओं ने स्पष्ट किया था कि वे आंदोलन स्थगित कर रहे हैं, ख़त्म नहीं कर रहे हैं. किसान नेताओं का कहना था कि अगर केंद्र सरकार अपने वादे से मुकरी, तो फिर आंदोलन होगा.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस बीच अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान एक साल की आंदोलन की ट्रेनिंग लेकर आए हैं. उन्होंने कहा- फिजिकल ट्रेनिंग हुई और हर मौसम में ट्रेनिंग हुई और कामयाब हो गए. अब आगे 30-40 साल तक ये काम करते रहेंगे.
करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉज़िटिव

इमेज स्रोत, Getty Images
अभिनेत्री करीना कपूर कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं. उनके साथ-साथ अमृता अरोड़ा भी कोरोना पॉज़िटिव हैं. रिपोर्ट के मुताबिक़ उनके संपर्क में आए लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दुनियाभर में बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है. अभी तक भारत में ओमिक्रॉन के क़रीब 40 मामले सामने आए हैं. जबकि पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 7350 नए मामले दर्ज किए हैं. इनमें सबसे ज़्यादा मामले केरल के हैं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
रंजन गोगोई के ख़िलाफ़ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

इमेज स्रोत, Getty Images
सोमवार को राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों ने पूर्व चीफ़ जस्टिस और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया.
एक टेलीविज़न इंटरव्यू के दौरान रंजन गोगोई ने संसद में अपनी कम उपस्थिति को लेकर बयान दिया था.
तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने अपने नोटिस में कहा है कि जस्टिस गोगोई का बयान राज्यसभा की गरिमा को कम करने वाला है. इससे सदन की गरिमा कम हुई है.

इमेज स्रोत, Twitter
इससे पूर्व एनडीटीवी को दिए अपने इंटरव्यू में रंजन गोगोई ने सदन में अपनी कम उपस्थिति के पीछे कोरोना महामारी को एक अहम कारण बताया था.
उन्होंने कहा था कि एक या दो सत्रों के लिए उन्होंने सदन को एक पत्र सौंपा था जिसमें उन्होंने कहा था कि कोविड के कारण वे सत्र में शामिल नहीं हो रहे हैं.
उन्होंने साक्षात्कार के दौरान कहा था, "जब भी मेरा मन करता है मैं राज्यसभा जाता हूं. जब मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण मामले हैं जिन पर मुझे बोलना चाहिए, मैं जाता हूं."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस संबंध में ट्वीट किया था और कहा था कि दरअसल यह संसद का अपमान है. उन्होंने लिखा था कि संसद सिर्फ़ बोलने के लिए, बल्कि सुनने के लिए भी है.
हिंदू और हिंदुत्ववादी पर राहुल गांधी का बयान मूर्खतापूर्ण और बचकाना: बीजेपी

इमेज स्रोत, ANI
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि हिंदू और हिंदुत्ववादी पर राहुल गांधी का बयान मूर्खतापूर्वक और बचकाना है और इस बयान से पता चलता है कि कांग्रेस का नेतृत्व कितना अपिरपक्व है.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
राहुल गांधी ने रविवार को जयपुर में कांग्रेस की एक रैली में कहा था- देश की राजनीति में दो शब्दों की टक्कर है. एक शब्द हिंदू और दूसरा शब्द हिंदुत्वादी. ये एक चीज़ नहीं है. ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है. मैं हिंदू हूँ, लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूँ. महात्मा गांधी हिंदू, गोडसे हिंदुत्ववादी. हिंदू सत्य को ढूँढता है. हिंदुत्ववादी अपनी पूरी ज़िंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है. उसको सत्य से कुछ लेना-देना नहीं है. उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं, उसका रास्ता सत्ताग्रह है. अपने भाषण का वीडियो ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा था कि हिंदुत्ववादी ये सुनकर उन पर वार करेंगे. कर लो, मैं नहीं डरता!
मोदी ने वाराणसी में कहा- यहाँ अगर औरंगजेब आता है, तो शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं

इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम का बनारस में सोमवार को लोकार्पण किया.
इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का ये नया परिसर सिर्फ़ एक भव्य भवन भर ही नहीं है, ये भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह परिसर भारत की आध्यात्मिक आत्मा का, प्राचीनता का और परंपराओं का प्रतीक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतया कि पहले जो मंदिर क्षेत्र केवल तीन हजार वर्ग फीट में था, वो अब करीब 5 लाख वर्ग फीट का हो गया है. इस वजह से अब मंदिर और मंदिर परिसर में 50 से 75 हजार श्रद्धालु आ सकते हैं.
इस मौक़े पर उन्होंने उन तमाम श्रमिकों, कारीगरों और इंजीनियरों को धन्यवाद कहा जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपना योगदान दिया है.
अपने संबोधन में उन्होंने कहा- "यहाँ अगर औरंगजेब आता है तो शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं.अगर कोई सालार मसूद इधर बढ़ता है तो राजा सुहेलदेव जैसे वीर योद्धा उसे हमारी एकता की ताकत का अहसास करा देते हैं अंग्रेजों के दौर में भी, हेस्टिंग का क्या हश्र काशी के लोगों ने किया था, ये तो काशी के लोग जानते ही हैं."

इमेज स्रोत, एएऩआई
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस मौक़े पर पीएम मोदी ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण, भारत को एक निर्णायक दिशा देगा, एक उज्ज्वल भविष्य की तरफ ले जाएगा. आज का भारत अपनी खोई हुई विरासत को फिर से संजो रहा है.
इस मौक़े पर पीएम मोदी ने जनता से तीन संकल्प लेने को कहा. उन्होंने कहा- "मेरे लिए जनता जनार्दन ईश्वर का ही रूप है, हर भारतवासी ईश्वर का ही अंश है, इसलिए मैं कुछ मांगना चाहता हूं. मैं आपसे अपने लिए नहीं, हमारे देश के लिए तीन संकल्प चाहता हूं- स्वच्छता, सृजन और आत्मनिर्भर भारत के लिए निरंतर प्रयास."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि काशी अहिंसा,तप की प्रतिमूर्ति चार जैन तीर्थंकरों की धरती है.
उन्होंने कहा, "राजा हरिश्चंद्र की सत्यनिष्ठा से लेकर वल्लभाचार्य,रमानन्द जी के ज्ञान तक चैतन्य महाप्रभु,समर्थगुरु रामदास से लेकर स्वामी विवेकानंद,मदनमोहन मालवीय तक कितने ही ऋषियों,आचार्यों का संबंध काशी की पवित्र धरती से रहा है."
छोड़िए X पोस्ट, 3X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
काशी विश्वनाथ के नए परिसर का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि बनारस वो नगर है जहां से जगद्गुरू शंकराचार्य को श्रीडोम राजा की पवित्रता से प्रेरणा मिली, उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधने का संकल्प लिया. ये वो जगह है जहां भगवान शंकर की प्रेरणा से गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस जैसी अलौकिक रचना की. साथ ही ये कबीर और रैदास की भी धरती है.
स्वीडन के पास बाल्टिक सागर में दो मालवाहक जहाज़ टकराए

इमेज स्रोत, EPA
स्वीडन के तट के पास बाल्टिक सागर में दो मालवाहक जहाज़ आपस में टकरा गए, और एक जहाज इस दुर्घटना में पलट गया.
इसके बाद यहाँ एक बड़ा बचाव अभियान जारी है.
स्वीडन के मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन (एसएमए) ने कहा कि सोमवार तड़के हुई इस घटना के बाद कम से कम दो लोगों के पानी में डूबने की आशंका है.
जो जहाज पलट गया है, वह करिन होज,डेनमार्क में पंजीकृत है, वहीं दूसरे जहाज का नाम स्कॉट करियर है.
एसएमए के प्रवक्ता जोनस फ्रेंज़ेन ने कहा कि पानी से चीख सुनाई देने की की सूचना मिली.
एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा,‘’ हमें अभी तक कोई नहीं मिला है, लेकिन हमने गोताखोरों के लिए अनुरोध किया है, काफ़ी अंधेरा है और पानी बहुत ठंडा है. ‘’
जहाज़ों की टक्कर की रिपोर्ट सुबह लगभग 4.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) सामने आई. इस हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.
मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज़ संधू के घर पर कैसा माहौल?
चंडीगढ़ से ताज़ा जानकारी के साथ बीबीसी के लिए ताहिरा भसीन.
दिल्ली में ओमिक्रॉन के कारण पाबंदियों पर क्या बोले केजरीवाल

इमेज स्रोत, Getty Images
कोविड -19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ज़रूरत पड़ी तो पाबंदियाँ लगाई जाएँगी.
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को 'दिल्ली की योगशाला' पहल की शुरूआत की और इस मौके पर ओमिक्रॉन के संक्रमण पर कहा,‘’ हम ओमिक्रॉन के ख़तरे से निपटने के लिए तैयार हैं. अगर ज़रूरत पड़ी तो हम आवश्यक प्रतिबंध लागू करेंगे.''
''फ़िलहाल किसी तरह की पाबंदी लगाने की जरूरत नहीं है, स्कूलों को फिर से खोलने पर फ़ैसला स्कूलों की शीतकालीन छुट्टी ख़त्म होने के बाद लिया जाएगा.‘’
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
वहीं दूसरी ओर, मुंबई के धारावी में वायरस के संभावित प्रसार को रोकने के लिए एक बार फिर कड़े क़दम उठाए जा रहे हैं.
दरअसल 10 दिसंबर को धारावी में रहने वाले 49 साल के एक शख़्स में ओमिक्रॉन का संक्रमण पाया गया, यह शख़्स तंज़ानिया से लौटा था.
संक्रमण का पता आरटीपीसीआर टेस्ट से चला क्योंकि उनमें कोई लक्षण नहीं थे.एहतियात के तौर पर उन्हें सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, संक्रमण के फैलने पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों ने धारावी टेस्ट पैटर्न' को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है.
बीएमसी के अनुसार, धारावी में 18 साल से ऊपर के करीब 4.6 लाख लोगों की आबादी है. हालांकि,अस्थायी आबादी होने के कारण ये संख्या 8.5 लाख तक पहुंच जाती है. अब तक लगभग 50 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया जा चुका है. साथ ही करीब 80 फीसदी आबादी सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल करती है. झुग्गी बस्ती में 450 सार्वजनिक शौचालय हैं,जो 2.4 वर्ग किमी में फैले हुए हैं.
संजय राउत ने क्यों कहा सुशांत सिंह राजपूत के मामले की तरह उन पर एफ़आईआर

इमेज स्रोत, Getty Images
शिवसेना सांसद संजय राउत के ख़िलाफ़ दिल्ली में एफ़आईआर दर्ज हुई है. मामला बीजेपी की एक महिला सदस्य के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक़ बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
दूसरी ओर संजय राउत ने अपना बचाव करते हुए ट्वीट किया है कि उनके ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आईआर उन पर दबाव बनाने की कोशिश है. उन्होंने लिखा है कि ये कथित आपत्तिजनक भाषा महाराष्ट्र में इस्तेमाल की गई थी, लेकिन मामला दिल्ली में दर्ज हुआ है. संजय राउत ने लिखा है कि ये सुशांत सिंह राजपूत जैसा मामला है, जब पटना पुलिस ने मुंबई में हुई घटना के लिए पटना में मामला दर्ज किया था.
वाराणसी पहुँचे पीएम मोदी से प्रियंका गांधी ने पूछा ये सवाल

इमेज स्रोत, TWITTER/PRIYANKAGANDHIVADRA
काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल पूछा है.
उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले में सैकड़ों गायों को ज़िंदा गाड़ने की एक खब़र पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी से पूछा है कि क्या वह इस पर यूपी सरकार से जवाबदेही मांगेंगे?
सोमवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,‘’योगी जी,आपकी सरकार के प्रशासन ने बांदा में सैकड़ों जिंदा गायों को दफ़ना दिया. आपकी सरकार में गौशालाओं में गौ माता क्रूरता व अमानवीयता का शिकार हैं. मोदीजी आज आप यूपी में हैं, क्या आप गौशालाओं की दुर्दशा पर उप्र सरकार से जवाबदेही मांगेंगे?’’
हिंदी अख़बार अमर उजाला ने कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसके मुताबिक़, यूपी के बांदा जिले में मिट्टी और भारी-भरकम पत्थरों में जिंदा गायों को दफ़न करने का दावा किया गया है.